जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मथुरा रोड तथा शहर में संचालित विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया। तथा लोगों को सुचारु रूप से आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चूना वाला, बल्क कैरियर एवं एग्रो सर्विस सेंटर सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है। कहीं भी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा भुगतान के माध्यम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है तथा ग्राहकों से ऑनलाइन एवं नकद, दोनों माध्यमों से भुगतान लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राहकों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि पेट्रोल-डीजल निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त हो रहा है तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी लोग सामान्य रूप से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ईदगाह रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, इस हादसे में बलिमा की दावत खाकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोग और ई रिक्शा चालक समेत 7 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से 3 घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।1
- जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मथुरा रोड तथा शहर में संचालित विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया। तथा लोगों को सुचारु रूप से आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चूना वाला, बल्क कैरियर एवं एग्रो सर्विस सेंटर सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है। कहीं भी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता तथा भुगतान के माध्यम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है तथा ग्राहकों से ऑनलाइन एवं नकद, दोनों माध्यमों से भुगतान लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राहकों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि पेट्रोल-डीजल निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त हो रहा है तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी लोग सामान्य रूप से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- khhkhkhkkululhlfjllckhkhlckglhljljlujljvjvjvpglflhlckclclvljjllj1
- जिला हाथरस के तहसील सादाबाद में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए उमड़ी भीड़, मथुरा अड्डे के पास इंडियन ऑयल पंप के पर! युवक ने कहा अच्छे दिन आ गए हैं!1
- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के अवतरण दिवस श्री राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वृंदावन स्थित मोर कुटी पर प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ यज्ञ हवन और भंडारे का आयोजन करते हुए महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी जी महाराज💐💐🙏🙏 ✍🏻 जाके प्रिय न राम वैदेही | तजिए ताहि कोटि बैरी सम यद्यपि परम सनेही || जय जय सियाराम 🕉🔱🚩 🙏 जय श्री राम 🙏🚩4
- सासनी: क्षेत्र के गांव ऊतरा के निकट शुक्रवार की दुपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुआ और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, गांव सिकुर निवासी 18 वर्षीय किरन पुत्री हेमसिंह अपने रिश्ते के भतीजे 23 वर्षीय विशाल पुत्र दीपचंद के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक गांव ऊतरा के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों ने तत्काल अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सासनी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, किरन की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल किरन का उपचार जारी है। विशाल ने बताया कि वह अपनी बुआ किरन को लेकर बाइक से सासनी किसी काम से आ रहा था, तभी गांव ऊतरा के पास यह घटना हुई।2
- सासनी के गांव रुदायन में स्थित सिद्ध पीठ मां पथवारी मंदिर परिसर में बीती रातअत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भगवती की ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जागरण का शुभारंभ युवा समाज सेवी कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विख्यात भजन गायक विकास शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से माता की महिमा का गुणगान किया। 'पर्वत पर रहने वाली...' और 'मैय्या का सजा है दरबार...' के अलावा अन्य कलाकारों ने भी माता की भेंट और भजन गाए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। जागरण के दौरान प्रस्तुत की गई सजीव झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेष रूप से महाकाली का रौद्र रूप, राधा-कृष्ण की मनमोहक रासलीला और भगवान शिव-पार्वती के प्रसंगों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों के अभिनय और नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति के रजत ठाकुर ने बताया कि मां पथवारी हाल ही में नवदुर्गा महोत्सव से पूर्व मां पथवारी की नई प्रार्थना की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी इसके उपलक्ष्य में यह विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा है। कार्यक्रम का समापन भोर में महाआरती और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था समिति कार्यकर्ता बहुत पदाधिकारी ने संभाली। इस दौरान रजत ठाकुर, विवेक कुमार, रवी उर्फ चीकुला, माधवी सिंह, डिंपी, भोला शर्मा, उपेन्द्र कुमार , लालू , जीते दूध वाला, प्रशान्त पाठक, कनना, दुर्गेश कुमार, डम्बर, विजेन्द्र आदि समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- Post by Mohit Baghel1