Shuru
Apke Nagar Ki App…
मॉडल यूनाइटेड नेशंस के दूसरे चरण में शांतिनिकेतन की छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व मॉडल यूनाइटेड नेशंस के दूसरे चरण में शांतिनिकेतन की छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व नर्मदापुरम। 8 एवं 9 अगस्त 2026 को मॉडल यूनाइटेड नेशंस के द्वितीय चरण का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस आयोजन में शांतिनिकेतन मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम की कक्षा 11वीं की छात्राओं सृष्टि सिंह एवं गौरांगी मालवीय ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मॉडल यूनाइटेड नेशंस के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट करते हुए दोनों छात्राओं ने विद्यालय के साथ-साथ नर्मदापुरम का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर शाला की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज ने दोनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शांतिनिकेतन परिवार की ओर आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Balram sharma
मॉडल यूनाइटेड नेशंस के दूसरे चरण में शांतिनिकेतन की छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व मॉडल यूनाइटेड नेशंस के दूसरे चरण में शांतिनिकेतन की छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व नर्मदापुरम। 8 एवं 9 अगस्त 2026 को मॉडल यूनाइटेड नेशंस के द्वितीय चरण का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस आयोजन में शांतिनिकेतन मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम की कक्षा 11वीं की छात्राओं सृष्टि सिंह एवं गौरांगी मालवीय ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। मॉडल यूनाइटेड नेशंस के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट करते हुए दोनों छात्राओं ने विद्यालय के साथ-साथ नर्मदापुरम का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर शाला की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज ने दोनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शांतिनिकेतन परिवार की ओर आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की। आज की जनसुनवाई के दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थानाक्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की1
- पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा । ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की, इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।4
- देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर1
- नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार। नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार।1
- न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल ऋषि पंचमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं आज पूरे भारतवर्ष में सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है एवं ऋषि पंचमी का उत्सव मनाया जाता है सभी को ऋषि पंचमी की पावन पर्व पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं4
- सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।4
- बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी1