logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ बाजपुर। ग्राम सभा बरहैंनी झारखंडी स्थित शिव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने विधायक निधि से स्वीकृत टीन शेड निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विकास कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, डीके जोशी, सियाराम सागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_LOVE SHRIVASTAV
LOVE SHRIVASTAV
Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
4 hrs ago

विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ बाजपुर। ग्राम सभा बरहैंनी झारखंडी स्थित शिव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने विधायक निधि से स्वीकृत टीन शेड निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विकास कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, डीके जोशी, सियाराम सागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन
बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    4
    गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    1
    रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    2
    कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ 
शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    user_DEEPAK GIRI GOSWAMI
    DEEPAK GIRI GOSWAMI
    Teacher कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज: नगर पालिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, दीपेंद्र बमोला बने नोडल अधिकारी नैनीताल: 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक दीपेंद्र बमोला को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार खोलिया सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी मेला अवधि के दौरान पालिका स्तर पर होने वाले सभी कार्यों का रोज निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विपिन चंद्र, शिवराज सिंह नेगी, अमित कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रकाश और सीमा पांडे सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
    1
    नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज: नगर पालिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, दीपेंद्र बमोला बने नोडल अधिकारी
नैनीताल: 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक दीपेंद्र बमोला को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार खोलिया सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी मेला अवधि के दौरान पालिका स्तर पर होने वाले सभी कार्यों का रोज निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विपिन चंद्र, शिवराज सिंह नेगी, अमित कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रकाश और सीमा पांडे सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    4 min ago
  • नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    1
    नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा*
*नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।
*मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख*
सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    58 min ago
  • मुरादाबाद के कटघर में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान कि स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है Shuru apps ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार उत्तर प्रदेश
    1
    मुरादाबाद के कटघर में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया 
फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान कि स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है
Shuru apps 
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार
उत्तर प्रदेश
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नाबालिग से शोषण व जबरन निकाह का आरोप, कार्रवाई की मांग बाजपुर। एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक शोषण, जबरन निकाह, मारपीट और जान से मारने के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस कार्यकर्ताओं के साथ दोराहा चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई व पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम इमरान सिंह बताकर उससे संपर्क किया और बाद में उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि शादी के बाद उसे ससुराल ले जाने पर युवक की असल पहचान सामने आई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, धमकी और जान से मारने के प्रयास के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 24 अगस्त की रात मारपीट के बाद उसने 112 पर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाया। फिलहाल वह अपनी पांच माह की पुत्री के साथ मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    नाबालिग से शोषण व जबरन निकाह का आरोप, कार्रवाई की मांग
बाजपुर। एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शारीरिक शोषण, जबरन निकाह, मारपीट और जान से मारने के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस कार्यकर्ताओं के साथ दोराहा चौकी पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई व पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम इमरान सिंह बताकर उससे संपर्क किया और बाद में उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि शादी के बाद उसे ससुराल ले जाने पर युवक की असल पहचान सामने आई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पति व ससुराल पक्ष पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, धमकी और जान से मारने के प्रयास के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 24 अगस्त की रात मारपीट के बाद उसने 112 पर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाया। फिलहाल वह अपनी पांच माह की पुत्री के साथ मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.