*ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी* *औरैया 6 अगस्त।* तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है। . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।

- रोते हुए युवती ने दिखाई घर की बदहाली, शिकायत के बाद भी आवास न मिलने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित गरीब परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इंस्टाग्राम आईडी @khushbu.and.kanchan से *वीडियो वायरल* होने के बाद मामला चर्चा में आया। *बारिश में घर बना तालाब, चूल्हे से लेकर घरेलू सामान तक पानी में डूबा।* रोते हुए युवती ने दिखाई घर की बदहाली, शिकायत के बाद भी आवास न मिलने का लगाया आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने योजना के लाभ से वंचित परिवारों को लेकर सवाल उठाए। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी राजेश कुमार जाटव के परिवार ने सरकार और अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।1
- *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना–ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास एचपी पैट्रोल पम्प के सामने हुई सडक दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाइट*1
- polymer banknotes, 50 rupee, new notes, 10 rupee, stock market, plastic money, stock market news, polymer notes, inflation, market news, cpi, rbi, inflation news, live news, cpi data, polymer currency, plastic currency india, rbi plastic notes, live trading, investing, gold price, rbi latest news, plastic notes, inflation data, indian money, market update, business news, Short, finance stock, stock market live, plastic currency, market inflation, share market today India New Plastic Notes 2026 | ₹10 ₹20 ₹50 ₹100 New Polymer Notes Explained! क्या भारत में ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नए प्लास्टिक (Polymer) नोट आने वाले हैं? इस वीडियो में जानिए नए पॉलिमर नोटों के संभावित डिज़ाइन, सिक्योरिटी फीचर्स, पारदर्शी विंडो, वाटरप्रूफ क्वालिटी, टिकाऊपन और कागज़ी नोटों से उनका अंतर। इस वीडियो में: ₹10 New Plastic Note ₹20 New Plastic Note ₹50 New Plastic Note ₹100 New Plastic Note Polymer Note vs Paper Note Transparent Window Advanced Security Features Waterproof & Long Lasting Notes RBI Currency Update Indian Currency News 2026 ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो जानकारी और कॉन्सेप्ट/डेमो पर आधारित है। यदि भारत में नए पॉलिमर नोट जारी किए जाते हैं, तो अंतिम और आधिकारिक जानकारी केवल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अधिसूचना ही होगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करें। SEO Keywords india new plastic notes, polymer notes india, new plastic note 2026, new currency india, rbi new notes, ₹10 plastic note, ₹20 plastic note, ₹50 plastic note, ₹100 plastic note, polymer currency, indian currency update, reserve bank of india, currency news, polymer note vs paper note, new indian banknotes, viral shorts, india news, latest rbi update, money news, job news tips Tags new plastic notes, polymer notes, rbi, indian currency, new notes, currency update, plastic money, india news, bank notes, shorts Hashtags #Shorts #PlasticNotes #PolymerNotes #RBI #IndianCurrency #NewCurrency #CurrencyUpdate #IndiaNews #MoneyNews #JobNewsTips1
- बिधूना–ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास सडक दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना ने दी जानकारी थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना–ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास एचपी पैट्रोल पम्प के सामने हुई सडक दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाइट1
- बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- अयाना में बछिया से कुकर्म के आरोप पर गरमाया मामला, सीओ ने दिए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश1