logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।

12 hrs ago
user_Mayank Srivastava
Mayank Srivastava
Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।

More news from Ayodhya and nearby areas
  • सिद्धनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़ा आस्था का सैलाब (अमानीगंज/मिल्कीपुर/अयोध्या) पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आज सोमवार को आस्था, भक्ति और सेवा के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक आयोजन के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही सिद्धनाथ मंदिर परिसर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के बहाने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी इस भीड़ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या देखी तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत से कई सधे हुए सवाल भी किए। सबसे अहम सवाल - क्या मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब महज धार्मिक आयोजन तक सीमित है या इसके पीछे आने वाले समय की कोई बड़ी राजनीतिक तस्वीर भी दिखाई दे रही है? इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और भव्य आयोजन को क्या 2027 की संभावित राजनीतिक तैयारी के संकेत के तौर पर देखा जाए? सवालों के जवाब में सुरेंद्र कुमार रावत ने अपने सहज और मृदुल अंदाज में क्या कहा, उन्होंने इस भीड़ और आयोजन को किस नजरिए से देखा तथा 2027 को लेकर उनकी क्या रणनीति या सोच है—यह तस्वीर उनके बयान से ही साफ होगी। सिद्धनाथ मंदिर का यह आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र रहा हो, लेकिन उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    सिद्धनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़ा आस्था का सैलाब
(अमानीगंज/मिल्कीपुर/अयोध्या)
पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आज सोमवार को आस्था, भक्ति और सेवा के रंग में सराबोर नजर आया। 
भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। 
धार्मिक आयोजन के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुटी। 
सुबह से ही सिद्धनाथ मंदिर परिसर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 
इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
धार्मिक आयोजन के बहाने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी इस भीड़ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या देखी तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत से कई सधे हुए सवाल भी किए। 
सबसे अहम सवाल - क्या मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब महज धार्मिक आयोजन तक सीमित है या इसके पीछे आने वाले समय की कोई बड़ी राजनीतिक तस्वीर भी दिखाई दे रही है?
इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और भव्य आयोजन को क्या 2027 की संभावित राजनीतिक तैयारी के संकेत के तौर पर देखा जाए?
सवालों के जवाब में सुरेंद्र कुमार रावत ने अपने सहज और मृदुल अंदाज में क्या कहा, उन्होंने इस भीड़ और आयोजन को किस नजरिए से देखा तथा 2027 को लेकर उनकी क्या रणनीति या सोच है—यह तस्वीर उनके बयान से ही साफ होगी।
सिद्धनाथ मंदिर का यह आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र रहा हो, लेकिन उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • अयोध्या। कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। अयोध्या। कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे। चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता। चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा। 1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा। चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है। कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।
    2
    अयोध्या।
कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।
अयोध्या। कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे।
चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता।
चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा।
1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी।
संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा।
चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है।
कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे।चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता। चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा। 1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा। चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है। कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।
    2
    अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।
अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे।चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता।
चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा।
1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी।
संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा।
चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है।
कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका स्कूल का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा… अयोध्या मे जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, अयोध्या के तत्वावधान में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अयोध्या डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार, संतुलन और शानदार स्केटिंग कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। वही विद्यालय के प्रबंधक मदन मोहन त्रिपाठी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, अयोध्या के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक सफलता हासिल की और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों और अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन एवं संचालन आयोजन सचिव रविन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की शानदार जीत से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में विद्यालय की एक और महत्वपूर्ण सफलता बताया।
    4
    रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका स्कूल का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा…

अयोध्या मे जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, अयोध्या के तत्वावधान में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अयोध्या डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार, संतुलन और शानदार स्केटिंग कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। वही विद्यालय के प्रबंधक मदन मोहन त्रिपाठी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, अयोध्या के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक सफलता हासिल की और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों और अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन एवं संचालन आयोजन सचिव रविन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की शानदार जीत से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में विद्यालय की एक और महत्वपूर्ण सफलता बताया।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास भदरसा चौकी के आखिरी अस्तित्व तक जुड़ा रहेगा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का नाम कोई सरकारी मदद नहीं संभ्रांत लोगों से मिन्नते कर बना दिया आलीशान चौकी भदरसा अयोध्या। भदरसा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का स्थानांतरण कर दिया गया जिनका ट्रांसफर एक पुलिस प्रक्रिया के तहत किया गया कमलेश साहनी भदरसा चौकी की कमान उस समय सम्भाले थे जब पुलिस विभाग और सरकार को समझ नहीं आ रहा था कि भदरसा में क्या होने वाला था चारों तरफ तना तनी का माहौल ये कह सकते है कि बारूद के ढेर पर बैठा था भदरसा तब कमलेश साहनी ने बड़ी सूझ बूझ ने भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को शांत कराया जहां जरूरत पड़ी सख्ती की सख्त किया जहां जरूरत पड़ी समझाने की समझाया जहां जरूरत पड़ी कार्यवाही की वहां कार्यवाही की वही अपराधियों पर सख्ती एवं पीढ़ियों के साथ एक किला बनकर खड़े रहने वाले थे चौकी इंचार्ज भदरसा कमलेश साहनी जहां भदरसा चौकी का अपना कोई स्थायी जगह नहीं थी दर बदर भटकने को मजबूर थी भदरसा चौकी ऐसे में अधिकारियों से निवेदन कर भदरसा चौकी के लिए जमीन ली तो वही संभ्रांत लोगों से निवेदन कर लगभग 15 लाख से ऊपर के कीमत की चौकी का निर्माण भदरसा में ये जानते हुए कराया कि उन्हें उसमें रहने का मौका बहुत कम मिलेगा या नहीं मिलेगा निर्माण कराया और निर्माण के दौरान कई यातनाओं समस्याओं का सामना करना पड़ा वही भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों जहां एक चिंगारी सब कुछ तबाह करने के लिया पर्याप्त होती है वहां के हिन्दू मुस्लिम के त्यौहार होली दीपावली ईद बकरीद जैसे त्योहारों को बड़ी कुशलता और शालीनता ने निपटाया था चौकी कमलेश साहनी की क्षेत्र की जनता खुद तारीफ करती है उन्होंने कभी गरीब अमीर का फर्क नहीं देखा जो गलत था उसपर कार्यवाही की एक पैसे वाले व्यक्ति को घमंड हो गया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है वह गरीबों की जमीनों पर बराबर कब्जा करने का प्रयास करता लेकिन कमलेश साहनी ने उसका चालान कर संविधान का पाठ पढ़ा दिया था भदरसा चौकी की कमान कमलेश साहनी की जगह अब बीकापुर के दरोगा विजय तिवारी संभालेंगे लेकिन जो छाप पुलिस की और न्याय की कमलेश साहनी भदरसा में कर गए शायद उसकी पूर्ति कोई कर पाए
    1
    भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का  जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास
भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का  जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास
भदरसा चौकी के आखिरी अस्तित्व तक जुड़ा रहेगा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का नाम
कोई सरकारी मदद नहीं संभ्रांत लोगों से मिन्नते कर बना दिया आलीशान चौकी भदरसा
अयोध्या। भदरसा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का स्थानांतरण कर दिया गया जिनका ट्रांसफर एक पुलिस प्रक्रिया के तहत किया गया कमलेश साहनी भदरसा चौकी की कमान उस समय सम्भाले थे जब पुलिस विभाग और सरकार को समझ नहीं आ रहा था कि भदरसा में क्या होने वाला था चारों तरफ तना तनी का माहौल ये कह सकते है कि बारूद  के ढेर पर बैठा था भदरसा तब कमलेश साहनी ने बड़ी सूझ बूझ ने भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को शांत कराया 
जहां जरूरत पड़ी सख्ती की सख्त किया जहां जरूरत पड़ी समझाने की समझाया जहां जरूरत पड़ी कार्यवाही की वहां कार्यवाही की वही अपराधियों पर सख्ती एवं पीढ़ियों के साथ एक किला बनकर खड़े रहने वाले थे चौकी इंचार्ज भदरसा कमलेश साहनी
जहां भदरसा चौकी का अपना कोई स्थायी जगह नहीं थी दर बदर भटकने को मजबूर थी भदरसा चौकी ऐसे में अधिकारियों से निवेदन कर भदरसा चौकी के लिए जमीन ली तो वही संभ्रांत लोगों से निवेदन कर लगभग 15 लाख से ऊपर के कीमत की चौकी का निर्माण भदरसा में  ये जानते हुए कराया कि उन्हें उसमें रहने का मौका बहुत कम मिलेगा या नहीं मिलेगा निर्माण कराया और निर्माण के दौरान कई यातनाओं समस्याओं का सामना करना पड़ा 
वही भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों जहां एक चिंगारी सब कुछ तबाह करने के लिया पर्याप्त होती है वहां के हिन्दू मुस्लिम के त्यौहार होली दीपावली ईद बकरीद जैसे त्योहारों को बड़ी कुशलता और शालीनता ने निपटाया था 
