इंदिरा नगर पुलिस की सराहनीय कार्यशैली, चोरी का सामान मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान लखनऊ के थाना इंदिरा नगर तकरोही स्थित अंबेडकर चौराहा निवासी भगवान दास के आवास पर हुई चोरी की घटना में तीन मोबाइल फोन और सोने की चेन चोरी हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना इंदिरा नगर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और महज चार घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी *अजय नारायण सिंह* के निर्देशन में किया गया, जबकि उपनिरीक्षक *विकास कुमार* सहित पुलिस टीम ने पूरी मेहनत, सतर्कता और लगन के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की तत्परता के चलते चोरी का पूरा माल सुरक्षित बरामद हो गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज भगवान दास, शमीम और नरेंद्र को उनका चोरी का सामान सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान वापस मिलते ही भगवान दास और उनके साथियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सभी ने इंदिरा नगर पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई इंदिरा नगर पुलिस की तत्परता, पेशेवर कार्यशैली और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

- लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।1
- लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में1
- दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।1
- लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/1
- सुलतानपुर, 01 अगस्त। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुलतानपुर, 01 अगस्त। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पात्र शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए।1
- मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।1
- भारती किसान यूनियन हिंदुस्तान के मोहम्मद सलमान जन्म दिन पर मानई खुशियाँ मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है1