Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , गाजियाबाद के मंदिरों में भव्य सजावट के साथ तैयारियां पूर्ण
Pramod Singh
देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , गाजियाबाद के मंदिरों में भव्य सजावट के साथ तैयारियां पूर्ण
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादनगर में धड़ल्ले से अवैध खनन! कानून का डर खत्म या प्रशासन की खामोशी के पीछे कोई खेल? खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल मुरादनगर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर कथित अवैध खनन का मामला सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में खनन का खेल लगातार जारी है और खनन माफियाओं को न तो कानून का डर दिखाई दे रहा है और न ही पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की चिंता। स्थानीय स्तर पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर खुलेआम कथित रूप से खनन का कार्य कैसे संचालित हो रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों और सूचनाओं के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है? सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और खनन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर है। यदि बिना अनुमति अथवा निर्धारित नियमों के विपरीत खनन किया जा रहा है तो जिम्मेदार विभाग मौके पर पहुंचकर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या संबंधित अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया है? यदि निरीक्षण किया गया है तो उसकी रिपोर्ट क्या कहती है? वहीं, लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि कहीं खनन का यह कारोबार कथित मिलीभगत के सहारे तो नहीं चल रहा। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने प्रशासन की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अधिकारियों से बड़े सवाल खनन की अनुमति किसके नाम और किस स्थान के लिए जारी है? क्या मौके पर विभागीय टीम ने निरीक्षण किया? यदि खनन अवैध है तो अब तक कितनी कार्रवाई हुई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी निगरानी की जिम्मेदारी निभाई? क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? सवाल सीधा है—अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक है तो जांच से डर किसे है, और अगर अवैध खनन हो रहा है तो कार्रवाई क्यों नहीं?3
- ज़रूरी नहीं कि सबसे खतरनाक हथियार सिर्फ बंदूक ही हो... असली ताकत तो एक बेखौफ दिमाग में होती है! 🧠🔥1
- जनपद गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर से सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर से सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद । बाइट- श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी1
- viral video:- लोगों की बेवकूफी बनती है मौत की वजह, रेलवे ट्रैक की वीडियो उड़ा देगी होश! रश ऑवर के दौरान सिर्फ समय बचाने के लिए एक दिव्यांग व्यक्ति को रेलवे ट्रैक पार करते हुए देखा गया। उसकी वजह से आ रही ट्रेन को अपनी गति धीमी करनी पड़ी। अगर सही समय पर ट्रेन धीमी नहीं होती, तो वह चपेट में आ सकता था और उसकी जान जा सकती थी। लोग इतनी बेवकूफी भरी हरकतें क्यों करते हैं?1
- शालीमार गार्डन में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान गाजियाबाद। शालीमार गार्डन के सी-ब्लॉक और शालीमार मेन इलाके में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले और सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप देखने को मिला। टीम ने लोगों को सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की हिदायत भी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखा जाए, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाददाता रेनू पुरी4
- कनावनी के किसान 21 वें दिन भी धरने पर डटे हुए है सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी का प्रशासन पर आरोप गाजियाबाद गाँव कनावनी के किसानों का अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण धरना आज लगातार 21वें दिन भी जारी रहा पिछले तीन सप्ताह से किसान एकता, संघर्ष और संकल्प के साथ धरना स्थल पर डटे हुए हैं किसान अपने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन जीडीए एवं प्रशासन की ओर से किसानों के साथ किसी प्रकार की सार्थक वार्ता नहीं की जा रही है। किसान लिखीराम शर्मा ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन उस पर अमल नहीं कर रहा है और मनमाने तरीके से अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। इससे किसानों में भारी रोष है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का न्यायपूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना लगातार जारी रहेगा। आज धरना स्थल पर मौजूद रहे: मथन सिंह नागर,दीपचंद नागर, देशराज प्रधान, श्रीचंद नागर, धरम सिंह नागर, सुखवीर नागर, जगदीश शर्मा, धनेश्वर शर्मा, रतनपाल बैसोया, करण सिंह नागर, बाबू नागर, विनोद नागर, परवीन नागर , अशोक कसाना,आदि।1
- गाजियाबाद में शातिर चोर आरिफ गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद। गाजियाबाद :-भोजपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को दर्ज शिकायत के बाद की गई कार्रवाई में आरोपी आरिफ उर्फ काला को पकड़ा गया है। 27 वर्षीय आरिफ हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसमें मंगलसूत्र, टीका, अंगूठी, गले का सेट, बालियां और पाजेब शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सुक्कन गढ़ी और अमराला गांव से इन आभूषणों की चोरी की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर, हापुड़ के धौलाना व पिलखुवा, तथा मेरठ के सरधना और सरूरपुर थानों में चोरी व लूट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- नूरपुर में PTW कनेक्शन पर गंभीर सवाल, ग्रामीण LT लाइन से ट्यूबवेल तक पहुंची बिजली! विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं पर उठे सवाल, अधिकारियों की लापरवाही पर भी निशाना मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर के सब-डिवीजन नूरपुर क्षेत्र में सिंचाई के ट्यूबवेल को दिए गए कथित PTW (Private Tube Well) कनेक्शन को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके की सामने आई तस्वीरों में विद्युत मीटर, केबल और ग्रामीण क्षेत्र में लगी विद्युत लाइन की व्यवस्था दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ग्रामीण LT लाइन से सिंचाई के ट्यूबवेल तक कनेक्शन किस प्रक्रिया और किस अधिकारी की स्वीकृति से पहुंचा? एक तरफ आम उपभोक्ता नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबी प्रक्रिया से गुजरने की शिकायत करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कृषि ट्यूबवेल के कनेक्शन को लेकर सामने आई व्यवस्था विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उक्त PTW कनेक्शन के लिए तकनीकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट, स्वीकृत लोड, विभागीय अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई? यदि सभी नियमों का पालन हुआ है तो विद्युत विभाग को संबंधित कनेक्शन की स्वीकृति और तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों से सीधे सवाल क्या कनेक्शन नियमों के तहत जारी हुआ? कनेक्शन की स्वीकृति संख्या और स्वीकृत लोड क्या है? ग्रामीण LT लाइन से सप्लाई देने की अनुमति किस अधिकारी ने दी? क्या मौके की फीजिबिलिटी जांच की गई थी? क्या मीटर और केबल की स्थापना निर्धारित मानकों के अनुसार हुई? कनेक्शन जारी करने में किसी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत तो नहीं हुई? मामला जांच का विषय है, लेकिन सवाल गंभीर हैं। यदि जांच में नियमों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सवाल यह भी है—क्या विद्युत विभाग में नियम आम जनता के लिए अलग और प्रभावशाली लोगों के लिए अलग हैं?1
- जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी (कुल 09 दोपहिया वाहन) व लूट के मोबाइल को बेचकर प्राप्त 5120 रु0/- बरामद । बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1