चौकी कमलेश साहनी की क्षेत्र की जनता खुद तारीफ करती है उन्होंने कभी गरीब अमीर का फर्क नहीं देखा जो गलत था उसपर कार्यवाही की एक पैसे वाले व्यक्ति को घमंड हो गया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है वह गरीबों की जमीनों पर बराबर कब्जा करने का प्रयास करता लेकिन कमलेश साहनी ने उसका चालान कर संविधान का पाठ पढ़ा दिया था 
भदरसा चौकी की कमान कमलेश साहनी की जगह अब बीकापुर के दरोगा विजय तिवारी संभालेंगे लेकिन जो छाप पुलिस की और न्याय की कमलेश साहनी भदरसा में कर गए शायद उसकी पूर्ति कोई कर पाए
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
  • अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई। बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। परिषद के अध्यक्ष राम अवध ने कहा, संगठन 25 सालों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम कर रहा है। शिक्षा, बाल विवाह, परिवार नियोजन और मद्य निषेध पर किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिले हैं। अब 6-7 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही मृतक भोज जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रुदौली, दरियाबाद और मवई क्षेत्र में पासी और बौरासी समाज के बीच रोटी-बेटी का संबंध स्थापित होने से समाज राजनीतिक रूप से मजबूत होगा।
    4
    अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई।
जिसमें समाज की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
परिषद के अध्यक्ष राम अवध ने कहा, संगठन 25 सालों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम कर रहा है।
शिक्षा, बाल विवाह, परिवार नियोजन और मद्य निषेध पर किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिले हैं। 
अब 6-7 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा,
साथ ही मृतक भोज जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रुदौली, दरियाबाद और मवई क्षेत्र में पासी और बौरासी समाज के बीच रोटी-बेटी का संबंध स्थापित होने से समाज राजनीतिक रूप से मजबूत होगा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by आपकी ताकत अयोध्या
    1
    Post by आपकी ताकत अयोध्या
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • श्रद्धेय स्वां बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे स्वां बाबू मित्रसेन यादव : पारसनाथ यादव बाबूजी के संघर्ष और समाजवादी विचार आज भी जनसेवा की राह दिखाते रहे : पवन पांडे सपा कार्यालय लोहिया भवन में पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद (मिल्कीपुर हैरिग्टनगंज अयोध्या) समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद एवं गरीबों, मजलूमों तथा शोषित-वंचित वर्गों के मजबूत नेता रहे श्रद्धेय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं जनसेवा के योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीब, किसान, मजदूर और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को मजबूती देने में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आम आदमी के बीच रहने वाले जननेता थे उन्होंने जीवनभर गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा उनके संघर्षों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी सांसद अवधेश प्रसाद जहां पर पहुंचे जनपद के पत्रकारों जन सैलाब और लोकप्रियता को देख पूछे कई अहम सवाल! वही मुस्कुराते हुए ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने क्या कुछ कहा जिसे वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, जिला सचिव राकेश चौरसिया, लोटन राम, असलम, अंसार भगवान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘फौजी’, जिला सचिव वसी हैदर ‘गुड्डू’, पिछड़ा वर्ग के बृजेश सिंह चौहान, शिक्षक सभा के जिला महासचिव घनश्याम यादव, युवा नेता अनिल यादव, पूर्व पार्षद पहलवान राम अंजोर यादव, जगराम यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    श्रद्धेय स्वां बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 
गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे स्वां बाबू मित्रसेन यादव : पारसनाथ यादव
बाबूजी के संघर्ष और समाजवादी विचार आज भी जनसेवा की राह दिखाते रहे : पवन पांडे
सपा कार्यालय लोहिया भवन में पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद
(मिल्कीपुर हैरिग्टनगंज अयोध्या)
समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद एवं गरीबों, मजलूमों तथा शोषित-वंचित वर्गों के मजबूत नेता रहे श्रद्धेय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं जनसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीब, किसान, मजदूर और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को मजबूती देने में समर्पित किया। 
उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। 
उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देते हैं।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आम आदमी के बीच रहने वाले जननेता थे उन्होंने जीवनभर गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। 
समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा उनके संघर्षों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी सांसद अवधेश प्रसाद 
जहां पर पहुंचे जनपद के पत्रकारों जन सैलाब और लोकप्रियता को देख पूछे कई अहम सवाल! 
वही मुस्कुराते हुए ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने क्या कुछ कहा जिसे वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे 
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, जिला सचिव राकेश चौरसिया, लोटन राम, असलम, अंसार भगवान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘फौजी’, जिला सचिव वसी हैदर ‘गुड्डू’, पिछड़ा वर्ग के बृजेश सिंह चौहान, शिक्षक सभा के जिला महासचिव घनश्याम यादव, युवा नेता अनिल यादव, पूर्व पार्षद पहलवान राम अंजोर यादव, जगराम यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.