Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसडीओपी कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज, फाइनल मुकाबलों पर रहेंगी सभी की निगाहें
Avi Standing with the truth
एसडीओपी कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज, फाइनल मुकाबलों पर रहेंगी सभी की निगाहें
More news from Rewa and nearby areas
- एसडीओपी कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज, फाइनल मुकाबलों पर रहेंगी सभी की निगाहें1
- रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महसाव में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एक वृहद् नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। वहीं विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा किस तरह युवाओं के भविष्य और शिक्षा को प्रभावित करता है, तथा बच्चों से अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मोहित चौबे, सचिन सिंह, ऋषि द्विवेदी एवं नीलू चौरसिया विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से शिक्षक वीणा पटेल, राममिलन पटेल, विशाल शुक्ला, ब्रह्मानंद मिश्रा, नवीन शुक्ला, अलीमुद्दीन सिद्दीकी, ऋषि करोशिया, राजेश तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, सपना त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक द्वारिका पटेल, मनोज निनामा, सुधीर शुक्ला, विपिन यादव एवं अन्य आरक्षक उपस्थित रहे।2
- gram Devra Parinda tahsil Raipur Kushal Ramdevra tahsil Raipur karchuliyan aam rasta 50 se3
- संगठन को अपना संकल्प और कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत बताते हुए कांग्रेस के विचारों और राहुल गांधी का सिपाही होने की बात कही गई है। संदेश में जोर दिया गया है कि पद तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण संगठन के लिए ईमानदारी से काम करना है। इसके साथ ही, चुनाव में चुनने वाली जनता का पूर्ण सम्मान करने की बात भी कही गई है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार शिक्षा से जुड़े सभी विषयों को, चाहे वे शिक्षक वर्ग से संबंधित हों या विद्यार्थियों से, अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने ही सबसे पहले प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की पहल की थी। सरकार विकास में विश्वास रखती है और स्पष्ट विजन के साथ प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महज ढाई वर्ष के कार्यकाल में तीन नए सरकारी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के शासनकाल में जितने मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए थे, उतने मेडिकल कॉलेज उनकी सरकार ने मात्र ढाई वर्षों के भीतर प्रारंभ कर दिए हैं।1
- देश की राजनीति और शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। हाल के दिनों में परीक्षा प्रणाली और NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था। इस इस्तीफे के बाद अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के अगले फैसले और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर टिक गई हैं।1
- एसडीओपी कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज होने जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले जाने वाले फाइनल मुकाबलों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुजूर के सिरमौर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इस एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन कर जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए हमले का विरोध जताया गया।2