अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार समाज विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय योजना के तहत डायट परिसर में छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी उन्नाव। जिले के डायट परिसर स्थित समाज विभाग द्वारा अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से वर्तमान अध्ययन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने बताया कि वे वर्तमान में डायट परिसर में संचालित कोचिंग संस्थान के माध्यम से पीसीएस, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच डायट परिसर में संचालित अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित होने की जानकारी से विद्यार्थियों में चिंता है।विद्यार्थियों का कहना है कि मौजूदा परिसर में अध्ययन के लिए अपेक्षाकृत शांत, अनुशासित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध है। पुस्तकालय अथवा अन्य संस्थान के स्थानांतरण के कारण परिसर में विद्यार्थियों की संख्या और गतिविधियां बढ़ने से नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक ही कैंपस में एक ही समय पर अलग-अलग कक्षाएं संचालित होने से विद्यार्थियों की ओर से शोर-शराबा और आवागमन बढ़ता है, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान व्यवधान उत्पन्न होता है। विद्यार्थियों ने आशंका जताई है कि यदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एक ही परिसर में लाकर अध्ययन और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं संचालित की जाती हैं तो परिसर के आसपास भीड़ बढ़ सकती है। इससे आने-जाने वाले विद्यार्थियों और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ने तथा आवागमन में जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनने की संभावना है। विशेषकर कक्षाओं के शुरू होने और छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने यह भी कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकाग्रता और शांत वातावरण बेहद जरूरी है। वर्तमान व्यवस्था में बदलाव होने पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल प्रभावित होगा। विद्यार्थियों के अनुसार आगामी यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है और परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय बचा है। ऐसे समय में अध्ययन स्थल और व्यवस्था में बदलाव होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। एक ही परिसर में अलग-अलग गतिविधियों और कक्षाओं के संचालन से पहले से ही विद्यार्थियों को शोर एवं भीड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त गतिविधियां शुरू होने पर समस्या और बढ़ सकती है।छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था और स्थान को यथासंभव यथावत रखा जाए, ताकि आगामी परीक्षाओं की तैयारी शांत एवं अनुशासित वातावरण में निर्बाध रूप से जारी रह सके। साथ ही परिसर में भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन देने वालो में महेंद्र कुमार कुलदीप संस्कार गुप्ता , अमन, अपूर्वा , प्राची, भौमी, अशुतोष, सौम्या चौधरी, कीर्ति यादव, मोनिका, साक्षी, मधुरेश सिंह, सोनाली,वैभव शुक्ला, सचिन रावत, सौरभ कुमार, वैभव शुक्ला, सौम्य गुप्ता , शिवम, वत्सल, आशीष शुक्ला आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।
अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षार्थियों ने डीएम से लगाई गुहार समाज विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय योजना के तहत डायट परिसर में छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी उन्नाव। जिले के डायट परिसर स्थित समाज विभाग द्वारा अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से वर्तमान अध्ययन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने बताया कि वे वर्तमान में डायट परिसर में संचालित कोचिंग संस्थान के माध्यम से पीसीएस, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच डायट परिसर में संचालित अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित होने की जानकारी से विद्यार्थियों में चिंता है।विद्यार्थियों का कहना
है कि मौजूदा परिसर में अध्ययन के लिए अपेक्षाकृत शांत, अनुशासित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध है। पुस्तकालय अथवा अन्य संस्थान के स्थानांतरण के कारण परिसर में विद्यार्थियों की संख्या और गतिविधियां बढ़ने से नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक ही कैंपस में एक ही समय पर अलग-अलग कक्षाएं संचालित होने से विद्यार्थियों की ओर से शोर-शराबा और आवागमन बढ़ता है, जिससे कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान व्यवधान उत्पन्न होता है। विद्यार्थियों ने आशंका जताई है कि यदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एक ही परिसर में लाकर अध्ययन और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं संचालित की जाती हैं तो परिसर के आसपास भीड़ बढ़ सकती है। इससे आने-जाने वाले विद्यार्थियों और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ने तथा आवागमन में जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनने
की संभावना है। विशेषकर कक्षाओं के शुरू होने और छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।प्रार्थना पत्र में विद्यार्थियों ने यह भी कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकाग्रता और शांत वातावरण बेहद जरूरी है। वर्तमान व्यवस्था में बदलाव होने पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल प्रभावित होगा। विद्यार्थियों के अनुसार आगामी यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है और परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय बचा है। ऐसे समय में अध्ययन स्थल और व्यवस्था में बदलाव होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। एक ही परिसर में अलग-अलग गतिविधियों और कक्षाओं के संचालन से पहले से ही
विद्यार्थियों को शोर एवं भीड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अतिरिक्त गतिविधियां शुरू होने पर समस्या और बढ़ सकती है।छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था और स्थान को यथासंभव यथावत रखा जाए, ताकि आगामी परीक्षाओं की तैयारी शांत एवं अनुशासित वातावरण में निर्बाध रूप से जारी रह सके। साथ ही परिसर में भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन देने वालो में महेंद्र कुमार कुलदीप संस्कार गुप्ता , अमन, अपूर्वा , प्राची, भौमी, अशुतोष, सौम्या चौधरी, कीर्ति यादव, मोनिका, साक्षी, मधुरेश सिंह, सोनाली,वैभव शुक्ला, सचिन रावत, सौरभ कुमार, वैभव शुक्ला, सौम्य गुप्ता , शिवम, वत्सल, आशीष शुक्ला आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।
- कानपुर में जर्जर धर्मशाला पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट ने डीएम से लगाई गुहार कानपुर। शहर में लगातार पुराने और जर्जर मकानों के गिरने की घटनाओं के बीच रामबाग स्थित श्री स्वामी लीला शाह मेमोरियल ट्रस्ट का भवन भी चिंता का कारण बना हुआ है। ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि भवन पूरी तरह जर्जर और गिराऊ स्थिति में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ट्रस्ट अध्यक्ष हीरालाल खत्री ने बताया कि धर्मशाला के बाहरी हिस्से के एक कमरे में पूर्व में भावनदास गोदवानी और उनके पुत्र आरके गोदवानी को कुछ समय के लिए केयरटेकर के रूप में रखा गया था। उनके निधन के बाद कमरे को खाली करने के लिए उनके परिजनों शशांक गोदवानी और श्रेयांश गोदवानी को सूचित किया गया, लेकिन आरोप है कि कमरे पर जबरन कब्जा कर लिया गया। ट्रस्ट के पैरोकार शरद लोचन शुक्ला का आरोप है कि कमरे पर कब्जे के कारण जर्जर भवन का निर्माण और मरम्मत कार्य भी नहीं कराया जा पा रहा है। इसके चलते गरीब और असहाय लोगों को धर्मशाला की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। आसपास के लोगों ने भी भवन की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई है।2
- सुनसान सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल होने से गांवों में दहशत कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर मगरमच्छ के घूमते दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर एक मगरमच्छ चलता हुआ नजर आ रहा है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो चौबेपुर के रौतापुर गांव के आसपास का है। सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीण रात के समय सड़क और आसपास के क्षेत्रों में निकलने से भी सतर्कता बरत रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मगरमच्छ के सड़क तक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में उसकी मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है।1
- अर्जेंटीना में चौंकाने वाला दृश्य खबरों के मुताबिक समुद्र 23 किलोमीटर दूर खिसक गया। एक घंटे के भीतर, नावें फंसी रह गईं और मछली मर गई। इसका कारण क्या है? #argetina #breakingnews #allah #makkitv #viralpost1
- करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। करोड़पति कारोबारी की हत्या… पार्टी में बहू का डांस, फोन पर चल रही थी मर्डर की प्लानिंग। कानपुर में करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या उनके ही घर में नौकरों के जरिए की जा रही थी, उसी वक्त कथित मास्टरमाइंड बहू शालू पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, शालू कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग करने के बाद घर से निकली थी। आरोप है कि इसके बाद वह फोन के जरिए हत्यारों के संपर्क में रही और उन्हें हत्या के दौरान गाइड करती रही। बताया जा रहा है कि जिस पार्टी में शालू अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी, उसे उसके पति सुब्रत ने कानपुर के कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किया था। पुलिस अब पार्टी की टाइमलाइन, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और आरोपियों के बीच हुई बातचीत को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। यानी एक तरफ घर में करोड़पति कारोबारी की हत्या की जा रही थी और दूसरी तरफ उसी परिवार की बहू पार्टी में दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। पुलिस को शक है कि पार्टी में मौजूदगी भी हत्या की साजिश में उसकी भूमिका छिपाने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। #newpost #kanpur #kanpurcity #vairalpost #vairalvideo #viralreels #trendingreels #trendingvideo #trendingpost #nonfollowers #UttarPradesh1
- कानपुर-शुक्लागंज के बीच बन रहे नए फोर-लेन गंगा पुल को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है।.. कानपुर-शुक्लागंज के बीच बन रहे नए फोर-लेन गंगा पुल को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की समीक्षा की। वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पिलर निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ है, जिसके चलते DM ने जलस्तर सामान्य होते ही काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। 235 करोड़ रुपये की लागत और 1196 मीटर की लंबाई वाले इस पुल का अब तक 15 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को फरवरी 2028 तक शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।1
- सफीपुर उन्नाव,,, जर्जर भवनों में पढ़ने को बच्चे मजबूर हैं1
- नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम आज कानपुर पहुंची। नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम आज कानपुर पहुंची। कानपुर में फिल्म की टीम ने पत्रकारों से बातचीत की और फिल्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान फिल्म के निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और गायक समेत पूरी टीम मौजूद रही। कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘हनुमान अंश’ की टीम पहुंची। फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और गायक साधु तिवारी समेत कलाकारों ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान टीम ने फिल्म की कहानी, इसके निर्माण, कलाकारों के चयन और नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े पहलुओं को लेकर विस्तार से जानकारी टीम ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि नीम करौली बाबा के जीवन, उनके विचारों और आध्यात्मिक संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। फिल्म को तैयार करने के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंगों को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए किस तरह की तैयारी की गई—इस पर भी टीम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।4
- 73 मुस्लिम परिवारों पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई, 5 गांवों में चला ध्वस्तीकरण अभियान ।। 📍 कृष्णाई, गोलपाड़ा, असम 7 सितंबर को जिला प्रशासन ने कृषि भूमि खरीदने के बाद उसे आवासीय उपयोग में परिवर्तित नहीं किए जाने का हवाला देते हुए 73 मुस्लिम परिवारों के खिलाफ बेदखली और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई से सिर्फ एक दिन पहले नोटिस दिया गया, जिससे उन्हें अपना सामान सुरक्षित निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। बताया गया कि यह कार्रवाई ‘भूमि संरक्षण समिति’ की शिकायतों के बाद की गई। समिति ने आरोप लगाया था कि दूसरे जिलों से आए प्रवासियों ने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। सवाल यह है कि अगर कार्रवाई कानून के तहत थी, तो प्रभावित परिवारों को पर्याप्त समय और उचित प्रक्रिया का अधिकार क्यों नहीं मिला?1
- थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद रोड स्थित एक क्लीनिक में एक युवती के साथ क्लीनिक संचालक एवं उसके भांजे द्वारा दुष्कर्म किए थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद रोड स्थित एक क्लीनिक में एक युवती के साथ क्लीनिक संचालक एवं उसके भांजे द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा युवती से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त,घाटमपुर श्री कृष्णकान्त1