logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।

1 hr ago
user_Kamalakant tiwari
Kamalakant tiwari
Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
1 hr ago

आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • 13-8-2026 ई0' "शिकायत है ";; " नमामि गंगे नामक महत्वाकांक्षी परियोजना की अवहेलना कर रहे हैं सरकारी अधिकारी । " अधिकारियों की निरंकुश रवैया देखिए "! 👉🏾जनपद:-सन्त कबीर नगर, ( उत्तर प्रदेश), भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल की सुव्यवस्थित ढंग से पीने के लिए स्वच्छ जल मिलने के लिए यह योजना चलाई गई है। लेकिन नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों जनपद सन्त कबीर नगर के J E, ( जेई) के लापरवाही के कारण कई घरों के कनेक्शन टूटे चुके हैं । टूटे हुए कनेक्शन की मरम्मत नहीं किया गया ❓ जैसा की स्पष्ट वीडियो में दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर "! ➡️ ग्राम पंचायत " भगवानपुर के गांव कानापार में कई घरों की शिकायतें मिल रही है कि उनके घर का कनेक्शन टूट चुका है । 👉🏾 उनकी मरम्मत नहीं किया जा रहा है! ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत आता है । वरिष्ठ अधिकारी कृपया संज्ञान में लेने का शीघ्र कष्ट करें। टूटे हुए कनेक्शन की पुनः मरम्मत करवाने का कष्ट करे। यह जनता की मांग है।
    2
    13-8-2026 ई0'
"शिकायत है ";;
" नमामि गंगे नामक महत्वाकांक्षी परियोजना की अवहेलना कर रहे हैं सरकारी अधिकारी । 
" अधिकारियों की निरंकुश रवैया देखिए "! 
👉🏾जनपद:-सन्त कबीर नगर, ( उत्तर प्रदेश), 
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल की  सुव्यवस्थित  ढंग से पीने के लिए स्वच्छ जल मिलने के लिए यह योजना चलाई गई है। लेकिन नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों जनपद सन्त कबीर नगर के   J E, ( जेई) के लापरवाही के कारण कई घरों के  कनेक्शन टूटे  चुके हैं ।  टूटे हुए कनेक्शन की मरम्मत नहीं किया गया ❓ जैसा की स्पष्ट वीडियो में दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर "!
➡️ ग्राम पंचायत " भगवानपुर के गांव  कानापार  में   कई घरों की शिकायतें मिल रही है कि उनके घर का कनेक्शन टूट चुका है । 
👉🏾 उनकी मरम्मत नहीं किया जा रहा है! ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक  बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत आता है । 
वरिष्ठ अधिकारी कृपया संज्ञान में लेने का शीघ्र कष्ट करें।  टूटे हुए कनेक्शन की  पुनः  मरम्मत  करवाने का कष्ट करे। 
यह जनता की मांग है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    53 min ago
  • संतकबीरनगर- मेडिकल प्रतिनिधियों का प्रदर्शन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। 10 सूत्रीय मांगें- न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये और छंटनी पर रोक की मांग। संत कबीर नगर, 10 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) के बैनर तले बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकारी कार्रवाई के अभाव में मेडिकल कंपनियां सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों (SPEs) का शोषण कर रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरण कर रहे हैं, बिना कारण नौकरी से बर्खास्त कर रहे हैं और वेतन व यात्रा भत्ते का भुगतान नहीं कर रहे हैं। साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन कर कर्मचारियों को धमकाया और अपमानित किया जा रहा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने सरकार से 10 मांगें पूरी करने की अपील की: 1.चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम,1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखा जाए। 2. फिक्स्ड टर्म रोजगार पर रोक सेल्स कर्मियों की निश्चित अवधि पर नियुक्ति की अनुमति न दी जाए। 