logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हमीरपुर जिले के राठ में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन, दिन-रात दौड़ रहे ट्रैक्टर* हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत

19 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

*हमीरपुर जिले के राठ में नहीं थम रहा मिट्टी का अवैध खनन, दिन-रात दौड़ रहे ट्रैक्टर* हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। Report- Nirdosh Rajpoot
    2
    सरीला (हमीरपुर)  जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
Report- Nirdosh Rajpoot
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वायरल वीडियो
    1
    वायरल वीडियो
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गरौठा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत
    1
    गरौठा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत
    user_Ajay verma Reporter
    Ajay verma Reporter
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    4
    Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Jitendra Rajpoot
    1
    Post by Jitendra Rajpoot
    user_Jitendra Rajpoot
    Jitendra Rajpoot
    Farmer Charkhari, Mahoba•
    7 hrs ago
  • गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे से मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर इन दिनों दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाने वाले और कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी की ओर जाने वाला यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क किनारे लगे हाथ ठेले और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इस वजह से कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। राहगीरों और व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे से मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर इन दिनों दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाने वाले और कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी की ओर जाने वाला यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क किनारे लगे हाथ ठेले और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इस वजह से कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है।
राहगीरों और व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Jay bundelkhand 🚩🚩Jay Shree Ram 🚩🚩
    1
    Jay bundelkhand 🚩🚩Jay Shree Ram 🚩🚩
    user_Manish kushwaha
    Manish kushwaha
    Accounting Software Company कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है।
बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।
आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.