शक्तिफार्म में निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह, छात्रों को मिला प्रेरणा का संदेश शक्तिफार्म। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने की। इस अवसर पर सीआरसी समन्वयक सिसौना दिव्यांश प्रताप सिंह, पूर्व पीटीए अध्यक्ष बलाई दास, अभिभावकगण, विद्यालय स्टाफ एवं कक्षा 6, 7, 8, 9, 10 और 12 के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुमित मंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “किताबें केवल रखने की वस्तु नहीं हैं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम हैं। आप जितनी बार किताबों के पन्ने पलटेंगे, उतना ही नया सीखेंगे और अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सत्र के पहले ही दिन पुस्तकों का वितरण होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकों का पूर्ण उपयोग करने और मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों की पुस्तकों का वितरण किया गया। समारोह में विनोद कुमार, बी.एल. पटेल, डॉ. राजकमल सिंह, आनंद भास्कर, शंकर डाकुआ, आशीष राय, सुशील उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विनोद कुमार द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

- बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम पड़ोली स्थित नहर पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार ओमेंद्र कुमार (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम करेना निवासी प्रदीप कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे। सामने से ग्राम खरदाह निवासी ओमेंद्र कुमार स्कूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान स्कूटी चालक ओमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतक ओमेंद्र कुमार भुता कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- भारत माता की जयहिंद1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अबैध रेत खनन का धंधा चल रहा है माफिया रेत मिट्टी सव तरह का खनन कर चांदी काट रहे हैं।1
- पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली हाईवे पर लगे जाम को पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवा दिया। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by Atma Gandhi1