logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में कटे हुए बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोटरसाइकिलों और कटे हुए पार्ट्स के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट- पुलिस अधिकारी

23 hrs ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में कटे हुए बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोटरसाइकिलों और कटे हुए पार्ट्स के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट- पुलिस अधिकारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार संभल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में कटे हुए बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोटरसाइकिलों और कटे हुए पार्ट्स के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट- पुलिस अधिकारी
    2
    संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
संभल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में कटे हुए बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोटरसाइकिलों और कटे हुए पार्ट्स के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइट- पुलिस अधिकारी
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद संभल में दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। जनपद संभल में दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। दीपावली एवं आगामी अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी द्वारा तहसील चन्दौसी क्षेत्र के ग्राम मई, रामबाग रोड एवं कैथल रोड स्थित आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी गोदामों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    2
    जनपद संभल में दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

जनपद संभल में दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
दीपावली एवं आगामी अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी द्वारा तहसील चन्दौसी क्षेत्र के ग्राम मई, रामबाग रोड एवं कैथल रोड स्थित आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी गोदामों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमारे पुलिस बाले भैया जी के साथ किसी ने गलत किया ऐसो को सझा मिलनी चाहिए ये पुलिस बाले भैया किसी के माँ के बेटे है और किसी बहन के भाई भी है ये गलत किया...
    1
    हमारे पुलिस बाले भैया जी के साथ किसी ने गलत किया ऐसो को सझा मिलनी चाहिए 
ये पुलिस बाले भैया किसी के माँ के बेटे है और किसी बहन के भाई भी है ये गलत किया...
    user_Sachin Tyagi
    Sachin Tyagi
    Homeopathic pharmacy मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • दिल्ली में वकील और पुलिस के बीच चल रहे इस टकराव की मुख्य वजह 23 अक्टूबर 2026 को शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकील ललित बंसल के साथ हुई कथित मारपीट और सिर में चोट लगने की घटना है। पूरा मामला और स्थिति: विवाद की शुरुआत: शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकील ललित बंसल को गंभीर चोट लगने के बाद वकील भड़क उठे थे। वकीलों ने आरोप लगाया कि एसीपी मानस्वी वशिष्ठ (Manasvi Vashistha) और एसएचओ अरुण कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और डराया-धमकाया। वकीलों की हड़ताल और ट्रांसफर: इसके विरोध में दिल्ली की जिला अदालतों के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने एसीपी मानस्वी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला (transfer) कर दिया, जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी। पुलिसकर्मियों का विरोध: अधिकारियों के तबादले से दिल्ली पुलिस के जवानों में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में 2 नवंबर को करीब 100 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दोनों अधिकारियों को वापस लाने की मांग की।
    1
    दिल्ली में वकील और पुलिस के बीच चल रहे इस टकराव की मुख्य वजह 23 अक्टूबर 2026 को शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकील ललित बंसल के साथ हुई कथित मारपीट और सिर में चोट लगने की घटना है। 
पूरा मामला और स्थिति:
विवाद की शुरुआत: शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकील ललित बंसल को गंभीर चोट लगने के बाद वकील भड़क उठे थे। वकीलों ने आरोप लगाया कि एसीपी मानस्वी वशिष्ठ (Manasvi Vashistha) और एसएचओ अरुण कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और डराया-धमकाया। 
वकीलों की हड़ताल और ट्रांसफर: इसके विरोध में दिल्ली की जिला अदालतों के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने एसीपी मानस्वी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला (transfer) कर दिया, जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी। 
पुलिसकर्मियों का विरोध: अधिकारियों के तबादले से दिल्ली पुलिस के जवानों में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में 2 नवंबर को करीब 100 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दोनों अधिकारियों को वापस लाने की मांग की।
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    Court reporter हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा यूपी नौगावां सादात में रातोंरात काट दिए 13 हरे-भरे आम के पेड़, वन विभाग पर उठे सवाल! अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में पेड़ों पर चला आरा। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों से की शिकायत। विभागीय अधिकारी पर आरोपियों से सांठगांठ कर मामला दबाने का आरोप। शिकायतकर्ताओं ने की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। खुलेआम पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को पहुंच रहा नुकसान। आखिर किसके संरक्षण में हो रहा हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम? क्या वन विभाग करेगा निष्पक्ष जांच!