3. छंटनी और स्थानांतरण पर रोक नियोक्ताओं द्वारा मनमाने तरीके से छंटनी व स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगे। 4.नौकरी की सुरक्षा कर्मचारियों को बिना वजह नौकरी से न निकाला जाए। 5. समय पर वेतन भुगतान- सभी SPEs को समय पर पूरा वेतन मिले यह सुनिश्चित किया जाए। 6. 1976 के अधिनियम का पालन बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम और नियम 1976 का कड़ाई से पालन हो। 7. कल्याणकारी कार्य 1976 अधिनियम के तहत कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं। 8. निगरानी पर रोक -इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए ट्रैकिंग और जासूसी पर रोक लगाई जाए। 9.न्यूनतम वेतन महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये प्रति माह घोषित किया जाए। 10. न्यूनतम पेंशन - ईपीएस पेंशन भोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये या उससे अधिक की जाए। UPMSRA ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    संतकबीरनगर- मेडिकल प्रतिनिधियों का प्रदर्शन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।  
10 सूत्रीय मांगें- न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये और छंटनी पर रोक की मांग।  
संत कबीर नगर, 10 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) के बैनर तले बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।  
एसोसिएशन का आरोप है कि सरकारी कार्रवाई के अभाव में मेडिकल कंपनियां सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों (SPEs) का शोषण कर रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरण कर रहे हैं, बिना कारण नौकरी से बर्खास्त कर रहे हैं और वेतन व यात्रा भत्ते का भुगतान नहीं कर रहे हैं। साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन कर कर्मचारियों को धमकाया और अपमानित किया जा रहा है।
ज्ञापन में एसोसिएशन ने सरकार से 10 मांगें पूरी करने की अपील की:  
1.चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम,1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखा जाए।  
2. फिक्स्ड टर्म रोजगार पर रोक सेल्स कर्मियों की निश्चित अवधि पर नियुक्ति की अनुमति न दी जाए।  
3. छंटनी और स्थानांतरण पर रोक नियोक्ताओं द्वारा मनमाने तरीके से छंटनी व स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगे।  
4.नौकरी की सुरक्षा कर्मचारियों को बिना वजह नौकरी से न निकाला जाए।  
5. समय पर वेतन भुगतान- सभी SPEs को समय पर पूरा वेतन मिले यह सुनिश्चित किया जाए।  
6. 1976 के अधिनियम का पालन बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम और नियम 1976 का कड़ाई से पालन हो।  
7. कल्याणकारी कार्य 1976 अधिनियम के तहत कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएं।  
8. निगरानी पर रोक -इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए ट्रैकिंग और जासूसी पर रोक लगाई जाए।  
9.न्यूनतम वेतन महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये प्रति माह घोषित किया जाए।  
10. न्यूनतम पेंशन - ईपीएस पेंशन भोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये या उससे अधिक की जाए।  
UPMSRA ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी" प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने पहले किया था विरोध, दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला! #Maharajganj #police #purandarpur #lovemarriage #people #girlboyfriend "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी" प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने पहले किया था विरोध, दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला! #Maharajganj #police #purandarpur #lovemarriage #people #girlboyfriend
    1
    "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी"


प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने  पहले किया था विरोध,


दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, 



जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला!


#Maharajganj 
#police 
#purandarpur 
#lovemarriage
#people 
#girlboyfriend 


"तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी"
प्रेमी और प्रेमिका के घर वालों ने  पहले किया था विरोध,
दोनों पक्ष के रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में लिए सात फेरे, 
जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यह मामला!
#Maharajganj 
#police 
#purandarpur 
#lovemarriage
#people 
#girlboyfriend
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तिलौली मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय के अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले के तिलौली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को तिलौली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय की अध्यक्षता एवं छोटे राजा अभय प्रताप सिंह उर्फ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. दशरथ चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम किंकर मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवींद्र चौरसिया, चंद्रमणि मिश्र, मंडल महामंत्री रामप्रकाश मिश्र, ध्रुवचंद्र निषाद एवं शुभम पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है। भाजपा नेताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    तिलौली मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय के अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

सिद्धार्थनगर जिले के तिलौली  में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को तिलौली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय की अध्यक्षता एवं छोटे राजा अभय प्रताप सिंह उर्फ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. दशरथ चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम किंकर मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवींद्र चौरसिया, चंद्रमणि मिश्र, मंडल महामंत्री रामप्रकाश मिश्र, ध्रुवचंद्र निषाद एवं शुभम पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होती है। भाजपा नेताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।* निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की गई। साथ ही थाना परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली एवं थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
    4
    *पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2026 को  क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय  थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी  द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।*
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना पुलिस की सराहना की गई। साथ ही थाना परिसर को इसी प्रकार स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी  द्वारा पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी  ने पुलिसकर्मियों को टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महुली एवं थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा  द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम खलीलाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।तिरंगा यात्रा मेनसिर चौराहे से नौरंगिया तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ जिला मंत्री उदय राजभर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रिय अनुज भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष अग्रहरी, रंगीलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र यादव, हनुमंत प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, राकेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।
    1
    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम
तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम
खलीलाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।तिरंगा यात्रा मेनसिर चौराहे से नौरंगिया तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ जिला मंत्री उदय राजभर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रिय अनुज भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष अग्रहरी, रंगीलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र यादव, हनुमंत प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, राकेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ मान्य रहेंगे! सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।
    1
    आकाशवाणी🙏, 
13-8-2026 ई0" नागपंचमी और सोमवार "! 
17 अगस्त 2026 ई को नाग पंचमी एवं श्रावण माह का तीसरा सोमवार दोनों एक साथ  मान्य रहेंगे! 
सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पढ़ रहा है । 
17 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार  आ रहा है । अतः इस वर्ष सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ मान्य रहेंगे । यह बड़े सौभाग्य की बात है। यह दोनों त्यौहार एक साथ आ रहे हैं । यह नाग पंचमी और सोमवार शुभ लाभ एवं पुण्य प्रदान करने वाला होगा।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, चिलचिलाती धूप में चार किलोमीटर चले हजारों बच्चे तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, चिलचिलाती धूप में चार किलोमीटर चले हजारों बच्चे पाली। राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता के प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पाली ब्लॉक अंतर्गत पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों बच्चे व नागरिक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष करते हुए चार किलोमीटर की यात्रा कर शहीद स्मारक डोहरिया कला पहुंचे। तिरंगा यात्रा में पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, पीएन सेंट्रल एकेडमी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर की चिलचिलाती धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरा पाली क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह, नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, रविन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रताप राज, शिव प्रताप राज, दिलीप सैनी, राजेश त्रिपाठी और ध्रुव गोड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, युवा और नागरिक शामिल रहे। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है। ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं की इतनी बड़ी भागीदारी यह संदेश देती है कि नई पीढ़ी देश की आन-बान-शान के प्रति पूरी तरह समर्पित है। आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
    4
    तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, चिलचिलाती धूप में चार किलोमीटर चले हजारों बच्चे
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, चिलचिलाती धूप में चार किलोमीटर चले हजारों बच्चे
पाली। राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता के प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पाली ब्लॉक अंतर्गत पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों बच्चे व नागरिक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष करते हुए चार किलोमीटर की यात्रा कर शहीद स्मारक डोहरिया कला पहुंचे।
तिरंगा यात्रा में पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, पीएन सेंट्रल एकेडमी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर की चिलचिलाती धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरा पाली क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह, नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, रविन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रताप राज, शिव प्रताप राज, दिलीप सैनी, राजेश त्रिपाठी और ध्रुव गोड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, युवा और नागरिक शामिल रहे।
विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।
ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं की इतनी बड़ी भागीदारी यह संदेश देती है कि नई पीढ़ी देश की आन-बान-शान के प्रति पूरी तरह समर्पित है।
आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.