Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटी ने दूसरी जाति में की शादी तो पिता ने कर दिया ‘जिंदा अंतिम संस्कार’! पुतले की निकाली अर्थी, कहा- अब कोई रिश्ता नहीं
BHOLA KUMAR
बेटी ने दूसरी जाति में की शादी तो पिता ने कर दिया ‘जिंदा अंतिम संस्कार’! पुतले की निकाली अर्थी, कहा- अब कोई रिश्ता नहीं
More news from Jamālpur and nearby areas
- ब्राह्मण की बेटी पासवान युवक संग गई तो भड़के पिता! बेटी जिंदा, फिर भी कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार1
- ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market ₹60 में T-Shirt | Business Idea | कौन सा Business करे #viral #shorts #business #tranding #market1
- _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर2
- प्रशांत किशोर के कार को रोककर चंदा मांगने पर प्रशांत किशोर ने जो कहा अब वायरल हो रहा! #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar1
- मिनी ग्रैंड फैक्ट्री का गुड्डा में चल रहा था मुंगेर से भी बड़ा खेल पूरा खेल का हुआ पर्दाफाश मिर्जापुर से भी ज्यादा मात्रा में झारखंड के गोड्डा जिला में क**ट्टा का निर्माण हो का खेल चल रहा था झारखंड और बिहार के पुलिस सुबह से कर रही है छापेमारी बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा #वायरल1
- बेटी ने दूसरी जाति में की शादी तो पिता ने कर दिया ‘जिंदा अंतिम संस्कार’! पुतले की निकाली अर्थी, कहा- अब कोई रिश्ता नहीं1
- मोबाइल का किस्त ना जमा करने पर पहले खून निकलवाया , 3000 रुपए लिए मोबाइल भी ले लिया 4 दिन अपहरण करके भी रखा , एजेंट ने कम से कम किडनी नहीं निकलवाई चलो थोड़ी तो इंसानियत जिंदा है।1
- पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।2