    1
    अमरोहा यूपी 

नौगावां सादात में रातोंरात काट दिए 13 हरे-भरे आम के पेड़, वन विभाग पर उठे सवाल!
 अकबरपुर पट्टी गांव के जंगल में पेड़ों पर चला आरा।
 स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों से की शिकायत।
 विभागीय अधिकारी पर आरोपियों से सांठगांठ कर मामला दबाने का आरोप।
शिकायतकर्ताओं ने की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
खुलेआम पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को पहुंच रहा नुकसान।
आखिर किसके संरक्षण में हो रहा हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम? क्या वन विभाग करेगा निष्पक्ष जांच!
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद मेंभारतीय किसान यूनियन (शंकर) फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र की बहाली को लेकर गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू भारतीय किसान यूनियन (शंकर) फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र की बहाली को लेकर गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू मुरादाबाद। आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे गन्ना उपायुक्त कार्यालय, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद पर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आंदोलन प्रारंभ हुआ। आंदोलन का संयुक्त नेतृत्व चौधरी किरनपाल सिंह एवं चौधरी अशोक चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय चौधरी ने किया। आंदोलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि आज किसान अपनी ही उपज का उचित मूल्य पाने और अपनी फसल की बिक्री के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। गन्ने की खेती में खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, सिंचाई एवं मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। चीनी मिलों का समय से संचालन न होना और गन्ना मूल्य घोषित न किया जाना किसानों के साथ अन्याय है। संगठन की मांग है कि गन्ने का मूल्य ₹550 प्रति कुंतल घोषित किया जाए तथा सभी चीनी मिलों का समयबद्ध संचालन और किसानों के गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। चौधरी दिवाकर सिंह ने विशेष रूप से अमरोहा गन्ना विकास सहकारी समिति लिमिटेड के फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस केंद्र को अगवानपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है, जबकि जेवड़ा, जेवड़ी एवं सलेमपुर गांवों के 300 से अधिक किसान इस केंद्र पर निर्भर हैं। यहां पूर्व में लगभग 1 लाख 70 हजार कुंतल गन्ने की आपूर्ति होती रही है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र बंद होने से किसानों को लगभग 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके गन्ना चीनी मिल तक ले जाना पड़ेगा। अगवानपुर बाईपास पर भारी यातायात, लंबे-लंबे ट्रालों एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। किसानों को इस जोखिम में डालना उचित नहीं है। संगठन की स्पष्ट मांग है कि फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय क्रय केंद्र को इसी पेराई सत्र में तत्काल पुनः चालू कराया जाए। उन्होंने गन्ना सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाली खाद, बीज एवं कृषि दवाइयों की सब्सिडी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को सरकारी अनुदान का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। संगठन की मांग है कि प्रदेश की संबंधित गन्ना विकास सहकारी समितियों के नाबार्ड में पंजीकरण एवं आवश्यक पोर्टल पर प्रविष्टियां सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि पात्र किसानों को सब्सिडी का लाभ समय से मिल सके। एक घंटे की वार्ता भी रही बेनतीजा, संगठन ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन के दौरान जिला गन्ना अधिकारी अमरोहा, जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद, सचिव गन्ना विकास सहकारी समिति लिमिटेड अमरोहा तथा अगवानपुर चीनी मिल के जीएम केन के साथ संगठन के प्रतिनिधिमंडल की लगभग एक घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में किसानों की प्रमुख मांग, विशेषकर फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र को पुनः चालू कराने के संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। इसके बाद संगठन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। वर्तमान में संगठन के 10 कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जब तक फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र को पुनः चालू कराने का ठोस निर्णय लेकर उसे धरातल पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी अगवानपुर चीनी मिल प्रबंधन एवं संबंधित गन्ना विभाग की होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राहुल यादव जिला अध्यक्ष मुरादाबाद बंटीचौधरी उर्फ विजयपाल सिंह तहसील अध्यक्ष मुरादाबाद योगेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुरादाबाद चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी नेमपाल सिंह, चौधरी विक्रम पंवार, मौजीराम पाल, चौधरी विजयपाल सिंह उर्फ बंटी, चौधरी योगेंद्र सिंह, चौधरी कमल सिंह, चौधरी राजाराम सिंह, चौधरी धर्मराज सिंह, चौधरी प्रधान समरपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराना ही संगठन की प्राथमिकता है और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान एकता जिंदाबाद! भारतीय किसान यूनियन (शंकर) जिंदाबाद! किसानों का शोषण बंद करो!
