करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या उनके ही घर में नौकरों के जरिए की जा रही थी, उसी वक्त कथित मास्टरमाइंड बहू शालू पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, शालू कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग करने के बाद घर से निकली थी। आरोप है कि इसके बाद वह फोन के जरिए हत्यारों के संपर्क में रही और उन्हें हत्या के दौरान गाइड करती रही। बताया जा रहा है कि जिस पार्टी में शालू अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी, उसे उसके पति सुब्रत ने कानपुर के कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किया था। पुलिस अब पार्टी की टाइमलाइन, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और आरोपियों के बीच हुई बातचीत को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। यानी एक तरफ घर में करोड़पति कारोबारी की हत्या की जा रही थी और दूसरी तरफ उसी परिवार की बहू पार्टी में दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस को शक है कि पार्टी में मौजूदगी भी हत्या की साजिश में उसकी भूमिका छिपाने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। #newpost #kanpur #kanpurcity #vairalpost #vairalvideo #viralreels #trendingreels #trendingvideo #trendingpost #nonfollowers #UttarPradesh
करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या उनके ही घर में नौकरों के जरिए की जा रही थी, उसी वक्त कथित मास्टरमाइंड बहू शालू पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, शालू कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग करने के बाद घर से निकली थी। आरोप है कि इसके बाद वह फोन के जरिए हत्यारों के संपर्क में रही और उन्हें हत्या के दौरान गाइड करती रही। बताया जा रहा है कि जिस पार्टी में शालू अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी, उसे उसके पति सुब्रत ने कानपुर के कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किया था। पुलिस अब पार्टी की टाइमलाइन, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और आरोपियों के बीच हुई बातचीत को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। यानी एक तरफ घर में करोड़पति कारोबारी की हत्या की जा रही थी और दूसरी तरफ उसी परिवार की बहू पार्टी में दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस को शक है कि पार्टी में मौजूदगी भी हत्या की साजिश में उसकी भूमिका छिपाने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। #newpost #kanpur #kanpurcity #vairalpost #vairalvideo #viralreels #trendingreels #trendingvideo #trendingpost #nonfollowers #UttarPradesh
- 73 मुस्लिम परिवारों पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई, 5 गांवों में चला ध्वस्तीकरण अभियान ।। 📍 कृष्णाई, गोलपाड़ा, असम 7 सितंबर को जिला प्रशासन ने कृषि भूमि खरीदने के बाद उसे आवासीय उपयोग में परिवर्तित नहीं किए जाने का हवाला देते हुए 73 मुस्लिम परिवारों के खिलाफ बेदखली और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई से सिर्फ एक दिन पहले नोटिस दिया गया, जिससे उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। बताया गया कि यह कार्रवाई ‘भूमि संरक्षण समिति’ की शिकायतों के बाद की गई। समिति ने आरोप लगाया था कि दूसरे जिलों से आए प्रवासियों ने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। सवाल यह है कि अगर कार्रवाई कानून के तहत थी, तो प्रभावित परिवारों को पर्याप्त समय और उचित प्रक्रिया का अधिकार क्यों नहीं मिला?1
- गजनेर थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी सर्राफा व्यापारी अमन भदौरिया (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सर्राफा व्यापारी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने शव रखकर 8 घंटे किया सड़क जाम गजनेर थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी सर्राफा व्यापारी अमन भदौरिया (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिठरौली तिराहे पर शव रखकर गजनेर-रायपुर मार्ग को करीब 8 घंटे तक जाम रखा। परिजनों का आरोप है कि जन्माष्टमी के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धमकी देकर समझौता कराया था। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे अमन भाऊराव डिग्री कॉलेज के पास झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल मिले थे। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगें प्रशासन के सामने रखीं। करीब 8 घंटे तक चले हंगामे के बाद अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मांगी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाल—सर्राफा व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में आखिर कब सामने आएगी पूरी सच्चाई? स्थान: गजनेर थाना क्षेत्र, कानपुर देहात1
- युवक की हत्या से आक्रोश हत्यारों को फांसी की मांग!..... कानपुर के काकादेव में युवक की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। ओम चौराहे के पास पेशाब करने से मना करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग उठाई। कैंडल मार्च को देखते हुए काकादेव थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है—क्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा?1
- अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार समाज विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय योजना के तहत डायट परिसर में छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी उन्नाव। जिले के डायट परिसर स्थित समाज विभाग द्वारा अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से वर्तमान अध्ययन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने बताया कि वे वर्तमान में डायट परिसर में संचालित कोचिंग संस्थान के माध्यम से पीसीएस, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच डायट परिसर में संचालित अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित होने की जानकारी से विद्यार्थियों में चिंता है।