logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवगढ़ ग्रामीण सेवा शिविर में 14 आवासीय पट्टों का वितरण ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रतापगढ़, 31 जुलाई। राजस्थान सरकार के जनकल्याणकारी अभियान के तहत धमोत्तर की ग्राम पंचायत देवगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 14 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में 2 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र तथा वीबी रामजी योजना के अंतर्गत 5 जॉब कार्ड भी जारी किए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार श्याम लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गौरव सहाय मीणा, वरिष्ठ सहायक रामचन्द्र मीणा, रामप्रसाद मीणा, गिरदावर सतुराम मीणा, पटवारी श्यामा कुमारी मीणा, नागेश मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए शिविर को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता बनाए रखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर व शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। *’फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर’* जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बरोठा, धमोत्तर की देवगढ़, पीपलखूंट की जामली, सुहागपुरा की मोटीखेड़ी, अरनोद की कोटड़ी, दलोट की जीरावता, छोटीसादड़ी की कालाकोट व ढावटा तथा धरियावद की मुंगाणा व नाड़ ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। *’शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर* ’ इसी तरह से पूर्व में जारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सेवा शिविर शेष रही ग्राम पंचायतों में 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बजरंगगढ़, छोटीसादड़ी की गागरोल ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। ------------

7 hrs ago
user_रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
7 hrs ago
b09353a6-6233-4730-8097-62fc42f532d9

देवगढ़ ग्रामीण सेवा शिविर में 14 आवासीय पट्टों का वितरण ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रतापगढ़, 31 जुलाई। राजस्थान सरकार के जनकल्याणकारी अभियान के तहत धमोत्तर की ग्राम पंचायत देवगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 14 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। शिविर में 2 जन्म प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र तथा वीबी रामजी योजना के अंतर्गत 5 जॉब कार्ड भी जारी किए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार श्याम लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गौरव सहाय मीणा, वरिष्ठ सहायक रामचन्द्र मीणा, रामप्रसाद मीणा, गिरदावर सतुराम मीणा, पटवारी श्यामा कुमारी मीणा, नागेश मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए शिविर को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता बनाए रखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर व शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। *’फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर’* जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बरोठा, धमोत्तर की देवगढ़, पीपलखूंट की जामली, सुहागपुरा की मोटीखेड़ी, अरनोद की कोटड़ी, दलोट की जीरावता, छोटीसादड़ी की कालाकोट व ढावटा तथा धरियावद की मुंगाणा व नाड़ ग्राम पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। *’शेष रही ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर* ’ इसी तरह से पूर्व में जारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सेवा शिविर शेष रही ग्राम पंचायतों में 3 अगस्त को प्रतापगढ़ की बजरंगगढ़, छोटीसादड़ी की गागरोल ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। ------------

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें
    1
    अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला
लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें
    user_Sameer Khan
    Sameer Khan
    Mandi Agent मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    2
    धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन
धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश
नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    1
    नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति
नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे। इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
    3
    राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़।

(रिपोर्टर अनिल जटिया)

गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान।
राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़।
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान।
हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की।
इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है।
इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे।
इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला (रिपोर्टर अनिल जटिया तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को नीमच रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बने शारदे बालिका छात्रावास के सामने मेन रोड पर अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक ढह गई। दीवार गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं बनी और वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर, छात्रा या वाहन दीवार की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने, मार्ग को सुरक्षित बनाने और आसपास मौजूद अन्य जर्जर दीवारों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला

(रिपोर्टर अनिल जटिया
तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को नीमच रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बने शारदे बालिका छात्रावास के सामने मेन रोड पर अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक ढह गई। दीवार गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं बनी और वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर, छात्रा या वाहन दीवार की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने, मार्ग को सुरक्षित बनाने और आसपास मौजूद अन्य जर्जर दीवारों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.