    1
    मुरादाबाद मेंभारतीय किसान यूनियन (शंकर) फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र की बहाली को लेकर गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
भारतीय किसान यूनियन (शंकर)
फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र की बहाली को लेकर गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
मुरादाबाद। आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे गन्ना उपायुक्त कार्यालय, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद पर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आंदोलन प्रारंभ हुआ। आंदोलन का संयुक्त नेतृत्व चौधरी किरनपाल सिंह एवं चौधरी अशोक चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय चौधरी ने किया।
आंदोलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि आज किसान अपनी ही उपज का उचित मूल्य पाने और अपनी फसल की बिक्री के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। गन्ने की खेती में खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, सिंचाई एवं मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। चीनी मिलों का समय से संचालन न होना और गन्ना मूल्य घोषित न किया जाना किसानों के साथ अन्याय है। संगठन की मांग है कि गन्ने का मूल्य ₹550 प्रति कुंतल घोषित किया जाए तथा सभी चीनी मिलों का समयबद्ध संचालन और किसानों के गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
चौधरी दिवाकर सिंह ने विशेष रूप से अमरोहा गन्ना विकास सहकारी समिति लिमिटेड के फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस केंद्र को अगवानपुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है, जबकि जेवड़ा, जेवड़ी एवं सलेमपुर गांवों के 300 से अधिक किसान इस केंद्र पर निर्भर हैं। यहां पूर्व में लगभग 1 लाख 70 हजार कुंतल गन्ने की आपूर्ति होती रही है।
उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र बंद होने से किसानों को लगभग 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके गन्ना चीनी मिल तक ले जाना पड़ेगा। अगवानपुर बाईपास पर भारी यातायात, लंबे-लंबे ट्रालों एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। किसानों को इस जोखिम में डालना उचित नहीं है। संगठन की स्पष्ट मांग है कि फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय क्रय केंद्र को इसी पेराई सत्र में तत्काल पुनः चालू कराया जाए।
उन्होंने गन्ना सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाली खाद, बीज एवं कृषि दवाइयों की सब्सिडी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को सरकारी अनुदान का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। संगठन की मांग है कि प्रदेश की संबंधित गन्ना विकास सहकारी समितियों के नाबार्ड में पंजीकरण एवं आवश्यक पोर्टल पर प्रविष्टियां सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि पात्र किसानों को सब्सिडी का लाभ समय से मिल सके।
एक घंटे की वार्ता भी रही बेनतीजा, संगठन ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
आंदोलन के दौरान जिला गन्ना अधिकारी अमरोहा, जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद, सचिव गन्ना विकास सहकारी समिति लिमिटेड अमरोहा तथा अगवानपुर चीनी मिल के जीएम केन के साथ संगठन के प्रतिनिधिमंडल की लगभग एक घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में किसानों की प्रमुख मांग, विशेषकर फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र को पुनः चालू कराने के संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।
इसके बाद संगठन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। वर्तमान में संगठन के 10 कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जब तक फत्तेपुर बिस्नोई द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र को पुनः चालू कराने का ठोस निर्णय लेकर उसे धरातल पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी अगवानपुर चीनी मिल प्रबंधन एवं संबंधित गन्ना विभाग की होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राहुल यादव जिला अध्यक्ष मुरादाबाद बंटीचौधरी उर्फ विजयपाल सिंह तहसील अध्यक्ष मुरादाबाद योगेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुरादाबाद
चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी नेमपाल सिंह, चौधरी विक्रम पंवार, मौजीराम पाल, चौधरी विजयपाल सिंह उर्फ बंटी, चौधरी योगेंद्र सिंह, चौधरी कमल सिंह, चौधरी राजाराम सिंह, चौधरी धर्मराज सिंह, चौधरी प्रधान समरपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराना ही संगठन की प्राथमिकता है और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
किसान एकता जिंदाबाद!
भारतीय किसान यूनियन (शंकर) जिंदाबाद!
किसानों का शोषण बंद करो!
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद संभल की तहसील संभल में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी। जनगणना कार्य को सटीक, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। सटीक जनगणना – समृद्ध भारत की आधारशिला।
    1
    जनपद संभल की तहसील संभल में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी।
जनगणना कार्य को सटीक, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
सटीक जनगणना – समृद्ध भारत की आधारशिला।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.