Shuru
Apke Nagar Ki App…
aakhir kyon Ho Raha Hai UGC ka virodh khas charcha patrakaar pramendra Singh
Pramendra singh
aakhir kyon Ho Raha Hai UGC ka virodh khas charcha patrakaar pramendra Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी: बेतवा नदी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिनांक 08 सितंबर 2026 को थाना बरुआसागर के मोहल्ला कटरा निवासी दो युवक (महेंद्र, उम्र करीब 25 वर्ष और मनीष, उम्र करीब 21 वर्ष) बेतवा नदी में मछली मारते समय बह गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल फ्लड कंपनी व गोताखोरों की मदद से सघन तलाश अभियान चलाया गया। आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को दोनों व्यक्तियों के शव बेतवा नदी से बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों की शिनाख्त के उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह की बाइट-1
- झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन इफेक्स रोड की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, जांच की मांग झांसी। अयोध्यापुरी कॉलोनी में भानुदेवी इंटर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन इफेक्स रोड के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य अपेक्षित मजबूती के साथ नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य में सड़क के जल्द खराब होने की आशंका है। निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। यह मांग पूरी तरह से जनहित में की गई है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास कार्य मजबूत और टिकाऊ हों, इसलिए इस मामले में जांच जरूरी है।2
- थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गईमोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरगी सराय, भांडेर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गईमोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरगी सराय, भांडेर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव के नेतृत्व में प्रआर. 67 आदित्य, प्रआर. 643 कमलदीप, प्रआर. 187 रामनिवास, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिंह एवं आर. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- आखिर कब बनेगा लाँच नदी का पुल आखिर कब जिम्मेदार देंगे इस पुल की तरफ ध्यान दतिया: आफत की बारिश में टूटे पुलों की सुस्त रफ्तार; रतनगढ़ और सेंवढा पुल तैयार, लेकिन लांच नदी का पुल अब भी अधूरा दतिया: जिले में कुछ समय पहले आई भीषण बाढ़ और आफत की बारिश के दौरान तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग टूट गए थे, जिनमें प्रमुख रूप से तीन नदियों के पुल शामिल थे—प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर का पुल, सेंवढ़ा में सिंध नदी का पुल, और लांच नदी का पुल। इन पुलों के टूटने से दतिया का संपर्क बाहरी इलाकों से कट गया था और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। हालांकि, राहत की बात यह है कि आपदा के इतने लंबे समय बाद प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की तत्परता से रतनगढ़ माता मंदिर का पुल और सेंवढ़ा सिंध नदी का पुल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं और उन पर आवागमन भी बहाल कर दिया गया है। लांच नदी का पुल अब भी अधूरा, ठप पड़ा आवागमन दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण से राहत जरूर मिली है, लेकिन लांच नदी का पुल अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। इस एक अधूरे पुल के कारण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आवागमन पूरी तरह बंद: पुल का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्वालियर से सीधा संपर्क टूटा: यह पुल बेहद रणनीतिक और महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह इंदरगढ़ और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे ग्वालियर से जोड़ता था। पुल न होने से अब लोगों को ग्वालियर जाने के लिए लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय जनता की परेशानी: पुल के अभाव में स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों, मरीजों और किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जनता की मांग और प्रशासन से अपेक्षा स्थानीय नागरिकों और इंदरगढ़ क्षेत्र के निवासियों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि दो अन्य पुलों के बन जाने के बावजूद लांच नदी के पुल के निर्माण में इतनी देरी क्यों हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस बड़ी समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल सके और ग्वालियर का सीधा संपर्क मार्ग फिर से बहाल हो सके।1
