logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Aonla- भमोरा पुलिस ने तस्कर को 20 किलो डोडा छिलका सहित किया गिरफ्तार। बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।

2 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

Aonla- भमोरा पुलिस ने तस्कर को 20 किलो डोडा छिलका सहित किया गिरफ्तार। बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।

More news from Bareilly and nearby areas
  • स्थान: अडालज, गांधीनगर, गुजरात बहुभैंस के बछड़ों को वाहन से ले जा रहे दो मुस्लिम पुरुषों को कथित तौर पर गौ रक्षकों ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और बछड़े मर गए। इसके बाद गौ रक्षकों ने उन पुरुषों की पिटाई की और मुस्लिम व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
    1
    स्थान: अडालज, गांधीनगर, गुजरात
बहुभैंस के बछड़ों को वाहन से ले जा रहे दो मुस्लिम पुरुषों को कथित तौर पर गौ रक्षकों ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और बछड़े मर गए। इसके बाद गौ रक्षकों ने उन पुरुषों की पिटाई की और मुस्लिम व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    59 min ago
  • बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।
    1
    बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। थाना भमोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा छिल्का के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह, उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय पाल सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि रम्पुरा अंडरपास के निकट अलीगंज रोड़ की ओर एक व्यक्ति दो बोरियों में अवैध डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 किलो 290 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रेश कुमार पुत्र रोहिताश निवासी दिसौलीगंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    2
    रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज 
आंवला। थाना भमोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा छिल्का के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह, उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय पाल सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि रम्पुरा अंडरपास के निकट अलीगंज रोड़ की ओर एक व्यक्ति दो बोरियों में अवैध डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 किलो 290 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रेश कुमार पुत्र रोहिताश निवासी दिसौलीगंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    4 hrs ago
  • मुखबिर द्वारा सूचना दी कि रम्पुरा अण्डर पास के अलीगंज की ओर जाने वाले रास्ते की साइड पर एक व्यक्ति 02 प्लास्टिक की बोरी में अवैध डोडा छिलका लिए खडा है और कहीं ले जाकर बेचने की फिराक में है।
    1
    मुखबिर द्वारा सूचना दी कि रम्पुरा अण्डर पास के अलीगंज की ओर जाने वाले रास्ते की साइड पर एक व्यक्ति 02 प्लास्टिक की बोरी में अवैध डोडा छिलका लिए खडा है और कहीं ले जाकर बेचने की फिराक में है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • बरेली के थाना मीरगंज का मामला पीड़ित की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा इंसाफ न मिलने के कारण तहसील में आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी
    1
    बरेली के थाना मीरगंज का मामला पीड़ित की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा इंसाफ न मिलने के कारण तहसील में आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला पीड़ित की जमीन पर दबावों ने किया कब्जा एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना विथरी चैनपुर का मामला पीड़ित की जमीन पर दबावों ने किया कब्जा एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली थाना हाफिजगंज पुलिस द्वारा 5 पेटी विंडीज मजेदार शराब ब मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
    1
    बरेली थाना हाफिजगंज पुलिस द्वारा 5 पेटी विंडीज मजेदार शराब ब मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। बुधवार सुबह भमोरा-बदायूं हाईवे पर एक डंपर अज्ञात ट्रक से टकरा गया। यह हादसा भमोरा बिजली घर के आगे ब्रह्मदेव महाराज देव स्थान के सामने हुआ। टक्कर के बाद डंपर सड़क पर ही रुक गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, एक खाली डंपर भमोरा से बदायूं की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक के पीछे घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर ही खड़ा रह गया। अज्ञात ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। डंपर चालक भी वाहन को सड़क पर छोड़कर चला गया था। सड़क पर डंपर खड़ा होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भमोरा बिजली घर से लेकर सिरोही तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नितोई गांव के राहगीरों हुलासी और तेजराम ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों से लौटते समय यह हादसा देखा। यह डंपर बाईपास निर्माण में मिट्टी डालने का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया। उप निरीक्षक अभिषेक मोहन सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि डंपर चालक ने बाद में अपने वाहन को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया था।
    2
    रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज
आंवला। बुधवार सुबह भमोरा-बदायूं हाईवे पर एक डंपर अज्ञात ट्रक से टकरा गया। यह हादसा भमोरा बिजली घर के आगे ब्रह्मदेव महाराज देव स्थान के सामने हुआ। टक्कर के बाद डंपर सड़क पर ही रुक गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, एक खाली डंपर भमोरा से बदायूं की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक के पीछे घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर ही खड़ा रह गया। अज्ञात ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। डंपर चालक भी वाहन को सड़क पर छोड़कर चला गया था।
सड़क पर डंपर खड़ा होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भमोरा बिजली घर से लेकर सिरोही तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नितोई गांव के राहगीरों हुलासी और तेजराम ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों से लौटते समय यह हादसा देखा। यह डंपर बाईपास निर्माण में मिट्टी डालने का काम करता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया। उप निरीक्षक अभिषेक मोहन सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी बताया कि डंपर चालक ने बाद में अपने वाहन को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया था।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.