📰 NRM NEWS | खबर गांव की ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की भिड़ंत, कई लोग गंभीर घायल 📸 (हादसे की मुख्य फोटो) जोगड़ा वास 07 फरवरी: मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एम्बुलेंस की सहायता से मारवाड़ जंक्शन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर तेज गति के कारण हुई, जिससे सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भिड़ का माहौल रहा और आसपास के लोग सहायता के लिए जुट गए। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━दिनांक: 07/02/2026 🕕 समय: शाम 6:00 बजे
📰 NRM NEWS | खबर गांव की ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की भिड़ंत, कई लोग गंभीर घायल 📸 (हादसे की मुख्य फोटो) जोगड़ा वास 07 फरवरी: मारवाड़ जंक्शन के NS-61 हाईवे पर चवाडिया व जोगड़ावास प्याऊ के बीच तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एम्बुलेंस की सहायता से मारवाड़ जंक्शन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर तेज गति के कारण हुई, जिससे सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भिड़ का माहौल रहा और आसपास के लोग सहायता के लिए जुट गए। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━दिनांक: 07/02/2026 🕕 समय: शाम 6:00 बजे
- रायपुर (ब्यावर) वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन पिपलिया कलां में स्थित श्रीमती सुंदरबाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव,पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभा चौहान विधायक सोजत , कार्यक्रम के अध्यक्ष-संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कलवार राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य,सुमित्रा विश्नोई उपखंड अधिकारी रायपुर, अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर, अनिकेत शाह प्रशासक पिपलिया कलां तथा गांव के शिक्षाविद सफी मोहम्मद, भीखाराम, वीरमाराम, गजेंद्र कुमावत, मुकेश सुथार के सानिध्य में मां सरस्वती की पूजा -अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी ने स्थानीय विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। छात्रा धनीषा चौधरी, हिमांशु रत्नू द्वारा संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य अशोक कलवार से अपने आगामी अध्ययन एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रश्न किए गए। आज के इस कार्यक्रम में सभी पूर्व विद्यार्थी सस्नेह से मिलकर अत्यधिक खुश होकर स्थानीय विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। शक्ति सिंह राठौड़, व अशोक कलवार के मार्गदर्शन से विद्यार्थी प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिवेदी प्रधानाचार्य झूंठा, सरस्वती वर्मा प्रधानाचार्य बासियां, माणकचंद मकवाना प्रधानाचार्य गुड़िया, देवानंद प्रधानाचार्य बर, डगलाराम बागड़ी प्रधानाचार्य चंडावल भी उपस्थित थे साथ ही गांव के नरेंद्र सिंह , जितेंद्र सिंह, हनुमान सेणचा, पदमाराम, भीखाराम, खुमाराम मुलेवा, ऊर्जा राम, सोहनलाल राठौड़, धनाराम राठौड़ आदि गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी द्वारा सभी का हार्दिक आभार एवं अभीनंदन व्यक्त किया। इस प्रकार से सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।1
- इंडियन ऑयल की लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का प्रयास। सर्वे के दौरान लाइन पर लगा मिला पाइप। 6 माह पहले की घटना हाईवे तक 120 मी बिछाई थी लंबी लाइन ब्यावर पुलिस अधीक्षक और इंडियन ऑयल के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर। सेंदड़ा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लालपुर घाटे के निकट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पाइपलाइन में पाइप लगाकर चोरी के प्रयास की सूचना सर्वे के दौरान मिलने पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिस पर सी आई हरिराम सेंदड़ा और ब्यावर पुलिस अधीक्षक में टीम के मौके पर पहुंचे इस समय इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल भी मय टीम के पहुंचे अग्रवाल ने बताया कि सर्वे के दौरान उनके कर्मचारी ने बताइए की पाइपलाइन पर एक पाइप तेल चोरी के प्रयास को लेकर के लगाया गया है। मौके पर पहुंचने के बाद पाइपलाइन पर तेल चोरी के प्रयास को लेकर वाल्व लगा हुआ था। जिसे 120मी दूर हाईवे तक कनेक्ट किया गया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां से तेल चोरी हुआ या नहीं अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दिनभर पुलिस कर्मियों ने और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने छानबीन कर पता लगाने की कोशिश की मगर देर शाम तक भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे।1
