आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत के अनुसार जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच की गई है, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है और जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ रश्मि पंत ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण बने रहते हैं, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी चिकित्सा इकाई में जांच जरूर कराए। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भी यहां के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। #Haldwani #Nainital #SwineFlu1
- हरिद्वार में पवित्र धार्मिक स्थान पर मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए1
- मुरादाबाद भोजपुर पुलिस ने 5.60 लाख रुपये और लाखों के सोने की फर्जी लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद1
- परतापुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ परतापुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़1
- मुरादाबाद: भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मुरादाबाद: भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो किसी निजी पार्टी का है, हालांकि इसकी तारीख की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ विधायक निधि से शिव मंदिर में टीन शेड निर्माण का शुभारंभ बाजपुर। ग्राम सभा बरहैंनी झारखंडी स्थित शिव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने विधायक निधि से स्वीकृत टीन शेड निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विकास कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, डीके जोशी, सियाराम सागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- अजमेर में बाइक से चेन स्नेचिंग करने में फिसले चोर, ‘फर्जी पिस्तौल’ से डराकर छीनी चेन, मगर पलभर में पलटा खेल अजमेर में बाइक से चेन स्नेचिंग करने में फिसले चोर, ‘फर्जी पिस्तौल’ से डराकर छीनी चेन, मगर पलभर में पलटा खेल1
- Moradabad:नौकर ने रची फर्जी लूट साजिश! सूचना देकर सोना-नकदी हड़पा, तीन गिरफ्तार1
- Goyal sudhir Muradabad मुरादाबाद के थाना गल शहीद क्षेत्र के चौकी इंदिरा चौक में तीन दिनपूर्व क्षेत्र के दंबगों ने क्षेत्र ही दबंगों ने मार पीट कर एक युवक को घायल कर दिया। मुरादाबाद थाना गल शहीद के इंद्र चौक में निवासी युवक तोशीफ पुत्र मुनव्वर को सुहेल ओर ओर उसके भाई ने नदीम ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के मां ने बताया वो अपनी बहन के घर से आ रहा र जब उस पर इन दबंग भाइयों ने हमला कर दिया। घायल तोशिफ खून में लथ पथ घर पहुंचा तो घायल को लेकर घर वाले थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने घायल तोशिफ को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया घायल तोशिफ बेहोशी की अवस्था में था घायल के परिवार वालो ने आरोप लगाया हे कि पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली परन्तु पुलिस उक्त दबंगों से सांठ गांठ किए हुए हे ओर कोई कार्यवाही नहीं कर रही हे4