Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूनिक प्ले स्कूल राम कथा मार्ग मे रही वार्षिकोत्सव की धूम
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
यूनिक प्ले स्कूल राम कथा मार्ग मे रही वार्षिकोत्सव की धूम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डायल 112 की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में डायल 112 वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना पनवाड़ी अंतर्गत ग्राम नटर्रा निवासी युवक पनवाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नटर्रा रोड पर पहुंचे, तभी डायल 112 वाहन की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में आशुतोष महान पुत्र अरविंद सिंह उम्र 22 वर्ष, शैलेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 21 वर्ष, विशाल राजपूत पुत्र प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष तथा शिवम राजपूत पुत्र कमलेश कुमार राजपूत उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद डायल 112 कर्मियों द्वारा ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी3
- Jay bundelkhand 🚩🚩Jay Shree Ram 🚩🚩1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। Report- Nirdosh Rajpoot2
- नौगांव पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार । आरोपी के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।1
- बांदा जनपद से एक मामला सामने आया है जहां आपसी तालमेल के बाद तय हुई थी। दुल्हन के पिता ने कथित आरोप लगाया की शादी मे बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों ने सामान की जगह नगदी रुपया मांगने और रुपए न देने पर शादी को कैंसिल करने का फरमान लड़की के पिता से कर दिया गया। जिस वजह से बारात के दिन चल रही तैयारियां और उत्सव मे गम का माहौल हो गया क्योंकि एक पिता के दिल से यह असहनीय पीड़ा बर्दाश्त करते हुए दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाले पीड़ित पिता ने बांदा एसपी को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को थी। शादी की सभी तैयारियां धूमधाम से चल रही थी तभी लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंचकर सामान की जगह नगद पैसा मांगा पिता की द्वारा कहा गया की लड़की की शादी में हैसियत के मुताबिक जितना दान और दहेज़ था सब मैंने अपने हैसियत के मुताबिक दिया। लेकिन 11 मार्च को बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा आ कर के शादी से इनकार कर दिया गया जिसके कारण शादी की तैयारियो और खाना तथा अन्य व्यवस्थाओं में खर्च हुए रुपया का नुकसान हुआ है। पीड़ित पिता ने एसपी बांदा से कार्यवाही करने के लिए पत्र देते हुए ऐसे दहेज लोभियो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की फरियाद की है। ताकि दोबारा किसी अन्य पिता की लड़की के साथ ऐसा खिलवाड़ यह दहेज के लोभी ना कर सके।1
- दिव्यांग छात्र अनुज ने हल किया कक्षा 71
- हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठ क्षेत्र के सरसई गांव में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर बड़े पैमाने पर खेतों और आसपास की जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिन पहले मिट्टी से भरे ट्रैक्टर का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी खनन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ट्रैक्टरों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि खनन माफिया यहां से मिट्टी भरकर राठ कस्बे में मोटे दामों पर बेच रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं गांव की सड़कें और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग फांद दी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा।1