Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार अरबाज हाशमी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूनिक प्ले स्कूल राम कथा मार्ग मे रही वार्षिकोत्सव की धूम1
- डायल 112 वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध महिला घायल, अस्पताल में उपचार जारी महोबा जिले के अस्पताल में महिला के पुत्र हरिओम यादव पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी महुआ इटौरा तथा उनके भतीजे भी मौजूद रहे। चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। Report- Nirdosh Rajpoot2
- वायरल वीडियो1
- गरौठा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत1
- हमीरपुर। बीते तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक पद के लिए आयोजित परीक्षा में एक सवाल 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले,शीर्षक के अनुसार पूछा गया था जिसके विकल्प में अन्य के साथ पण्डित भी था जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में जमकर आक्रोश है। उसी आक्रोश को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाजपेयी और दीपा तिवारी के नेतृत्व में लगभग आधा सैकडा से अधिक युवाओं ने आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।जिसमे ऐसे भ्रामक कामों से जन मानस की भावनाओं के आहत होने की बात कही इस दौरान अमित तिवारी, मोहिनी पाण्डेय,ब्रजेश कुमार सहित आधा सैकडा से अधिक युवा मौजूद रहे।3
- दिव्यांग छात्र अनुज ने हल किया कक्षा 71
- डायल 112 की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में डायल 112 वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना पनवाड़ी अंतर्गत ग्राम नटर्रा निवासी युवक पनवाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नटर्रा रोड पर पहुंचे, तभी डायल 112 वाहन की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में आशुतोष महान पुत्र अरविंद सिंह उम्र 22 वर्ष, शैलेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 21 वर्ष, विशाल राजपूत पुत्र प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष तथा शिवम राजपूत पुत्र कमलेश कुमार राजपूत उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद डायल 112 कर्मियों द्वारा ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1