कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी पीड़ित परिवार से मिले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी आर्थिक मदद का दिया भरोसा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी1
- कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 30 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का एनकाउंटर, पुलिस ने बरामद की बाइक और कारतूस BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। फैसले के लिए बना रहा था दबाव पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 30 मुकदमे पुलिस के अनुसार, रवि बड़ौत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और धमकी देने के मामले की भी जांच कर रही है। सीओ बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मवाना मे विधुत विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने मिडिया के सामने बोला झूठ *अजब गजब है मवाना का विद्युत विभाग, फरिश्ते रातो रात कर देते है कनेक्शन* मवाना- घटना अमर सिटी कालोनी गौशाला के सामने की बताई जा रही है। इस कालोनी में एच पी डी एस योजना अंतर्गत 12उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन लिए थे,विद्युत विभाग ने तीन छोटे ट्रांसफार्मरो पर चार -चार कनेक्शन देकर विद्युत सप्लाई दी थी। ग्यारह हजार की लाइन कालोनी में आने पर उसमे फाल्ट व ओवर लोड से कई उपभोक्ताओं के उपकरण फूक चुके है व एक गाय भेस भी मर चुकी है। कालोनी निवासियो का कहना है कि इन 12 कनेक्शनो के अलावा किसी को नया कनेक्शन नही दिया जा सकता है। मगर विद्युत विभाग ने सभी नियम कानून से ऊपर हो कर एक कनेक्शन और मंजूर कर रातो रात मीटर लगा लाइन चालू कर दी। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। व बिना बिजली के रह रहे आधा दर्जन कालोनी वासियी ने बड़ा एक ट्रांसफार्मर लगा कर उन्हें भी कनेक्शन देने की मांग की है। सभी ने इस सम्बंध में शिकायती पत्र भेजकर मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री,व मेरठ विद्युत विभाग केआला अधिकारियों से शिकायत की है। इस प्रकरण में मीडिया ने जब अधिशासी अभियंता ,एस डी ओ, जे ई से नया कनेक्शन दिए जाने बाबत जानकारी चाही तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके संज्ञान में नया कनेक्शन कैसे लगा जानकारी नही है। उनकी बातो को सही माने तो लगता है विद्युत विभाग का कार्य इन दिनों आसमानी फरिश्ते कर रहे है जो रातो रात नया कनेक्शन चालू कर देते है। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की खास रिपोर्ट*1
- मेरठ में BJP ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया का इस्तीफा, सरकार पर शोषण के गंभीर आरोप मेरठ में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने पार्टी से त्यागपत्र देने का ऐलान किया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने सरकार और प्रशासन की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के शोषण का आरोप लगाया है। कपिल मुखिया ने छात्रों के भविष्य, पेपर लीक और किसानों की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे, जिससे किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। उन्होंने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हुए ध्वस्तीकरण का भी मुद्दा उठाया और व्यापारियों व शास्त्री नगर के लोगों की परेशानी का दावा किया। साथ ही निजी अस्पतालों को लेकर सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। कपिल मुखिया ने किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने, खाद की बढ़ती कीमतों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा को भी इस्तीफे की वजह बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन निरंकुश तरीके से लोगों का शोषण कर रहा है और उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। इन्हीं मुद्दों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लेने की बात कही। अब कपिल मुखिया के इस्तीफे और लगाए गए आरोपों पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर नजर रहेगी। #Meerut #KapilMukhia #BJP #BJPResignation #MeerutPolitics #UttarPradesh #UPPolitics #FarmersIssues #CentralMarket #ShastriNagar #PoliticalNews #MeerutNews #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia1
- आज़ाद अधिकार सेना ने लोनी प्रकरण में निष्पक्ष जाँच व भड़काऊ बयानबाज़ी आज़ाद अधिकार सेना ने लोनी प्रकरण में निष्पक्ष जाँच व भड़काऊ बयानबाज़ी रोकने हेतु जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से संघ प्रमुख मोहन भागवत जी को सौंपा ज्ञापन मेरठ1
- मेरठ हापुड़ चुंगी थाना लोहिया नगर युवक के साथ दबंगों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ हापुड़ चुंगी थाना लोहिया नगर युवक के साथ दबंगों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज देखिए पूरी खबर का वीडियो :पीड़ित युवक अहमद नगर थाना लिसाड़ी गेट का रहने वाला1
- पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल हापुड़ में बुलंदशहर रोड के मजीद पूरा में लाठी डंडों से हुई मारपीट वीडियो मीडिया पर हुआ वायरल! पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। हापुड़ में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीद पुरा का मामला।।1