Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate
Kal Tak News कल तक न्यूज
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस ने गरौठा चौराहे, मोदी चौराहे के समीप मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, महिल कांस्टेबल आकांक्षा उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएँ, बाल मजदूरी न कराने, गुड टच एवं बैड टच जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक से होने वाले नुकसान तथा “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- दबंगो द्वारा 376 की धमकी मिलती रही युबक ने लगा ली लाइव वीडियो कॉल पर फांसी,,1
- हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1
- , जिससे घरेलू कलह, आर्थिक नुकसान और सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। ऐसे मामलों में अक्सर महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, इसलिए विरोध की अगुवाई भी महिलाओं ने की। धार्मिक और स्थान संबंधी विवाद समाचार के अनुसार ठेका मंदिर के पास स्थित है। भारत में धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकान होने पर अक्सर स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए यह विरोध का एक बड़ा कारण बन सकता है। प्रशासनिक पहलू पुलिस के मौके पर पहुंचने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर ग्रामीणों की मांग लंबे समय से लंबित है, तो यह प्रशासनिक निर्णय या लाइसेंसिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर सकता है। महिला नेतृत्व वाला आंदोलन गांवों में शराब के खिलाफ आंदोलनों में अक्सर महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। कई राज्यों में महिलाओं के आंदोलनों के बाद ही शराब की दुकानों को हटाया गया है या शराबबंदी की मांग तेज हुई है। संभावित परिणाम प्रशासन ठेके की जांच या स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकता है। यदि विरोध जारी रहता है तो कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। यह मामला स्थानीय राजनीति और पंचायत स्तर पर भी मुद्दा बन सकता है। यह घटना केवल एक स्थानीय विरोध नहीं है, बल्कि ग्रामीण समाज में शराब के प्रभाव, महिलाओं की भूमिका और प्रशासनिक फैसलों के बीच टकराव को भी दर्शाती है। रिपोर्ट - भूपसिंह पत्रकार व सहयोगी साथी उरई शाक्यसंदेश भारत दर्शन नेशनल न्यूज लीड इंडिया उत्तर प्रदेश2
- Post by प्रदीप महतवानी1
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी4
- 'बैंकों में मिनिमम बैलेंस का नियम ख़त्म हो'- संसद में राघव चड्ढा की बड़ी मांग #ParliamentSession #BudgetSession2026 #RaghavChadha1
- गरौठा क्षेत्र के ग्राम शीला में सोमवार सुबह एक किसान ने खेत पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्राम शीला निवासी कल्लू अहिरवार (55) पुत्र प्रभु अहिरवार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत पर पहुंचे थे। वहीं उन्होंने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ समय बाद घटना की जानकारी उनके पुत्र देसराज को मिली। परिजन उन्हें तुरंत गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र रामाधर और देसराज तथा दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार इस बार खेत में फसल कमजोर थी और किसान पर कर्ज भी था। इसी कारण मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Jitendra Rajpoot1