logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव संग संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, गांव में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।* *प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव संग संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, गांव में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी एवं समन्वय समिति की बैठक में सहभागिता कर संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. आर. ए. वर्मा, ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत विधायक विनोद सिंह ने लौहर पश्चिम के जोराइक का पुरवा में प्रधान राम अचल यादव, राजकुमार जायसवाल एवं बूथ अध्यक्ष संतोष प्रताप सिंह की अगुवाई में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। इसके बाद विधायक विनोद सिंह अकारीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए रिंकू मौर्य से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जनता के बीच निरंतर संवाद, संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से सीधे संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

1 day ago
user_राहुल कादीपुर हिन्दीसमाचारपत्र
राहुल कादीपुर हिन्दीसमाचारपत्र
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
d5274430-d69d-49cb-b80d-3c845bf8b7ca

*प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव संग संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, गांव में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।* *प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव संग संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, गांव में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी एवं समन्वय समिति की बैठक में सहभागिता कर संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. आर. ए. वर्मा, ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत विधायक विनोद सिंह ने लौहर पश्चिम के जोराइक का पुरवा में प्रधान राम अचल यादव, राजकुमार जायसवाल एवं बूथ अध्यक्ष संतोष प्रताप सिंह की अगुवाई में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। इसके बाद विधायक विनोद सिंह अकारीपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए रिंकू मौर्य से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जनता के बीच निरंतर संवाद, संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से सीधे संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    4
    *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन*
लम्भुआ, सुलतानपुर
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    1
    तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल 
सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग 
तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,
*सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।*
प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। 
*अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।*
जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है।
*अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।*
आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia
    1
    नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं।
#JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    1
    निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में  शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.