logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन, पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए सिकंदरा में बुधवार को करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की सुरक्षा, समय पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति, शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध परीक्षाएं व परिणाम, डिजिटल मूल्यांकन की कमियां दूर करने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

सिकंदरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन, पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए सिकंदरा में बुधवार को करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की सुरक्षा, समय पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति, शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध परीक्षाएं व परिणाम, डिजिटल मूल्यांकन की कमियां दूर करने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बिरहाना ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; दोनों पक्षों पहुंचे थाने, एक दूसरे पर लगाया आरोप
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार कांधी गांव निवासी अजय गुप्ता बाइक से रसधान की ओर जा रहे थे। वहीं मुंगीसापुर निवासी जयवीर अपने साथी अंकित के साथ औरैया की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात रिपोर्ट: पत्रकार इकबाल अहमद शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण से लोग परेशान कानपुर देहात रिपोर्ट: पत्रकार इकबाल अहमद शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण से लोग परेशान कानपुर देहात के सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहम्मद इखलाक उर्फ कुन्नू शाह के घर के सामने लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर पंचायत से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर वाहन खड़े किए जाते हैं और पशुओं को भी बांध दिया जाता है, जिससे आम लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का कूड़ा उठाने वाला वाहन नियमित रूप से आता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क और आसपास का क्षेत्र साफ नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि गंदगी और अतिक्रमण के कारण बच्चों सहित आसपास के लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से अतिक्रमण हटाने और क्षेत्र की नियमित सफाई कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।
    3
    कानपुर देहात
रिपोर्ट: पत्रकार इकबाल अहमद

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण से लोग परेशान
कानपुर देहात
रिपोर्ट: पत्रकार इकबाल अहमद
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण से लोग परेशान
कानपुर देहात के सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 आजाद नगर में गंदगी और अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहम्मद इखलाक उर्फ कुन्नू शाह के घर के सामने लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर पंचायत से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर वाहन खड़े किए जाते हैं और पशुओं को भी बांध दिया जाता है, जिससे आम लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का कूड़ा उठाने वाला वाहन नियमित रूप से आता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क और आसपास का क्षेत्र साफ नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि गंदगी और अतिक्रमण के कारण बच्चों सहित आसपास के लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से अतिक्रमण हटाने और क्षेत्र की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    1
    हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
हरबंसपूर गाँव का 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
डेरापुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर गांव का 15 वर्षीय किशोर जितेंद्र सिंह नायक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के बाद वह 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अंबियापुर पहुंचा, जहां उसने एक साइकिल की दुकान पर अपनी साइकिल बेचने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने साइकिल खरीदने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह वहां से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
जब काफी देर तक जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अंबियापुर स्थित साइकिल दुकान पर पूछताछ करने पर उसके वहां आने की पुष्टि हुई, लेकिन दुकान से निकलने के बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोर की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसे सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल डेरापुर पुलिस को सूचित करें।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित मंगलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जौरवा गांव के पास मंगलपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खड्ड में जा लटका। गनीमत रही कि ट्रक नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग राहत एवं बचाव में जुट गए। इस संबंध में मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।
    1
    जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित 
जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित 
मंगलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जौरवा गांव के पास मंगलपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खड्ड में जा लटका। गनीमत रही कि ट्रक नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग राहत एवं बचाव में जुट गए।
इस संबंध में मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.