विद्यार्थियों का कहना है कि मौजूदा परिसर में अध्ययन के लिए अपेक्षाकृत शांत, अनुशासित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध है। पुस्तकालय अथवा अन्य संस्थान के स्थानांतरण के कारण परिसर में विद्यार्थियों की संख्या और गतिविधियां बढ़ने से नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक ही कैंपस में एक ही समय पर अलग-अलग कक्षाएं संचालित होने से विद्यार्थियों की ओर से शोर-शराबा और आवागमन बढ़ता है, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान व्यवधान उत्पन्न होता है। विद्यार्थियों ने आशंका जताई है कि यदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एक ही परिसर में लाकर अध्ययन और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं संचालित की जाती हैं तो परिसर के आसपास भीड़ बढ़ सकती है। इससे आने-जाने वाले विद्यार्थियों और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ने तथा आवागमन में जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनने की संभावना है। विशेषकर कक्षाओं के शुरू होने और छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने यह भी कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकाग्रता और शांत वातावरण बेहद जरूरी है। वर्तमान व्यवस्था में बदलाव होने पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल प्रभावित होगा। विद्यार्थियों के अनुसार आगामी यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है और परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय बचा है। ऐसे समय में अध्ययन स्थल और व्यवस्था में बदलाव होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। एक ही परिसर में अलग-अलग गतिविधियों और कक्षाओं के संचालन से पहले से ही विद्यार्थियों को शोर एवं भीड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त गतिविधियां शुरू होने पर समस्या और बढ़ सकती है।छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था और स्थान को यथासंभव यथावत रखा जाए, ताकि आगामी परीक्षाओं की तैयारी शांत एवं अनुशासित वातावरण में निर्बाध रूप से जारी रह सके। साथ ही परिसर में भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन देने वालो में महेंद्र कुमार कुलदीप संस्कार गुप्ता , अमन, अपूर्वा , प्राची, भौमी, अशुतोष, सौम्या चौधरी, कीर्ति यादव, मोनिका, साक्षी, मधुरेश सिंह, सोनाली,वैभव शुक्ला, सचिन रावत, सौरभ कुमार, वैभव शुक्ला, सौम्य गुप्ता , शिवम, वत्सल, आशीष शुक्ला आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।4
- कानपुर कमिश्नरेट पश्चिम डीसीपी एस एम कासिम आबदी द्वारा कल्याणपुर में हुई वारदात को लेकर विडियो वायरल के सम्बंध में दी गई बाइट थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेटी समेत घर से निकालने का आरोप स्क्रिप्ट - स्लग - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेटी समेत घर से निकालने का आरोप एंकर - खबर उन्नाव से है जहां अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर करीब छह माह पहले मासूम बेटी समेत घर से निकालने का आरोप सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता का निकाह नवंबर 2023 में सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। पिता का आरोप है कि निकाह में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने के साथ हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद, एक तोला सोना और अपाचे बाइक की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता को आए दिन कम दहेज का ताना देकर मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। बता दे कि शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाहिता की एक करीब डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। करीब छह माह पहले कथित रूप से मारपीट कर उसके कपड़े व जेवर छीनकर मां-बेटी को घर से निकाल दिया गया। तब से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। पिता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के बिना ससुराल पक्ष बेटी को वापस रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। बाइट - मेंहदी हसन पीड़िता के पिता बाइट - अरसीना बानो, पीड़िता3
- कानपुर ब्रेकिंग रेल बाजार थाना क्षेत्र सुजात गंज का मामला दबंगों ने युवक को पीटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ।। यूपी, कानपुर रेल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजातगंज में दबंगों ने युवक को रंजिशन बुरी तरह लात घुसो व चाभी से गोद गोद कर मारा और भाग गए पीड़ित युवक थाना रेल बाजार गया पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया रेल बाजार पुलिस ने दबंग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसीन पुत्र हनीफ मकान नंबर 262 /5 A चिस्ती नगर सनिगवां रोड का रहने वाला है पीड़ित दिनांक 8 सितंबर 26 को समय शाम 5:30 बजे हिरा पब्लिक स्कूल सुजातगंज के पास अदजाज फैजान रोमन एजाज उर्फ शरिक ने रंजिशन गाली गलौज देते हुए लात घुसो से बुरी तरह मारा पीटा इतना ही नहीं दबंगों ने चाबी से शरीर में दर्द होना जगह गोद गोद कर जख्म कर घायल कर दिया पीड़ित को किसी तरह राहगीरों ने बचाया पीड़ित ने दबंगों के नामजद तहरीर दिया जिस पर थाना रेल बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 धारा 115(2) 352 351 (3) बीएनएस थाना रेल बाजार में दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है1
- काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च ब्रेकिंग .... काकादेव थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च काकादेव क्षेत्र के ओम चौराहे के पास बीते दिनों पेशाबटी करने से मना करने पर युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में क्षेत्र की आक्रोशित जनता ने आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकाला परिजन जल्द गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग पर पड़े मौके पर थाना प्रभारी काकादेव अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद ।1
- कानपुर में 'लैंड जिहाद' के आरोप पर VHP-बजरंग दल का हल्ला-बोल, धरना-प्रदर्शन कानपुर में 'लैंड जिहाद' के आरोप पर VHP-बजरंग दल का हल्ला-बोल, धरना-प्रदर्शन कानपुर पूर्व में कथित लैंड जिहाद का मामला गरमा गया है। आरोप है कि एक हिंदू दुकानदार की दुकान को रातों-रात गिरा दिया गया। इस घटना के विरोध में और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, कानपुर पूर्व इकाई ने जोरदार धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने इसे हिंदू समाज के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा है कि "अन्याय के खिलाफ अब आर-पार की आवाज़ उठाई जाएगी।" संगठन की ओर से सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है - *"हिंदुओं के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में।"* प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।4