- फालना के सुभाष रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला मंडल और एक डॉक्टर दंपति द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता, जितेंद्र सिद्धावत, नारायण लाल सोलंकी और जयरामदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्यों दिव्या श्रीमाली, रेखा मालवीय और रेखा सोलंकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- *जनहित में पुलिस सुधार की मांग, आप टीम ने उठाई पुलिसकर्मियों की समस्याएं* बाली।पाली जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के साथ उनके व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस सिस्टम में अंदरूनी सुधार बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जयपुर टीम ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न थानों, चौकियों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सर्वे किया। इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जा चुका है। आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान सामने आया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी 14 से 24 घंटे तक चलती है, जबकि इसे 8 घंटे की शिफ्ट में किया जाना चाहिए। उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पाता, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मुख्य मांगें पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए ड्यूटी समय को 8 घंटे की शिफ्ट में लागू किया जाए बढ़ती आबादी के अनुसार पुलिस स्टाफ और नफरी बढ़ाई जाए कांस्टेबलों का समय पर प्रमोशन (DPC लागू) किया जाए कांस्टेबल का पे-स्केल 2400 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड किया जाए सर्वे में यह भी सामने आया कि थानों में संसाधनों की भारी कमी है। गाड़ी, पेट्रोल, स्टेशनरी, लॉकअप में बंद आरोपियों के भोजन, ट्रांसपोर्ट, मैस अलाउंस सहित दैनिक खर्चों के लिए बजट अपर्याप्त है। इसके अलावा इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड ऑर्डर और इमरजेंसी ड्यूटी में कार्य का उचित बंटवारा करने की मांग भी उठाई गई। आप टीम ने दावा किया कि लगभग 20 प्रतिशत स्टाफ ही सीधे जनता से जुड़े कामों में लगा है, जबकि बाकी वीआईपी और अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहता है। पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर जनता को बेहतर सेवा मिल सके। सर्वे के दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, उस्मान खान, धीरेश जैन, सुमिता प्रमाणिक और भरत नथावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by Mohansingh Chadana2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) रास में पीएम श्री रास में धुमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह रास में पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,रास में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह धुमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्थानीय विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति व राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया स्थानीय प्रधानाध्यापक कैलाश चन्द ने विधालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य रासासिंह रावत, सेवानिवृत्त उपखंड अधिकारी कांशीराम चौहान पूर्व सरपंच धनराज दगदी, पूर्व सरपंच दयालराम गुर्जर पूर्व सरपंच कर्णसिंह राठौड़,पूर्व सरपंच गंगाराम जाटोलिया पंचायत समिति सदस्य भुण्डाराम गुर्जर, समाजसेवी श्रीदास वैष्णव रास,शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा,वार्डपंच कमल चौपड़ा, महेन्द्र तंवर,बुद्दाराम सांखला,विजयराज जोशी, एडवोकेट भाकर सिंह भाटी, ढ़गलाराम सांखला, गोविन्द सिंह नरुका,जवरीलाल प्रजापत, हनुमान सेवक जगदीश बावरी, जयप्रकाश सांखला, लुणाराम तंवर,नेमीचंद चौहान,सागरराम जांगिड़,गणपत दास इत्यादी गणमान्यजनों व ग्रामीणों व अभिभावकों ने शिरकत की इस अवसर पर विधालय स्टाफ किशन गुर्जर,सतीश पूनिया,पीर मोहम्मद, प्रेमसिंह टांक व पवन कुमार,माधुरी , देवकन्या ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर,शाल,दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया! उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी भामाशाहों व प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया! मंच संचालन दिनेश शर्मा ने किया!1
- रायपुर थाना क्षेत्र के झुठा गांव के पास मोहरा सड़क पर युवक की आत्महत्या का मामला1
- Post by Mohansingh Chadana1