- दतिया मामा भांजी मामला पकड़ा तूल ........................ दतिया मामा भांजी मामला1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए शीघ्र होगा "अमरण अनशन" एवं राम कौ कौल अभियान बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया। ज्ञापन में मांगे नहीं मैने जाने पर दी अमरण अनशन एवं राज्य निर्माण की वादा खिलाफ़ी के विरोध में प्रारम्भ किया जायेगा राम कौ कौल अभियान। प्रभु राम राजा सरकार एवं बाबा भीमराव अम्बेडकर जी को साक्षी मानकर आपने बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि तीन साल के भीतर बुंदेलखण्ड राज्य का निर्माण कर दिया जाएगा। वचन दिये हुये 12 साल से अधिक का समय गुजर चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही तक प्रारम्भ नहीं हुई है। *अखण्ड बुंदेलखण्ड हमारा अधिकार है जिसमें उत्तर प्रदेश के झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, ललितपुर व महोबा जिले हैं व मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना व निवाड़ी जिले एवं लहार, गुहाण्ड, पिछोर, करैरा, चन्देरी, गंजबासौदा, कटनी व चित्रकूट तहसीलों को जोड़ कर शीघ्र वचन पूरा कर पृथक राज्य बनाया जाए*। बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की वादा खिलाफी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग नहीं किये जाने के विरोध में प्रभु रामराजा सरकार के चरणों में पुजवा कर राम बन्धन (कलावा) बुंदेलखण्ड की जनता की कलाई पर बांधकर ‘‘राम को कौल’’ (कसम) चढ़ाकर सत्तादल के प्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में हरवाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा की मुख्यमंत्री से मांगें निम्नवत हैं:- 1- बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालो, सी.एच.सी. व पी.एच.सी. में चिकित्सकों, मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ की रिक्तियों को समयबद्ध भरा जाये जिससे हैं बुंदेलखंड के लोगों को अच्छा इलाज मिल सके साथ ही आवश्यक सभी उपकरणों को पूरा किया जाए। झांसी मेडिकल कॉलेज में नेत्र बैंक की अनुमति शीघ्र दी जाए। 2- बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी को स्ववित्तपोषित की जगह सरकार द्वारा एडिड किया जाए जिससे छात्र/छात्राओं की फीस में कमी आ सके। विश्वविद्यालय में खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। प्राईमरी से महाविद्यालय में शिक्षकों एवं स्टाफ की रिक्तियाँ शीघ्र भरी जांए एवं विद्यालयों का जीर्णोद्धार शीघ्र हो। 3- बुंदेलखण्ड में अवैध नर्सिंग होम्स जो जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी, जिला विकास प्राधिकरणों, क्षेत्रीय प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड एवं जिला प्रशासन की मिली भगत से धड़ल्ले से चल रहे हैं, उनकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। नक्शा पास हो या न हो, अग्निशमन एवं प्रदूषण का अनापत्ति प्रमाण पत्र हो या न हो, जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मान्यता प्रदान कर दी जा रही है, सम्बन्धित अधिकारियों की भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच समयबद्ध कराई जाए। झाँसी जनपद में इस बाबत 5 पत्र श्रीमान् मण्डल आयुक्त महोदय , 8 पत्र श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय, झांसी एवं सम्बन्धित विभागों को अनेक पत्र दिये गये पर कार्यवाही सिर्फ कार्यवाही के नाम पर की जा रही है। *मोहन भागवत जी ने कहा कि आन्दोलन वार्ता का द्वार खोलते हैं पर सरकार ने तो अभी तक वार्ता का द्वार खोला ही नहीं है। बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा को आशा भी नहीं है कि आपकी सरकार वार्ता का द्वार खोलेगी*। मांगे नहीं माने जाने पर मोर्चा द्वारा अक्टूबर माह 2026 में गांधी उद्यान, झांसी में *आमरण अनशन करने एवं सत्तादल के प्रतिनिधियों को वादा खिलाफी के विरोध में ‘‘राम को कौल’’ (कसम)* चढ़ाकर चुनाव में हरवाने का अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में रघुराज शर्मा, बरूण अग्रवाल, प्रदीप नाथ झा, राम जी सिंह पारीक्षा, गोलू ठाकुर, नरेश वर्मा, ब्रजेश राय, अभिषेक तिवारी, अनुराग मिश्रा, अनिल कश्यप, पंकज रावत, बी एल भास्कर, प्रभूदयाल कुशवाहा, प्रेम सपेरा, सचिन साहू, प्रतीक झाँ, धर्मेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, कलाम कुरैशी, मनोज कुमार पारीछा, शाहजहां बेगम,साईदा बेगम, रजनी वर्मा,राधा वर्मा आदि उपस्थित रहे भवदीय भानु सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा2
- दामोदर यादव को फिर धो मारो जे नेता ने .................. दामोदर यादव को फिर धो मारो जे नेता ने1
- *दतिया गो सेवकों ने डबरा से पीछा कर सिंध नदी के पुल पर पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर, गोराघाट पुलिस के हवाले किया कंटेनर का लॉक खोलने पर निकला पार्सल दतिया गो सेवकों ने डबरा से पीछा कर सिंध नदी के पुल पर पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर, गोराघाट पुलिस के हवाले किया कंटेनर का लॉक खोलने पर निकला पार्सल1