तेलो में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान। तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता और जनसेवा का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार सुबह से लेकर चार बजे तक तेलो में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता और जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम तेलो दुर्गा मंदिर परिसर, 51 फीट हनुमान जी की प्रतिमा स्थल तथा पपलो पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों की सफाई की और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान लोगों को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामूहिक भागीदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान हुलास नारायण महतो, मनोज महतो, अनंत कुमार, हिमांशु कुमार, बासुदेव महतो, इन्द्रलाल महतो आदि थे।

- तेलो में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान। तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता और जनसेवा का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार सुबह से लेकर चार बजे तक तेलो में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई कर स्वच्छता और जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम तेलो दुर्गा मंदिर परिसर, 51 फीट हनुमान जी की प्रतिमा स्थल तथा पपलो पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसरों की सफाई की और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान लोगों को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामूहिक भागीदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान हुलास नारायण महतो, मनोज महतो, अनंत कुमार, हिमांशु कुमार, बासुदेव महतो, इन्द्रलाल महतो आदि थे।1
- दामोदर की लहरों में गुम हुई 16 साल की सोनाक्षी रांची से पहुंची NDRF, आधुनिक उपकरणों से तलाश जारी तेज धार और गहराई के बीच जिंदगी की तलाश नदी किनारे टकटकी लगाए बैठा परिवार, हर पल भारी1
- *कतरास थाना चौक पर धरना मामले में कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने ली जानकारी, कहा : तय होगी आगे की रणनीति* * कतरास वार्ड नंबर 5 क्षेत्र में अवैध कारोबार के विरोध को लेकर ग्रामीणों के नेतृत्व में पार्षद निरुपमा देवी ने आवाज उठाई। विरोध के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर उन्होंने कतरास थाना प्रभारी के समक्ष शिकायत रखी और कार्रवाई की मांग की। पार्षद का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में कांग्रेस नेता अशोक लाल के नेतृत्व में कतरास थाना चौक पर धरना दिया गया। धरना-प्रदर्शन के मामले में कतरास थाना में पार्षद निरुपमा देवी, कांग्रेस नेता अशोक लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में दिनेश यादव, लक्ष्मण तिवारी एवं कयूम खान को शामिल किया गया। समिति के सदस्यों ने ओपी लाल सदन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संबंधित लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद समिति ने कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से भी पूरे मामले को लेकर जानकारी प्राप्त की। जांच समिति ने कहा कि घटना से जुड़े तथ्यों को संकलित कर रिपोर्ट धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की रिपोर्ट के बाद पार्टी स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।1
- कतरास थाना चौक पर धरना मामले में कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने ली जानकारी कतरास : वार्ड नंबर 5 क्षेत्र में अवैध कारोबार के विरोध को लेकर ग्रामीणों के नेतृत्व में पार्षद निरुपमा देवी ने आवाज उठाई। विरोध के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामले को लेकर उन्होंने कतरास थाना प्रभारी के समक्ष शिकायत रखी और कार्रवाई की मांग की। पार्षद का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में कांग्रेस नेता अशोक लाल के नेतृत्व में कतरास थाना चौक पर धरना दिया गया। धरना-प्रदर्शन के मामले में कतरास थाना में पार्षद निरुपमा देवी, कांग्रेस नेता अशोक लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में दिनेश यादव, लक्ष्मण तिवारी एवं कयूम खान को शामिल किया गया। समिति के सदस्यों ने ओपी लाल सदन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संबंधित लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद समिति ने कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार से भी पूरे मामले को लेकर जानकारी प्राप्त की। जांच समिति ने कहा कि घटना से जुड़े तथ्यों को संकलित कर रिपोर्ट धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की रिपोर्ट के बाद पार्टी स्तर पर आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।1
- chano ground saaf karte hue chano team k lag sab mil k saaf karte hue1
- हीरोडीह के झलकडीहा में PCC सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, पत्थरबाजी; पुलिस जांच में जुटी हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह पंचायत के झलकडीहा गांव में PCC सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 4 बजे पुलिस मामले की जांच कर रही थी।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने की स्थिति बन गई।1
- दुर्गा पूजा को लेकर सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन सिल्ली/मुरी:- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की संध्या थाना परिसर में संयुक्त शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य,शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।इसके अलावा पंडाल में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था रखने तथा डीजे को निर्धारित एवं कम ध्वनि में बजाने का निर्देश दिया गया।पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों पर सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।4
- राजा कोलियरी में अवैध खनन का बड़ा खुलासा! खदान के अंदर खुद उतरे विधायक अरूप चटर्जी, मोटर-ड्रिल और केबल जब्त दर्जनों अवैध मुहानों का निरीक्षण, CISF-ECL ने शुरू की कार्रवाई2