मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस ने गरौठा चौराहे, मोदी चौराहे के समीप मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, महिल कांस्टेबल आकांक्षा उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएँ, बाल मजदूरी न कराने, गुड टच एवं बैड टच जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक से होने वाले नुकसान तथा “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- वायरल वीडियो1
- गरौठा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत1
- गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे से मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर इन दिनों दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाने वाले और कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी की ओर जाने वाला यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क किनारे लगे हाथ ठेले और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इस वजह से कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। राहगीरों और व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। Report- Nirdosh Rajpoot2
- टहरौली थाना क्षेत्र में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल अपराध एवं अपराधियों को पर अंकुश लगाने के लिए थाना टहरौली क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ 6 मार्च को महिला ने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिसके क्रम में पुलिस 2 आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है वहीं वांछित चल रहे आरोपियों में से 2 आरोपियों को पुलिस ने आज सोमवार को समय 1 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार झांसी भेज दिया है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Jay bundelkhand 🚩🚩Jay Shree Ram 🚩🚩1
- केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate1