logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

12 hrs ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी
    1
    जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी
    user_हरिओम बुधौलिया
    हरिओम बुधौलिया
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर गुलाम मोहम्मद अकैडमी में किया गया ध्वजारोह lण
    1
    स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर गुलाम मोहम्मद अकैडमी में किया गया ध्वजारोह lण
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर देश मना रहा था आजादी का जश्न, ई-रिक्शा में छात्राओं के साथ लदा था सामान जालौन। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा था, उसी दौरान जालौन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में एक ई-रिक्शा में स्कूली छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में सामान लदा दिखाई दे रहा है। एक ओर देश अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित भविष्य की बात कर रहा था, वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा संचालक मासूम छात्राओं की सुरक्षा को जोखिम में डालता नजर आया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में महाराणा प्रताप साइंस अकादमी तथा जालौन कस्तूरबा इंटर कॉलेज की छात्राएं सवार थीं। छात्राएं ग्राम पंचायत चाकी, तहसील माधौगढ़ की निवासी बताई जा रही हैं। तस्वीर में छात्राओं के साथ करीब पांच से सात बोरी सामान भी ई-रिक्शा में रखा दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर बच्चों को ले जाने वाले वाहन में इतनी मात्रा में सामान क्यों लादा गया और यदि रास्ते में कोई हादसा हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? जब इस संबंध में मीडिया ने महाराणा प्रताप साइंस अकादमी के संचालक मंगल सिंह से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने निजी वाहन से विद्यालय आती-जाती हैं और उनके आवागमन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की नहीं है। विद्यालय की ओर से बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध होने की बात भी कही गई। फिलहाल तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज है कि छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी आखिर किसकी जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर ई-रिक्शा संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किस तरह की निगरानी सुनिश्चित की जाती है। अभिभावकों से अपील अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों के स्कूल आने-जाने के साधन की पूरी जानकारी रखें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे सुरक्षित वाहन से ही विद्यालय जाएं और वापस घर लौटें। किसी भी तरह की लापरवाही दिखाई देने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें। सवाल सिर्फ एक ई-रिक्शा का नहीं है, सवाल बच्चों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य का है।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर देश मना रहा था आजादी का जश्न, ई-रिक्शा में छात्राओं के साथ लदा था सामान
जालौन। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा था, उसी दौरान जालौन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में एक ई-रिक्शा में स्कूली छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में सामान लदा दिखाई दे रहा है।
एक ओर देश अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित भविष्य की बात कर रहा था, वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा संचालक मासूम छात्राओं की सुरक्षा को जोखिम में डालता नजर आया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में महाराणा प्रताप साइंस अकादमी तथा जालौन कस्तूरबा इंटर कॉलेज की छात्राएं सवार थीं। छात्राएं ग्राम पंचायत चाकी, तहसील माधौगढ़ की निवासी बताई जा रही हैं।
तस्वीर में छात्राओं के साथ करीब पांच से सात बोरी सामान भी ई-रिक्शा में रखा दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर बच्चों को ले जाने वाले वाहन में इतनी मात्रा में सामान क्यों लादा गया और यदि रास्ते में कोई हादसा हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
जब इस संबंध में मीडिया ने महाराणा प्रताप साइंस अकादमी के संचालक मंगल सिंह से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने निजी वाहन से विद्यालय आती-जाती हैं और उनके आवागमन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की नहीं है। विद्यालय की ओर से बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध होने की बात भी कही गई।
फिलहाल तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज है कि छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी आखिर किसकी जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर ई-रिक्शा संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किस तरह की निगरानी सुनिश्चित की जाती है।
अभिभावकों से अपील
अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों के स्कूल आने-जाने के साधन की पूरी जानकारी रखें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे सुरक्षित वाहन से ही विद्यालय जाएं और वापस घर लौटें। किसी भी तरह की लापरवाही दिखाई देने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।
सवाल सिर्फ एक ई-रिक्शा का नहीं है, सवाल बच्चों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य का है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • मासूमों की जान से खिलवाड़? ई-रिक्शा पर बच्चों के साथ लदा मिला सामान, कौन होगा हादसे का जिम्मेवार। क्या देश इतना आजाद हो गया ? कि हम सब कुछ अपनी मर्जी का करेंगे। एक पिता इन नन्ही सी जान के लिए दिन-रात मेहनत करता है क्या यह सुरक्षित है कमेंट बॉक्स में जवाब दीजिए? मासूमों की जान से खिलवाड़? ई-रिक्शा पर बच्चों के साथ लदा मिला सामान, कौन होगा हादसे का जिम्मेवार। #जालौन #दैनिकसुबहसमाचार #DainikSubahNews #sdmjalaun #jalaunpolice
    1
    मासूमों की जान से खिलवाड़? ई-रिक्शा पर बच्चों के साथ लदा मिला सामान, कौन होगा हादसे का जिम्मेवार।

क्या देश इतना आजाद हो गया ?
कि हम सब कुछ अपनी मर्जी का करेंगे।
एक पिता इन नन्ही सी जान के लिए दिन-रात मेहनत करता है 
क्या यह सुरक्षित है कमेंट बॉक्स में जवाब दीजिए?
मासूमों की जान से खिलवाड़? ई-रिक्शा पर बच्चों के साथ लदा मिला सामान, कौन होगा हादसे का जिम्मेवार।
#जालौन #दैनिकसुबहसमाचार #DainikSubahNews #sdmjalaun #jalaunpolice
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मारपीट और जातिसूचक शब्दों के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जालौन। 📍 सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र निवासी नोरे चतुर्वेदी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। 📱🎥 वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। ⚖️ पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 👮‍♂️🚔 वहीं, मामले में बताए जा रहे अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 🔎 पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। 🚨 🎙️ अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ⚖️ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 🚔 वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    मारपीट और जातिसूचक शब्दों के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश
जालौन। 📍 सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र निवासी नोरे चतुर्वेदी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। 📱🎥
वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। ⚖️ पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 👮‍♂️🚔
वहीं, मामले में बताए जा रहे अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 🔎 पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। 🚨
🎙️ अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
⚖️ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🚔 वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच में बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, सड़क पर गिरकर महिला गंभीर घायल जालौन के कोंच में शनिवार शाम एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पंचानन चौराहे के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी वहीदन पत्नी साबिर, उम्र करीब 45 वर्ष, मध्य प्रदेश के लहार से अपनी लड़की के घर से अपने घर कोंच लौट रही थीं। उनके साथ उनका भतीजा अरशद, उम्र करीब 22 वर्ष, मोटरसाइकिल चला रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों पंचानन चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया। कुत्ते के अचानक सामने आने से अरशद मोटरसाइकिल को संभाल नहीं सका और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वहीदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भतीजे को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और परिजनों ने घायल महिला को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल उरई लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    कोंच में बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, सड़क पर गिरकर महिला गंभीर घायल
जालौन के कोंच में शनिवार शाम एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पंचानन चौराहे के पास मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी वहीदन पत्नी साबिर, उम्र करीब 45 वर्ष, मध्य प्रदेश के लहार से अपनी लड़की के घर से अपने घर कोंच लौट रही थीं। उनके साथ उनका भतीजा अरशद, उम्र करीब 22 वर्ष, मोटरसाइकिल चला रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों पंचानन चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया।
कुत्ते के अचानक सामने आने से अरशद मोटरसाइकिल को संभाल नहीं सका और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वहीदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भतीजे को भी चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और परिजनों ने घायल महिला को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल उरई लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • कोंच में सड़क हादसा: छात्रा की साइकिल में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल जालौन के कोंच क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1:30 बजे सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम जगनपुरा के पास हुआ। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुरी महेशपुरा, थाना कैलिया निवासी फूल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम जगनपुरा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा और मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मेडिकल कॉलेज तथा छात्रा समीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
    1
    कोंच में सड़क हादसा: छात्रा की साइकिल में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल
जालौन के कोंच क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1:30 बजे सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम जगनपुरा के पास हुआ। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुरी महेशपुरा, थाना कैलिया निवासी फूल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम जगनपुरा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा और मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मेडिकल कॉलेज तथा छात्रा समीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.