जिगनीहवा चौराहे से अशोगवा तक तिरंगा यात्रा से गूंजा बांसी देहात, भारत माता के जयघोष से सराबोर हुआ बांसी विधानसभा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा बांसी देहात मंडल की ओर से भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिगनीहवा चौराहे से शुरू हुई यात्रा दर्जनों गांवों से होकर इटवा विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित अशोगवा तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। भाजपा बांसी देहात मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में यात्रा प्रभारी मनोज मौर्य के साथ पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने भी बाइक रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक से यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। विभिन्न गांवों से गुजरती यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। तिरंगे से सजी बाइक रैली ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा युवा नेता जितेंद्र और निखिल प्रताप सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। उनकी कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के सहयोग से तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन संभव हो सका। यात्रा के समापन पर पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिगनीहवा चौराहे से अशोगवा तक तिरंगा यात्रा से गूंजा बांसी देहात, भारत माता के जयघोष से सराबोर हुआ बांसी विधानसभा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा बांसी देहात मंडल की ओर से भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिगनीहवा चौराहे से शुरू हुई यात्रा दर्जनों गांवों से होकर इटवा विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित अशोगवा तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। भाजपा बांसी देहात मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में यात्रा प्रभारी मनोज मौर्य के साथ पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने भी बाइक रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक से यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। विभिन्न गांवों से गुजरती यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। तिरंगे से सजी बाइक रैली ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा युवा नेता जितेंद्र और निखिल प्रताप सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। उनकी कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के सहयोग से तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन संभव हो सका। यात्रा के समापन पर पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
- आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।1
- *एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है* ___________________________ “यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है। फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।” हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं। *एक खूबसूरत वीडियो जो आपकी आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलका सकता है* ___________________________ “यहाँ एक युवती अपने बच्चे के साथ भारत लौट रही है, जिसका जन्म विदेश की धरती पर हुआ था। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह पहली चीज जो करती है, वह है अपने सिर पर भारतीय मिट्टी का एक कण लगाना, जो उसके जन्म देश के आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक है। फिर, वह अपनी दो महीने की बच्ची को माँ भारत की गोद में रखती है, ताकि वह उसे स्वीकार करे और आशीर्वाद दे। तभी दादी बच्चे को उठाती हैं।” हवाई अड्डे के कोलाहल के बीच कितना सुंदर हावभाव! एक सबूत, यदि किसी प्रमाण की आवश्यकता हो, कि अंततः परवरिश और संस्कार ही सामने आते हैं।1
- संतकबीरनगर- नई परियोजनाओं की व विकास की लिख रही है नयी इबारत खलिलावाद विधानसभा अंकुर राज तिवारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से पहले विधानसभा खलीलाबाद की स्थिति बद से बदतर थी, लेकिन आज क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। खलीलाबाद में बहुप्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिली है। नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास पर की गयी सोच और डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है। अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खलीलाबाद क्षेत्र को आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।1
- सीडीओ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर,। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 अगस्त 2026 तक सभी सम्मानित जनपदवासी अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा फहराएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना तथा देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना भी अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों, तिरंगा प्रदर्शनियों एवं अन्य जमीनी स्तर की जनभागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा।4
- राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक बलरामपुर जिले में संपन्न राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रबंधक प्रशांत ओझा राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग की बलरामपुर जिले में आज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर विद्यालय के प्रबंधक के साथ बैठक का आयोजन बलरामपुर कान्वेंट स्कूल धुसाह में में किया गया, जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता प्रशांत ओझा को बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया घोषणा के बाद प्रबंधक प्रशांत ओझा ने बताया कि हम राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ को आगे ले जायेगा और जो भी मेरे लिए आदेश होगा हम उस लड़ाई को लड़ने के लिए तन मन धन से तैयार है और जल्द ही बलरामपुर जिले में सैकड़ों लोगों की टीम तैयार कर दूंगा जिसके बाद विद्यालय प्रबंधक संघ के समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करके समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए वार्ता किया जाएगा,गोस्वामी गौरव भारती ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ में प्रदेश भर में लोग जुड़े हुए हमारे साथ लगभग 6700 लोग करीब 52 जिलों में पदाधिकारी है,52 जिले के जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी गठन कर लिए गया और लोगों को जोड़ लिए गया है लोग कार्य कर रहे और अपने हक की आवाज उठा रहे है,प्रबंधक संघ का कोई भी आंदोलन होगा हम उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे,बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ विनीत कुमार मिश्रा,अधिवक्ता भारत भूषण पांडेय,प्रधानाचार्य बृज भवन यादव,मुनिजर यादव, गोस्वामी गौरव भारती,विशाल सहित दर्जनों लोगों मौजूद रहे। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक बलरामपुर जिले में संपन्न राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रबंधक प्रशांत ओझा राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग की बलरामपुर जिले में आज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर विद्यालय के प्रबंधक के साथ बैठक का आयोजन बलरामपुर कान्वेंट स्कूल धुसाह में में किया गया, जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता प्रशांत ओझा को बलरामपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया घोषणा के बाद प्रबंधक प्रशांत ओझा ने बताया कि हम राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ को आगे ले जायेगा और जो भी मेरे लिए आदेश होगा हम उस लड़ाई को लड़ने के लिए तन मन धन से तैयार है और जल्द ही बलरामपुर जिले में सैकड़ों लोगों की टीम तैयार कर दूंगा जिसके बाद विद्यालय प्रबंधक संघ के समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करके समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए वार्ता किया जाएगा,गोस्वामी गौरव भारती ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ में प्रदेश भर में लोग जुड़े हुए हमारे साथ लगभग 6700 लोग करीब 52 जिलों में पदाधिकारी है,52 जिले के जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी गठन कर लिए गया और लोगों को जोड़ लिए गया है लोग कार्य कर रहे और अपने हक की आवाज उठा रहे है,प्रबंधक संघ का कोई भी आंदोलन होगा हम उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे,बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ विनीत कुमार मिश्रा,अधिवक्ता भारत भूषण पांडेय,प्रधानाचार्य बृज भवन यादव,मुनिजर यादव, गोस्वामी गौरव भारती,विशाल सहित दर्जनों लोगों मौजूद रहे।3
- महराजगंज जिला अस्पताल में CT Scan सेवा ठप, पिक्चर ट्यूब खराब | सोमवार से शुरू होने की उम्मीद महराजगंज जिला अस्पताल में CT Scan मशीन खराब होने से सेवा प्रभावित हो गई है। सोमवार को 25 मरीजों की जांच के बाद मशीन के पिक्चर ट्यूब में खराबी आ गई। नया पिक्चर ट्यूब सिंगापुर से मंगाया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सोमवार से CT Scan सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।1
- विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने तिरंगा यात्रा में क्या कहा आइए आप को सुनवाते है? विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने तिरंगा यात्रा में क्या कहा आइए आप को सुनवाते है?1
- कुंडा में इलाज के दौरान मरीज की मौत का मामला। .. .. .. श्रद्धालु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी। कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 11 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस ने पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।1