Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी: बेतवा नदी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिनांक 08 सितंबर 2026 को थाना बरुआसागर के मोहल्ला कटरा निवासी दो युवक (महेंद्र, उम्र करीब 25 वर्ष और मनीष, उम्र करीब 21 वर्ष) बेतवा नदी में मछली मारते समय बह गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल फ्लड कंपनी व गोताखोरों की मदद से सघन तलाश अभियान चलाया गया। आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को दोनों व्यक्तियों के शव बेतवा नदी से बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों की शिनाख्त के उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह की बाइट-
Amir Sohail
झांसी: बेतवा नदी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिनांक 08 सितंबर 2026 को थाना बरुआसागर के मोहल्ला कटरा निवासी दो युवक (महेंद्र, उम्र करीब 25 वर्ष और मनीष, उम्र करीब 21 वर्ष) बेतवा नदी में मछली मारते समय बह गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल फ्लड कंपनी व गोताखोरों की मदद से सघन तलाश अभियान चलाया गया। आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को दोनों व्यक्तियों के शव बेतवा नदी से बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों की शिनाख्त के उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह की बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी: चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगा घूम रहा था बदमाश, GRP ने दबोचा झांसी। रेलवे परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में झांसी GRP पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी की दो मोटरसािकिलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए चोरी की बाइक पर 'POLICE' का स्टीकर लगाकर घूम रहा था, ताकि चेकिंग के दौरान उस पर कोई शक न करे। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपीजीआरपी पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई और वाहनों के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस की पड़ताल में आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें से एक पर पुलिस का स्टीकर चपका हुआ था।पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनामइस शातिर चोर को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहन बरामद करने वाली GRP की जांबाज पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- aakhir kyon Ho Raha Hai UGC ka virodh khas charcha patrakaar pramendra Singh1
- झांसी बर्बाद खरीफ फसल का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने को लेकर तहसील प्रांगण मऊरानीपुर में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू....1
- झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। झाँसी में आज बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनपद की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है, जो लगभग 50% की वृद्धि है। साथ ही जिन सहायिकाओं को 6 हजार मिलता था उन्हें 8 हजार मिलेगा। इसके अलावा सभी आंगनवाड़ी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सुधाकर द्वारा जनपद में 100 पुराने आंगनवाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर उनका रेनोवेशन शुरू कराया गया है, जहाँ बच्चों के लिए बेड और मेडिकल स्पेशलिस्ट की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। *BYTE 1 - खुशबू पाठक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री* "आज माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमारा आंगनवाड़ियों का वेतन आठ हजार से बारह हजार कर दिया है, जो कि इन्होंने अपना वादा पूर्ण किया है और हम आंगनवाड़ियों को उससे बहुत ज्यादा खुशी हुई है और उन्होंने आयुष्मान योजना के लिए भी हमारे परिवार के लिए जितने भी सदस्य हैं उनके लिए पाँच लाख का..." *BYTE 2 - विनीता सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री* "आज योगी आदित्यनाथ जी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड में पाँच लाख रुपए का इलाज मेरे लिए, मेरे फैमिली के लिए, हम सबकी फैमिली और हमारे बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की है और मैं इसके लिए बहुत आभार व्यक्त करती हूँ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी का..." *BYTE 3 - अनुराग शर्मा, सांसद, झाँसी-ललितपुर (लास्ट वाला बाइट - बीजेपी सांसद):* "जितनी भी आंगनवाड़ी की मेरी बहनें हैं उनके वेतन में तकरीबन पचास प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिनको छह हजार रुपए मिलते थे आठ मिलेंगे, जिनको आठ मिल रहे थे बारह हजार रुपए तक उनको मानदेय दिया जाएगा और दूसरी बहुत बड़ी सौगात... पाँच लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड दिया है जिसमें उनका मुफ्त में हर साल इलाज हो जाएगा और वो कार्ड हर साल रिन्यू भी होता चला जाएगा। ये एक बारी की सौगात नहीं, आजीवन की सौगात मिल गई है। हमारे डीएम साहब ने और सीडीओ साहब ने मिलकर झाँसी में लगभग सौ सेंटर्स का रेनोवेशन शुरू करवाया है..."2
- श्री श्री 1008 पंचमुखी महादेव मंदिर गुदाईपुरा में भंडारे का आयोजन हुआ आरती एवं प्रसाद वितरण करते हुए झाँसी सांसद अनुराग शर्मा एवं मंदिर प्रबन्धक एड वैभव भारत बट्टा1
- थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गईमोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरगी सराय, भांडेर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गईमोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरगी सराय, भांडेर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव के नेतृत्व में प्रआर. 67 आदित्य, प्रआर. 643 कमलदीप, प्रआर. 187 रामनिवास, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिंह एवं आर. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।3
- आखिर कब बनेगा लाँच नदी का पुल आखिर कब जिम्मेदार देंगे इस पुल की तरफ ध्यान दतिया: आफत की बारिश में टूटे पुलों की सुस्त रफ्तार; रतनगढ़ और सेंवढा पुल तैयार, लेकिन लांच नदी का पुल अब भी अधूरा दतिया: जिले में कुछ समय पहले आई भीषण बाढ़ और आफत की बारिश के दौरान तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग टूट गए थे, जिनमें प्रमुख रूप से तीन नदियों के पुल शामिल थे—प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर का पुल, सेंवढ़ा में सिंध नदी का पुल, और लांच नदी का पुल। इन पुलों के टूटने से दतिया का संपर्क बाहरी इलाकों से कट गया था और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। हालांकि, राहत की बात यह है कि आपदा के इतने लंबे समय बाद प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की तत्परता से रतनगढ़ माता मंदिर का पुल और सेंवढ़ा सिंध नदी का पुल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं और उन पर आवागमन भी बहाल कर दिया गया है। लांच नदी का पुल अब भी अधूरा, ठप पड़ा आवागमन दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण से राहत जरूर मिली है, लेकिन लांच नदी का पुल अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। इस एक अधूरे पुल के कारण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आवागमन पूरी तरह बंद: पुल का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्वालियर से सीधा संपर्क टूटा: यह पुल बेहद रणनीतिक और महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह इंदरगढ़ और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे ग्वालियर से जोड़ता था। पुल न होने से अब लोगों को ग्वालियर जाने के लिए लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय जनता की परेशानी: पुल के अभाव में स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों, मरीजों और किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जनता की मांग और प्रशासन से अपेक्षा स्थानीय नागरिकों और इंदरगढ़ क्षेत्र के निवासियों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि दो अन्य पुलों के बन जाने के बावजूद लांच नदी के पुल के निर्माण में इतनी देरी क्यों हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस बड़ी समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल सके और ग्वालियर का सीधा संपर्क मार्ग फिर से बहाल हो सके।1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे डॉ. संदीप सरावगी, भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश झाँसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झाँसी के खाती बाबा स्थित मनोज मैरिज गार्डन में भव्य “जलसा मेरे श्याम का” संकीर्तन महोत्सव एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति का आनंद लिया। आयोजन में संकीर्तन के साथ श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं फूलों की वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है। आयोजन में मुरलीधर शर्मा सहित भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया। कार्यक्रम में खाटू श्याम संकीर्तन परिवार एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति और संकीर्तन का माहौल बना रहा।4