ग्राम शीला में किसान ने लगाई फांसी, फसल खराबी और कर्ज से था परेशान गरौठा क्षेत्र के ग्राम शीला में सोमवार सुबह एक किसान ने खेत पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार ग्राम शीला निवासी कल्लू अहिरवार (55) पुत्र प्रभु अहिरवार सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत पर पहुंचे थे। वहीं उन्होंने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ समय बाद घटना की जानकारी उनके पुत्र देसराज को मिली। परिजन उन्हें तुरंत गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र रामाधर और देसराज तथा दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार इस बार खेत में फसल कमजोर थी और किसान पर कर्ज भी था। इसी कारण मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- वायरल वीडियो1
- गरौठा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा ब्रेजा कार और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत1
- गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे से मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर इन दिनों दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाने वाले और कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी की ओर जाने वाला यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क किनारे लगे हाथ ठेले और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इस वजह से कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। राहगीरों और व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदौरा में जातिसूचक गालियां देने के बाद एक व्यक्ति पर डंडा और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कदौरा के अनुसार, 1 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे उनके पिता घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव में वीर सिंह कुशवाहा के चबूतरे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उत्तम द्विवेदी, द्विवेश और ऋषि ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर संतोष कुमार और उनके भाई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सरीला के सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे इलाज के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब थाना जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। Report- Nirdosh Rajpoot2
- टहरौली थाना क्षेत्र में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल अपराध एवं अपराधियों को पर अंकुश लगाने के लिए थाना टहरौली क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ 6 मार्च को महिला ने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिसके क्रम में पुलिस 2 आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है वहीं वांछित चल रहे आरोपियों में से 2 आरोपियों को पुलिस ने आज सोमवार को समय 1 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार झांसी भेज दिया है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Jay bundelkhand 🚩🚩Jay Shree Ram 🚩🚩1
- केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी ट्राइसाइकिल, 500 मीटर में ही बैठ गई! #JyotiradityaScindia #Tricycle #ViralVideo #GovernmentScheme #IndiaNews #SocialMediaBuzz #PublicReaction #BreakingNews #Accessibility #RealityCheck #TrendingNow #NewsUpdate1