logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 hrs ago
user_आपकी ताकत अयोध्या
आपकी ताकत अयोध्या
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला। अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला। कहा,अखिलेश यादव और सपा सहारनपुर में मस्जिद के बहाने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह कार्रवाई धार्मिक ढांचे पर नहीं, अवैध निर्माण पर हुई है। जिला जज ने प्रबंध समिति की अपील खारिज की, सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश बरकरार। जांच में खुलासा-DM कार्यालय परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था ढांचा, मस्जिद पक्ष मालिकाना हक का कोई दस्तावेज नहीं दे सका। सपा-कांग्रेस वोट बैंक के लिए अवैध कब्जे को जायज ठहरा रहीं, यह न्यायपालिका के आदेश की अवहेलना है।
    1
    अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला।

अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला।
कहा,अखिलेश यादव और सपा सहारनपुर में मस्जिद के बहाने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह कार्रवाई धार्मिक ढांचे पर नहीं, अवैध निर्माण पर हुई है। जिला जज ने प्रबंध समिति की अपील खारिज की, 
सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश बरकरार। जांच में खुलासा-DM कार्यालय परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था ढांचा,
मस्जिद पक्ष मालिकाना हक का कोई दस्तावेज नहीं दे सका। सपा-कांग्रेस वोट बैंक के लिए अवैध कब्जे को जायज ठहरा रहीं, यह न्यायपालिका के आदेश की अवहेलना है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, तीन घंटे के प्रवास में देंगे करोड़ों की सौगात अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।कल अयोध्या दौरे से पहले अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की जानकारी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।सीएम योगी शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, फिर राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे। शाम करीब 5 बजे वे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।सीएम के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    2
    कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, तीन घंटे के प्रवास में देंगे करोड़ों की सौगात
अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।कल अयोध्या दौरे से पहले अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की जानकारी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।सीएम योगी शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, फिर राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे। शाम करीब 5 बजे वे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।सीएम के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धर्म पथ पर सूर्य स्तंभों की बदहाली,40मे से 20 बंद, जल रहे स्तंभों की रोशनी भी माध्यम बिपिन पांडेय इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या अयोध्या। रामनगरी के वीआईपी मार्ग धर्म पथ पर लगे सूर्य स्तंभ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। धर्म पथ पर कुल 40 सूर्य स्तंभ लगे हैं, जिनमें से मुश्किल से 20 ही जलते नजर आते हैं और उनमें भी कई की रोशनी मद्धम पड़ चुकी है। करीब 20 स्तंभ लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे उनके खराब होने की आशंका जताई जा रही है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से धर्म पथ परियोजना के तहत इन स्तंभों को लगवाया था, जो अब रखरखाव के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय धर्म पथ पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। सवाल उठ रहा है कि *40 में आधे बंद और जो जल रहे उनकी रोशनी मद्धम - आखिर जिम्मेदार कौन है?
    1
    धर्म पथ पर सूर्य स्तंभों की बदहाली,40मे से 20 बंद, जल रहे स्तंभों की रोशनी भी माध्यम 
बिपिन पांडेय इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
अयोध्या 
अयोध्या।  रामनगरी के वीआईपी मार्ग धर्म पथ पर लगे सूर्य स्तंभ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। धर्म पथ पर कुल 40 सूर्य स्तंभ लगे हैं, जिनमें से मुश्किल से 20 ही जलते नजर आते हैं और उनमें भी कई की रोशनी मद्धम पड़ चुकी है।
करीब 20 स्तंभ लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे उनके खराब होने की आशंका जताई जा रही है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से धर्म पथ परियोजना के तहत इन स्तंभों को लगवाया था, जो अब रखरखाव के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय धर्म पथ पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। सवाल उठ रहा है कि *40 में आधे बंद और जो जल रहे उनकी रोशनी मद्धम - आखिर जिम्मेदार कौन है?
