logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    4
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश औरैया: जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) औरैया ने फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर सरैया में बन रही निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों से बातचीत कर कड़े निर्देश दिए कि पूरा निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और अपर जिलाधिकारी (ADM) औरैया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश
औरैया: जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) औरैया ने फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर सरैया में बन रही निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों से बातचीत कर कड़े निर्देश दिए कि पूरा निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और अपर जिलाधिकारी (ADM) औरैया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंदौर म.प्र. के कीमती गार्डन में 08 अगस्त शनिवार को आयोजित श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सतेन्द्र सेंगर ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम शुभकामनायें संदेश दिया इंदौर म.प्र. के कीमती गार्डन में 08 अगस्त शनिवार को आयोजित श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सतेन्द्र सेंगर ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम शुभकामनायें संदेश दिया  उत्तर प्रदेश लखनऊ, मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने अपनी कार्यकारिणी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को संदेश देते हुये बताया हैकि श्री सचिन नीमा जी "सम्पादक आदित्य की आवाज़ न्यूज पेपर एवं प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. इकाई सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी" मीडिया अधिकार मंच भारत एवं उनके सहयोगीगणों के द्वारा 08 अगस्त 2026 दिन शनिवार को कीमती गार्डन इंदौर म.प्र. में श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के भब्य आयोजन किया जा रहा है, सतेन्द्र सेंगर ने बताया कि मुझे उक्त कार्यक्रम में होनें वाले पत्रकार सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि बनाने के लिये आयोजक टीम को हृदय की गहराइयों धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम सफलता के लिये अग्रिम शुभकामनायें दी है साथ ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपील करते हुये कहा कि उक्त कार्यक्रम सम्लित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये
    2
    इंदौर म.प्र. के कीमती गार्डन में 08 अगस्त शनिवार को आयोजित श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सतेन्द्र सेंगर ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम शुभकामनायें संदेश दिया
इंदौर म.प्र. के कीमती गार्डन में 08 अगस्त शनिवार को आयोजित श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सतेन्द्र सेंगर ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम शुभकामनायें संदेश दिया 
उत्तर प्रदेश लखनऊ, मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने अपनी कार्यकारिणी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को संदेश देते हुये बताया हैकि श्री सचिन नीमा जी "सम्पादक आदित्य की आवाज़ न्यूज पेपर एवं प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. इकाई सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी" मीडिया अधिकार मंच भारत एवं उनके सहयोगीगणों के द्वारा 08 अगस्त 2026 दिन शनिवार को कीमती गार्डन इंदौर म.प्र. में श्रावण महोत्सव/प्रतिभा सम्मान समारोह के भब्य आयोजन किया जा रहा है, सतेन्द्र सेंगर ने बताया कि मुझे उक्त कार्यक्रम में होनें वाले पत्रकार सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि बनाने के लिये आयोजक टीम को हृदय की गहराइयों धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम सफलता के लिये अग्रिम शुभकामनायें दी है साथ ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपील करते हुये कहा कि उक्त कार्यक्रम सम्लित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में एक बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। यह घटना अंबेडकर नगर में मुगल सड़क किनारे हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अंबेडकर नगर स्थित मुगल सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल में करंट आ गया था। इसी करंट की चपेट में आने से एक आवारा गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रमुख प्रदीप के नेतृत्व में गौरक्षा दल संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी देते हुए एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। सिकंदरा एसडीओ अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसडीओ शर्मा ने बताया कि बिजली के पोल में करंट आने के मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मृत गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए पशु विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस दौरान शिवम मोदी, आशीष विश्नोई, प्रदीप कुमार और धीरू अवस्थी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश
राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में एक बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। यह घटना अंबेडकर नगर में मुगल सड़क किनारे हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अंबेडकर नगर स्थित मुगल सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल में करंट आ गया था। इसी करंट की चपेट में आने से एक आवारा गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रमुख प्रदीप के नेतृत्व में गौरक्षा दल संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी देते हुए एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
सिकंदरा एसडीओ अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसडीओ शर्मा ने बताया कि बिजली के पोल में करंट आने के मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मृत गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए पशु विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
इस दौरान शिवम मोदी, आशीष विश्नोई, प्रदीप कुमार और धीरू अवस्थी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिकंदरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन, पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए सिकंदरा में बुधवार को करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की सुरक्षा, समय पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति, शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध परीक्षाएं व परिणाम, डिजिटल मूल्यांकन की कमियां दूर करने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन, पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए
सिकंदरा में बुधवार को करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की सुरक्षा, समय पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति, शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध परीक्षाएं व परिणाम, डिजिटल मूल्यांकन की कमियां दूर करने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की गई है।
इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल
अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.