जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित मंगलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जौरवा गांव के पास मंगलपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खड्ड में जा लटका। गनीमत रही कि ट्रक नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग राहत एवं बचाव में जुट गए। इस संबंध में मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।
जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित जौरवा गांव के पास बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक पुलिया तोड़ खड्ड में लटका चालक सुरक्षित मंगलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जौरवा गांव के पास मंगलपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खड्ड में जा लटका। गनीमत रही कि ट्रक नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग राहत एवं बचाव में जुट गए। इस संबंध में मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।
- *ग्राम मढ़ापुर में तालाब की जलकुंभी में फंसी भैंस हुई अंधी,ट्रैक्टर से निकली गयी* *औरैया 6 अगस्त।* तहसील एवं विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह एक किसान की भैंस गांव के ही एक युवक ने गांव के किनारे बने तालाब में हांक दी। जिससे भैंस तालाब में उगी हुई जलकुंभी युक्त दलदल में फंस गई। जानकारी होने पर भैंस पालक किसान ने ट्रैक्टर के माध्यम से भैंस को बाहर निकाला। किसान का कहना है कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उक्त भैंस पलक से दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही इस आशय से उपजिलाधिकारी को अवगत कराने का भरोसा किसान को दिलाया है। . विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक किसान नाथूराम तिवारी ने अपनी भैंस चरने के लिए खूंटे से खोली थी। श्री तिवारी ने बताया कि गांव में ही जनपद कानपुर देहात रूरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने उनकी भैंस को तालाब की जलकुंभी में हांक दिया, जिससे उनकी भैंस तालाब में उगी जलकुंभी के दलदल में फंस गई। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त युवक अपने परिवार के साथ सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनाकर रहता है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी भैंस लगभग 125000 रुपए कीमत की है। जानकारी होने पर उन्होंने ट्रैक्टर व रस्सा के माध्यम से भैंस को तालाब से बाहर निकलवाया, कहा कि भैंस को किसी जहरीले कीड़े ने तालाब में काट दिया है, जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई और वह अंधी हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल अगम तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उनसे उपरोक्त आशय की जानकारी ली है। इसके साथ ही लेखपाल ने इस आशय से उपजिलाधिकारी औरैया को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई मर्तबा कब्जा से संबंधित शिकायत अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उपरोक्त तालाब सन् 1995 में बना था। तब से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे जलकुंभी बड़े पैमाने पर उगी है।1
- निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप ही प्रयोग की जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस विभाग की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।4
- राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश राजपुर में बिजली के खंभे से करंट, गाय की मौत स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जांच के आदेश कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में एक बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। यह घटना अंबेडकर नगर में मुगल सड़क किनारे हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अंबेडकर नगर स्थित मुगल सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल में करंट आ गया था। इसी करंट की चपेट में आने से एक आवारा गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रमुख प्रदीप के नेतृत्व में गौरक्षा दल संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी देते हुए एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। सिकंदरा एसडीओ अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसडीओ शर्मा ने बताया कि बिजली के पोल में करंट आने के मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मृत गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए पशु विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस दौरान शिवम मोदी, आशीष विश्नोई, प्रदीप कुमार और धीरू अवस्थी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सिकंदरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन, पेपर लीक समेत कई मुद्दे उठाए सिकंदरा में बुधवार को करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की सुरक्षा, समय पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति, शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध परीक्षाएं व परिणाम, डिजिटल मूल्यांकन की कमियां दूर करने, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक तथा कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- *तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत* *बिधूना,औरैया।* बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटे सिंह राजावत (24) पुत्र सुरेश, हैप्पी राजावत (25) पुत्र अहिवरन और मोनू भदौरिया (23) पुत्र प्रमोद, निवासी सराय कछवाहा, थाना ऐरवा कटरा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से बिधूना की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिधूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल सीएचसी बिधूना ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही सराय कछवाहा गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- सिहुरा गांव में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, बालक की दर्दनाक मौत,बच्ची गंभीर घायल अमराहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में बुधवार को करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुराग वर्मा का 7 वर्षीय पुत्र निखिल और मुकेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री निशा स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता अनुराग वर्मा ने अमराहाट थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अमराहट थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।1