इंडियन ऑयल की लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का प्रयास। सर्वे के दौरान लाइन पर लगा मिला पाइप। 6 माह पहले की घटना हाईवे तक 120 मी बिछाई थी लंबी लाइन ब्यावर पुलिस अधीक्षक और इंडियन ऑयल के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर। सेंदड़ा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लालपुर घाटे के निकट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाइपलाइन में पाइप लगाकर चोरी के प्रयास की सूचना सर्वे के दौरान मिलने पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिस पर सी आई हरिराम सेंदड़ा और ब्यावर पुलिस अधीक्षक में टीम के मौके पर पहुंचे इस समय इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल भी मय टीम के पहुंचे अग्रवाल ने बताया कि सर्वे के दौरान उनके कर्मचारी ने बताइए की पाइपलाइन पर एक पाइप तेल चोरी के प्रयास को लेकर के लगाया गया है। मौके पर पहुंचने के बाद पाइपलाइन पर तेल चोरी के प्रयास को लेकर वाल्व लगा हुआ था। जिसे 120मी दूर हाईवे तक कनेक्ट किया गया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां से तेल चोरी हुआ या नहीं अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दिनभर पुलिस कर्मियों ने और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने छानबीन कर पता लगाने की कोशिश की मगर देर शाम तक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे।
इंडियन ऑयल की लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का प्रयास। सर्वे के दौरान लाइन पर लगा मिला पाइप। 6 माह पहले की घटना हाईवे तक 120 मी बिछाई थी लंबी लाइन ब्यावर पुलिस अधीक्षक और इंडियन ऑयल के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर। सेंदड़ा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लालपुर घाटे के निकट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाइपलाइन में पाइप लगाकर चोरी के प्रयास की सूचना सर्वे के दौरान मिलने पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिस पर सी आई हरिराम सेंदड़ा और ब्यावर पुलिस अधीक्षक में टीम के मौके पर पहुंचे इस समय इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल भी मय टीम के पहुंचे अग्रवाल ने बताया कि सर्वे के दौरान उनके कर्मचारी ने बताइए की पाइपलाइन पर एक पाइप तेल चोरी के प्रयास को लेकर के लगाया गया है। मौके पर पहुंचने के बाद पाइपलाइन पर तेल चोरी के प्रयास को लेकर वाल्व लगा हुआ था। जिसे 120मी दूर हाईवे तक कनेक्ट किया गया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां से तेल चोरी हुआ या नहीं अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दिनभर पुलिस कर्मियों ने और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने छानबीन कर पता लगाने की कोशिश की मगर देर शाम तक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे।
- रायपुर (ब्यावर) आईओसी पाइपलाइन में सेंध, 120 मीटर समानांतर लाइन बिछाकर तेल चोरी, सेंदड़ा क्षेत्र में संगठित गिरोह की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। लालपुरा घाटे के समीप चोरों ने मुख्य पाइपलाइन में अवैध रूप से वाल्व लगाकर करीब 120 मीटर लंबी समानांतर लाइन बिछा रखी थी, जिसके जरिए लंबे समय से तेल चोरी की जा रही थी। आईओसी की तकनीकी निगरानी प्रणाली में गड़बड़ी सामने आने के बाद कंपनी की जांच टीम मौके पर पहुंची। विस्तृत जांच के दौरान पाइपलाइन में किए गए पंचर और अवैध कनेक्शन का खुलासा हुआ। चोरी का तरीका बेहद सुनियोजित पाया गया, जिससे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आईओसी की तकनीकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन में किए गए पंचर को क्लैंप लगाकर दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। मौके पर मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रबंधक शिवम शर्मा, पवन वर्मा, सीपी पारीक सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर, सेंदड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध तेल चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान तथा उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह चोरी लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस एवं आईओसी प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- रायपुर थाना क्षेत्र के झुठा गांव के पास मोहरा सड़क पर युवक की आत्महत्या का मामला पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू मृतक की पहचान राजूराम (45), पिता पूरा रामचंद, जाति सिरवी, निवासी झुठा मृतक माता मंगरी देवी के साथ अकेला रहता था आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी परिजनों व ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है1
