Shuru
Apke Nagar Ki App…
छोटे गांव, बड़े सपने: अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को दिखाया सैनिक स्कूल का भविष्य छोटे गांव, बड़े सपने: अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को दिखाया सैनिक स्कूल का भविष्य
Devendra Pandey
छोटे गांव, बड़े सपने: अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को दिखाया सैनिक स्कूल का भविष्य छोटे गांव, बड़े सपने: अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को दिखाया सैनिक स्कूल का भविष्य
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छोटे गांव, बड़े सपने: अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को दिखाया सैनिक स्कूल का भविष्य1
- पत्रकार विकास दुबे पर प्राणघातक हमला, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग1
- मध्य प्रदेश में कलेक्टरों का बड़ा फेरबदल देखने को मिला1
- श्री राम केपुजारी1
- राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोनभद्र के चर्चित जयपुरिया स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला एक बार फिर गरमा गया है। महीनों पहले हुई इस घटना में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित छात्र यश जायसवाल की मां, विभा जायसवाल ने दोबारा एक वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुराना है मामला, पर जख्म आज भी ताजा बता दें कि यह वही मामला है जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र को महज दो महीने की फीस न भरने पर डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद छात्र अचेत हो गया था। उस समय इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि रसूखदार स्कूल प्रबंधन के दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नया वीडियो और माँ की चेतावनी हाल ही में सामने आए वीडियो में विभा जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा आज भी उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पाया है। डर के कारण उसने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी और अब वह मानसिक रूप से इतना टूट चुका है कि बार-बार आत्महत्या की बात करता है। सत्ता और रसूख के आगे प्रशासन मौन? पीड़िता ने पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे और प्रिंसिपल सचिन चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। माँ का सवाल है कि क्या एक गरीब मां को रसूखदारों के खिलाफ न्याय मिलेगा? उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उनके बेटे को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल और प्रबंधन के अन्य लोग होंगे। इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में फिर से रोष देखा जा रहा है। देखना यह होगा कि क्या इस बार जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय इस पुरानी घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हैं या नहीं।1
- डाला (सोनभद्र): वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक से गिरते ही अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन बैरियर निवासी रामसेवक पटेल अपनी पत्नी 52 वर्षीय शांति पटेल के साथ दुद्धी क्षेत्र में अपनी बेटी-दामाद से मुलाकात कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में शांति पटेल को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रामसेवक पटेल घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief2
- डाला (सोनभद्र): वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुद्धी क्षेत्र से अपनी बेटी-दामाद से मिलकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती जैसे ही बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी रामसेवक पटेल सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।1