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डब्लू डी की मोटी दीवार गिरने से हुई मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत पी डब्लू डी की मोटी दीवार गिरने से हुई मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत अयोध्या पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिरी, बाउंड्री वॉल के मलबे में दबाकर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड की मौत, सदर तहसील के सामने है पीडब्ल्यूडी कार्यालय, बारिश की वजह से बाउंड्री वॉल के बगल दलदल हो जाने से बाउंड्री वॉल गिरने की आशंका, थाना कैंट के सहादतगंज का रहने वाला था मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंद्र गौड़,कोतवाली नगर के सदर तहसील के सामने हुआ हादसा
    3
    डब्लू डी की मोटी दीवार गिरने से हुई मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत
पी डब्लू डी की मोटी दीवार गिरने से हुई मोटर साइकिल मैकेनिक की मौत 
अयोध्या पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिरी, बाउंड्री वॉल के मलबे में दबाकर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंदर गौड की मौत, सदर तहसील के सामने है पीडब्ल्यूडी कार्यालय, बारिश की वजह से बाउंड्री वॉल के बगल दलदल हो जाने से बाउंड्री वॉल गिरने की आशंका, थाना कैंट के सहादतगंज का रहने वाला था मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंद्र गौड़,कोतवाली नगर के सदर तहसील के सामने हुआ हादसा
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    17 hrs ago
  • Post by आपकी ताकत अयोध्या
    1
    Post by आपकी ताकत अयोध्या
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 11,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,, उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 11,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे।। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
    1
    उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 11,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल  जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित  करेगे।। 
।। Aaj subah times।।
।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
उ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित करेगे सुबह 11,00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या मे विशाल  जनसभा कार्यक्रम समारोह किया जा रहा है जिसमे की 6 जिलों के आँगनबाड़ी और साहियकाओ को सम्मानित  करेगे।। 
।। Aaj subah times।।
।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।
    2
    अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दबंग ने रात में दीवाल काटकर आम रास्ते पर खोला नया दरवाजा विरोध पर दी भद्दी भद्दी गालियां जान से मारने की दी धमकी दबंग ने रात में दीवाल काटकर आम रास्ते पर खोला नया दरवाजा विरोध पर दी भद्दी भद्दी गालियां जान से मारने की दी धमकी बीकापुर। दीवानी न्यायालय में रास्ते के विवाद का मामला लंबित होने के बावजूद सरकस एवं दबंग विपक्षीगण सोहेल साहिल पुत्र कलीम ने जबरदस्ती आर्थिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाकर अपने कमजोर विपक्षी रोशन अली पुत्र खलील अहमद निवासी परोमा के घर के सामने स्थित रास्ते की जमीन को बीती रात 7 सितंबर को 8:00 बजे जबरदस्ती दरवाजा दीवाल काटकर खोल लिया मना करने पर आमादार फौजदारी हो गयेऔर मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़ित द्वारा 112 नंबर बुलाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और लिखित चौकी चौरे बाजार में शिकायत देकर दरवाजा बंद करा कर विपक्षिगण के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार किया है। उपरोक्त विपक्षीगण पैसे से काफी मजबूत है और गांव के दबंग व्यक्ति हैं जिसके कारण गांव का कोई भी व्यक्ति उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं होता और पीड़ित अकेला और उसकी पत्नी एकमात्र बेटी के घर होने का लाभ उठाकर प्राय गाली गलौज मारपीट और उत्पीड़न की कार्रवाई करते रहते हैं। कार्रवाई न होने से काफी मनबढ हो गए हैं। पीड़ित रोशन अली और उसके परिवार को जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया इसके पूर्व भी कई बार उपरोक्त विपक्षी गण पीड़ित पक्ष को तरह-तरह से परेशान करते चले आ रहे है। जबकि उपरोक्त रास्ता नवीन परती की जमीन से निकला हुआ है जिसे विपक्षिगण बंद करने के प्रयास में है।
    1
    दबंग ने रात में दीवाल काटकर आम रास्ते पर खोला नया दरवाजा 
विरोध पर दी भद्दी भद्दी गालियां जान से मारने की दी धमकी
दबंग ने रात में दीवाल काटकर आम रास्ते पर खोला नया दरवाजा 
विरोध पर दी भद्दी भद्दी गालियां जान से मारने की दी धमकी
बीकापुर। दीवानी न्यायालय में रास्ते के विवाद का मामला लंबित होने के  बावजूद सरकस एवं दबंग विपक्षीगण सोहेल साहिल पुत्र कलीम ने जबरदस्ती आर्थिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाकर अपने कमजोर विपक्षी रोशन अली पुत्र खलील अहमद निवासी परोमा के घर के सामने स्थित रास्ते की जमीन को बीती  रात 7 सितंबर को 8:00 बजे जबरदस्ती दरवाजा दीवाल काटकर खोल लिया मना करने पर आमादार फौजदारी हो गयेऔर मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़ित द्वारा 112 नंबर बुलाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और लिखित चौकी चौरे बाजार में शिकायत देकर दरवाजा बंद करा कर विपक्षिगण के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार किया है। उपरोक्त विपक्षीगण  पैसे से काफी मजबूत है और गांव के दबंग व्यक्ति हैं जिसके कारण गांव का कोई भी व्यक्ति उनके खिलाफ  बोलने  को तैयार नहीं होता और पीड़ित अकेला और उसकी पत्नी एकमात्र बेटी के घर होने  का लाभ उठाकर प्राय  गाली गलौज मारपीट और उत्पीड़न की कार्रवाई करते रहते हैं। कार्रवाई न होने से काफी मनबढ हो गए हैं।  पीड़ित रोशन अली  और उसके परिवार को जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया इसके पूर्व भी कई बार उपरोक्त विपक्षी गण पीड़ित पक्ष को तरह-तरह से परेशान करते चले आ रहे है। जबकि उपरोक्त रास्ता नवीन परती की जमीन से निकला हुआ है जिसे विपक्षिगण बंद करने के प्रयास में है।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    18 hrs ago
  • तहसील गेट के सामने पीडी की बाउंड्री पुरानी दीवार डाई मलबे में दबाकर गाड़ी मिस्त्री की हुई मौत बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अयोध्या। तहसील गेट के ठीक सामने सोमवार को पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार से सटी दुकान में गाड़ी बनाने का काम कर रहे मिस्त्री मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर मिस्त्री को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मृतक सहादतगंज निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान व हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    4
    तहसील गेट के सामने पीडी की बाउंड्री पुरानी दीवार डाई मलबे में दबाकर गाड़ी मिस्त्री की हुई मौत
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या
अयोध्या। तहसील गेट के ठीक सामने सोमवार को पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार से सटी दुकान में गाड़ी बनाने का काम कर रहे मिस्त्री मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दबकर मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर मिस्त्री को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार मृतक सहादतगंज निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान व हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.