- हमारे क्षेत्र में लगभग एक वर्ष पहले नल का कनेक्शन लगाया गया था। शुरुआत में करीब एक महीने तक नल में पानी नियमित रूप से आता रहा, लेकिन उसके बाद अचानक पानी आना बंद हो गया। जब हम संबंधित स्थान पर जाकर पूछताछ करते थे, तो कुछ समय के लिए पानी धीरे-धीरे आने लगता था और एक दिन छोड़कर एक दिन आता था, परंतु उसका प्रेशर बहुत कम होता था। करीब एक महीने बाद पानी फिर से पूरी तरह बंद हो गया। तब से लेकर आज तक हमारी गली में नल का पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। पानी का प्रेशर इतना कम है कि गली के अंदर तक पानी पहुंच ही नहीं पाता, जबकि आसपास की अन्य गलियों में थोड़ा-बहुत पानी पहुंच रहा है। पिछले लगभग एक साल से हमारी गली के लोगों को पीने के पानी और रोजमर्रा के कामों के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्थिति यह है कि हमारी गली में एक बूंद भी पानी नहीं आता है। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस समस्या पर ध्यान देकर हमारी गली में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाए, ताकि सभी लोगों को राहत मिल सके स्थान (एक पंक्ति में): स्थान – तहसील आसींद, गांव बठेडा, श्री ठाकुर जी महाराज के मंदिर के पास।2
- 📰 NRM NEWS | खबर गांव की ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की भिड़ंत, कई लोग गंभीर घायल 📸 (हादसे की मुख्य फोटो) जोगड़ा वास 07 फरवरी: मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एम्बुलेंस की सहायता से मारवाड़ जंक्शन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर तेज गति के कारण हुई, जिससे सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भिड़ का माहौल रहा और आसपास के लोग सहायता के लिए जुट गए। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━दिनांक: 07/02/2026 🕕 समय: शाम 6:00 बजे1
- Post by Babar news4
- नागौर: स्कूल की मरम्मत के नाम पर हुई लीपा पोती, 2 लाख का बजट ठेकेदार कर रहा है गबन खींवसर तहसील के माता सागर कुआं जसनाथपुरा में प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुई थी दो लाख रुपए की राशि, बिना सीमेंट के सिर्फ मिट्टी से ठेकेदार ने कर दी विद्यालय की छत की मरम्मत, मामले का ग्रामीणों ने बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर किया वायरस, मरम्मत की गई छत टूट कर आ रही है हाथों में,1
- ग्राम बनेवड़ा में एक माह से जलसंकट: बीसलपुर लाइन टूटी, टंकी क्षतिग्रस्त, ग्रामीण व स्कूली बच्चे प्यासे1
- रायपुर (ब्यावर) वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन पिपलिया कलां में स्थित श्रीमती सुंदरबाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव,पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभा चौहान विधायक सोजत , कार्यक्रम के अध्यक्ष-संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कलवार राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य,सुमित्रा विश्नोई उपखंड अधिकारी रायपुर, अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर, अनिकेत शाह प्रशासक पिपलिया कलां तथा गांव के शिक्षाविद सफी मोहम्मद, भीखाराम, वीरमाराम, गजेंद्र कुमावत, मुकेश सुथार के सानिध्य में मां सरस्वती की पूजा -अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी ने स्थानीय विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। छात्रा धनीषा चौधरी, हिमांशु रत्नू द्वारा संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य अशोक कलवार से अपने आगामी अध्ययन एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रश्न किए गए। आज के इस कार्यक्रम में सभी पूर्व विद्यार्थी सस्नेह से मिलकर अत्यधिक खुश होकर स्थानीय विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। शक्ति सिंह राठौड़, व अशोक कलवार के मार्गदर्शन से विद्यार्थी प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिवेदी प्रधानाचार्य झूंठा, सरस्वती वर्मा प्रधानाचार्य बासियां, माणकचंद मकवाना प्रधानाचार्य गुड़िया, देवानंद प्रधानाचार्य बर, डगलाराम बागड़ी प्रधानाचार्य चंडावल भी उपस्थित थे साथ ही गांव के नरेंद्र सिंह , जितेंद्र सिंह, हनुमान सेणचा, पदमाराम, भीखाराम, खुमाराम मुलेवा, ऊर्जा राम, सोहनलाल राठौड़, धनाराम राठौड़ आदि गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी द्वारा सभी का हार्दिक आभार एवं अभीनंदन व्यक्त किया। इस प्रकार से सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।1