बसवा : केशुपुरा की पहाड़ी पर फिर दिखा टाइगरों का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत बसवा (राज कुमार चतुर्वेदी)। बसवा उपखंड की ग्राम पंचायत निलोज के गांव केशुपुरा में लगातार दूसरे दिन भी टाइगरों का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार को दोनों टाइगर पहाड़ी क्षेत्र में मस्ती करते हुए नजर आए थे, वहीं गुरुवार देर शाम भी दोनों टाइगर गांव के पास पहाड़ी की चोटी पर खड़े दिखाई दिए। टाइगरों के लगातार क्षेत्र में घूमने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है तथा शाम ढलने के बाद खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि टाइगरों की गतिविधियों पर तत्काल निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सरिस्का टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में टाइगर दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
बसवा : केशुपुरा की पहाड़ी पर फिर दिखा टाइगरों का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत बसवा (राज कुमार चतुर्वेदी)। बसवा उपखंड की ग्राम पंचायत निलोज के गांव केशुपुरा में लगातार दूसरे दिन भी टाइगरों का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार को दोनों टाइगर पहाड़ी क्षेत्र में मस्ती करते हुए नजर आए थे, वहीं गुरुवार देर शाम भी दोनों टाइगर गांव के पास पहाड़ी की चोटी पर खड़े दिखाई दिए। टाइगरों के लगातार क्षेत्र में घूमने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है तथा शाम ढलने के बाद खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि टाइगरों की गतिविधियों पर तत्काल निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सरिस्का टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में टाइगर दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
- बसवा : केशुपुरा की पहाड़ी पर फिर दिखा टाइगरों का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत बसवा (राज कुमार चतुर्वेदी)। बसवा उपखंड की ग्राम पंचायत निलोज के गांव केशुपुरा में लगातार दूसरे दिन भी टाइगरों का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार को दोनों टाइगर पहाड़ी क्षेत्र में मस्ती करते हुए नजर आए थे, वहीं गुरुवार देर शाम भी दोनों टाइगर गांव के पास पहाड़ी की चोटी पर खड़े दिखाई दिए। टाइगरों के लगातार क्षेत्र में घूमने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है तथा शाम ढलने के बाद खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि टाइगरों की गतिविधियों पर तत्काल निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सरिस्का टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में टाइगर दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1
- आदिवासी दिवस को लेकर गांव-गांव पहुंचकर पीले चावल बांट रहे जगमोहन मीणा सिकराय। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए भाजपा नेता जगमोहन मीणा सिकराय विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में पहुंचकर महिला-पुरुषों को पीले चावल बांटकर आमंत्रित कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। जगमोहन मीणा ने लोगों से 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ डीजे की धुन पर नृत्य भी किया। जगमोहन मीणा ने बताया कि आदिवासी दिवस के अवसर पर मीणा हाईकोर्ट में कन्हैया दंगल सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के प्रसिद्ध कलाकार कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं, आयोजन को लेकर मीणा हाईकोर्ट को तिरंगे झंडों से सजाया जा रहा है। यहां करीब 5100 तिरंगे झंडे लगाए जा रहे हैं।2
- Post by EXIT NEWS1
- baris me ghar se niklne baccho ko school Jane ka rasta nhi h sir yha ke MAL Rajendra MEENA H jinhone vote ke time jhuthe vade kiye the sadak banvaenge aur ab jitne ke bad ek baar bi yha kar nahin dekha Motu ka road Mojika ka baba1
- 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे 10 व 11 अगस्त को दौसा में दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे दौसा, 6 अगस्त। विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 व 11 अगस्त को पंचायत समिति सभागार दौसा में जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद 11 व 12 अगस्त को सिकंदरा में ब्लॉक स्तरीय तथा 14 अगस्त को ग्राम पंचायत देवरी में पंचायत स्तरीय चिन्हीकरण शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया राजगढ़ में एसडीओ कोर्ट की कार्यप्रणाली के विरोध में अभिभाषक मंडल का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के दसवें दिन भी अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व सचिव बलराम शर्मा ने बताया कि एसडीओ कोर्ट की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं एवं आम पक्षकारों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर पिछले 10 दिनों से उपखंड न्यायालय के कार्य का बहिष्कार किया हुआ है तथा 5 अगस्त से क्रमिक अनशन जारी है जिसमें आज क्रमिक अनशन के दूसरे दिन एडवोकेट हजारीलाल मीणा, धर्मेंद्र जैसावत, पुनीत शर्मा, कैलाश वर्मा, सुरेंद्र गुरु ,राजकुमार चौहान, मदन मोहन शर्मा, शंकर सैनी, विजय मीणा एवं शोभित पालीवाल सहित क्रमिक अनशन पर बैठे ।जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं, लगातार दस दिनों से न्यायिक कार्य प्रभावित होने के कारण कई मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हुई है, जिससे पक्षकारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक पहल करते हुए समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और अभिभाषक मंडल के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं। देखना होगा कि यह गतिरोध कब समाप्त होता है और न्यायिक कार्य सामान्य रूप से कब शुरू हो पाता है।4
- नरेश मीणा ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर मेरी रिहा की मांग नहीं करे और पूर्व अंता mla कवर लाल मीणा की रिहाई की मांग जरूर करें। इंकलाब जिंदाबाद 👋🏻👋🏻1
- सपा के विधायक की बोलती बंद की छात्रों ने: जाने क्या है पूरा मामला1