चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। गंगोलीहाट।विकास खंड गंगोलीहाट के तहसील गणाई गंगोली स्थित चेतना स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक कृष्ण झांकी निकाली। झांकी गणाई गंगोली से शुरू होकर तपोवन, कूना, गोनीयागाड़, देवराड़ी बोरा, ढिंगालगांव और चौकी तक पूरे उत्साह के साथ ले जाई गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सज-धजकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झांकी के सफल आयोजन के बाद विद्यालय की प्रबंधक हेमा पंत और प्रधानाचार्य अल्का बोरा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। गंगोलीहाट।विकास खंड गंगोलीहाट के तहसील गणाई गंगोली स्थित चेतना स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक कृष्ण झांकी निकाली। झांकी गणाई गंगोली से शुरू होकर तपोवन, कूना, गोनीयागाड़, देवराड़ी बोरा, ढिंगालगांव और चौकी तक पूरे उत्साह के साथ ले जाई गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सज-धजकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झांकी के सफल आयोजन के बाद विद्यालय की प्रबंधक हेमा पंत और प्रधानाचार्य अल्का बोरा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
- सीमांत गांव सल्ली पहुंचे डीएम, स्कूल से लेकर सड़क और पेयजल योजनाओं का लिया जायजा सीमांत गांव सल्ली पहुंचे डीएम, स्कूल से लेकर सड़क और पेयजल योजनाओं का लिया जायजा चंपावत, 04 सितंबर 2026। जनपद के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को ग्राम सल्ली का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली पहुंचकर विद्यालय में उपलब्ध अवस्थापना सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से ‘विद्या वाहिनी’ कार्यक्रम के तहत बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी राहत मिल रही है। वहीं ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विद्यालय के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल और घेरवाड़ कार्यों को प्राथमिकता भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे। डीएम ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए गांव में सुरक्षा घेरवाड़ के निर्माण और नई पेयजल कनेक्टिविटी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत मानसूनी बारिश से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को प्रभावित मार्गों का तत्काल निरीक्षण कर सुधारीकरण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में जनसुविधाओं की बहाली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, PMGSY के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, संबंधित पटवारी, प्रधान प्रतिनिधि सल्ली पूरन सिंह रावत, पूर्व प्रधान सहित ग्रामीण और संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।4
- चंपावत,:जिलाधिकारी ने खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए की पेयजल लाइन के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश* चंपावत,:जिलाधिकारी ने खटकाना पुल के पास यूएसएसडीए की पेयजल लाइन के कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*1
- लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट: नानक सागर डैम से समय-समय पर छोड़ा जा रहा पानी, स्थिति पर पैनी नजर नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)1
- स्लग -मुख्यमंत्री के जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप, लोहाघाट विधायक ने सीडीओ कार्यालय में दिया धरना, स्थान- लोहाघाट, चंपावत रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -चंपावत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ग्राम प्रधानों के साथ मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए धरने पर बैठ गए। विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के कई अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और जनप्रतिनिधियों तक का फोन उठाने को तैयार नहीं हैं।लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी गुरुवार को ग्राम प्रधानों के साथ चंपावत स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। विधायक ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के दौरान कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। विधायक ने जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम पंचायत अभियंताओं और पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता परेशान हैं, वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।विधायक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का दावा करती है, लेकिन चंपावत जिले में स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये आने के बावजूद कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कई मामलों में जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी पर उनका फोन तक नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई।विधायक ने पाटी ब्लॉक में कृषि यंत्रों की खरीद में कथित अनियमितताओं का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मामले की जांच होने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।इस दौरान विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विधायक की एपीडीओ विम्मी जोशी से बहस हुई, जिसके बाद एपीडीओ वहां से चली गईं। विधायक ने पीडी और डीपीआरओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए जमकर नाराजगी जताई।विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आरोप लगाया कि डीपीआरओ द्वारा कमीशन ऊपर तक जाने की बात कही गई है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जीएस खाती ने विधायक को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीडीओ ने कहा कि लगाए गए आरोप गंभीर हैं और सभी मामलों की गहन जांच कराई जाएगी।सीडीओ के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी अभियंता का स्थानांतरण किया जा रहा है, जिसके आदेश डीपीआरओ द्वारा जारी कर दिए गए हैं। साथ ही डीपीआरओ से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के जांच और कार्रवाई के आश्वासन तथा आरोपी अभियंता के स्थानांतरण आदेश के बाद विधायक ने अपना धरना स्थगित कर दिया। बाइट -1 खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट बाइट - 2 डॉ. जी. एस.खाती मुख्य विकास अधिकारी चंपावत1
- 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जेन जी के साथ नया वीडियो,, उत्तराखंड में हर जगह एक नया डेस्टिनेशन है। हमारी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। आज उत्तराखंड आस्था, पर्यटन और साहसिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।1
- UP पंचायत चुनाव कब होंगे? बड़ी अपडेट सामने आई | ग्राम पंचायत चुनाव पर नई जानकारी | UP News Today उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के मन में लगातार एक सवाल बना हुआ है—आखिर चुनाव कब होंगे? इस वीडियो में इसी सवाल का आसान और विस्तार से जवाब दिया गया है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच मतदाता सूची, नई आरक्षण व्यवस्था और निर्वाचन आयोग की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इस वीडियो में बिना किसी भ्रम के पूरी स्थिति को सरल भाषा में समझाया गया है। यह वीडियो खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, पंचायत राजनीति में रुचि रखते हैं या उत्तर प्रदेश की ताजा राजनीतिक खबरों को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। ध्यान दें: चुनाव की आधिकारिक तारीखों का फैसला केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के बाद ही माना जाएगा। इस वीडियो का उद्देश्य उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करना है। अगर आपको ऐसी तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पसंद हैं, तो वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट में बताइए कि आपके जिले में पंचायत चुनाव को लेकर क्या माहौल है। #UPNewsToday #PanchayatElection #GramPanchayat #UPPolitics #VillageNews #HindiNews #ElectionUpdate #UttarPradesh #GramPradhan #NewsToday1
- चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी। गंगोलीहाट।विकास खंड गंगोलीहाट के तहसील गणाई गंगोली स्थित चेतना स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक कृष्ण झांकी निकाली। झांकी गणाई गंगोली से शुरू होकर तपोवन, कूना, गोनीयागाड़, देवराड़ी बोरा, ढिंगालगांव और चौकी तक पूरे उत्साह के साथ ले जाई गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सज-धजकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झांकी के सफल आयोजन के बाद विद्यालय की प्रबंधक हेमा पंत और प्रधानाचार्य अल्का बोरा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया।1