एंटी नारकोटिक सैल भिवानी की टीम ने बवानी खेड़ा से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने व अवैध रूप से नशा रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 01.03. 2026 को एंटी नारकोटिक सैल भिवानी के एएसआई राजेश अपनी टीम के साथ क्षेत्र बवानीखेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 5 बवानीखेड़ा में एक व्यक्ति अपने घर से मादक पदार्थ हेरोइन बेचने का अवैध कार्य करता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर रेड की गई, जहां से एक व्यक्ति को काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम 39 मिलीग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश पुत्र रामकिशन निवासी वार्ड नंबर 5 बवानीखेड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बवानी खेड़ा में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और यह मादक पदार्थ वह अपने नशे के लिए हांसी से खरीद कर लाया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

- #होली की हार्दिक शुभकामनायें #पानी है अनमोल इसे बचाते #एडवोकेट अजय सम्भरवल प्रलादगढ़1
- Bhiwani1
- Post by Rajender Chauhan1
- Post by Bhajan Lal1
- Post by PPT News1
- कलानौर में होली का त्यौहार सोमवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।1
- जेवली में मूंह-खुर बीमारी का कहर: दो किसानों के चार पशुओं की मौत, गांव में दहशत चरखी दादरी बाढ़डा:- एक किसान के तीन, दूसरे के एक पशु की 24 घंटों में मौत — 80 से अधिक पशु बीमार, मुआवजे व मेडिकल टीम की मांग बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव जेवली में मूंह-खुर बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटों में दो किसानों के कुल चार पशुओं की मौत हो गई। इनमें किसान विरेंद्र की तीन भैंसें तथा एक अन्य किसान का एक पशु शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में 80 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में हैं। पशुओं के मुंह में छाले, खुरों में घाव और तेज बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं। पशु चारा छोड़ रहे हैं, जिससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है और पशुपालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। छोटे किसान पूरी तरह पशुपालन पर निर्भर हैं। जिन पशुओं के सहारे घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें पूरी होती थीं, उनके असमय चले जाने से परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “पशु ही किसान की असली पूंजी हैं, इनके बिना घर चलाना मुश्किल है।” गांव में हुई बैठक में ग्रामीण विकास, अशोक, दलीप सिंह, भूप सिंह, पप्पू किसान, राजकुमार, हवा सिंह, जयसिंह सहित अनेक किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत पशु चिकित्सकों की टीम गांव में भेजी जाए, बीमार पशुओं का उपचार किया जाए और मृत पशुओं के नुकसान की उचित भरपाई (मुआवजा) दी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। अब पूरा गांव प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और राहत की प्रतीक्षा कर रहा है।1
- Bhiwani1