कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- प्रभारी मंत्री श्री परमार वर्ष 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ दमोह जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हुआ राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव संपन्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली हुए शामिल, किसानो से किया संवाद दमोह -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही मध्यप्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले के किसानो से राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक तथा सिंचाई सुविधाओं सहित कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का दायरा क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आयेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड अंचल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त जल एवं बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव और समृद्धि आयेगी। दमोह जिले में सिंचाई का रकबा 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यहॉ जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होने कहा विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दमोह जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिलों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही सम्मान निधि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का सीधे अंतरण सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही किसानों को राहत प्रदान करते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि कार्यों में आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है। खरीफ फसलों के MSP पर पंजीयन शुरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आज से प्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धान, ज्वार, बाजरा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद कर उत्साहवर्धन किया मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक, जैविक खेती, पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के दौरान उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। किसान थम्मन सिंह लोधी ने बताया कि वे 6 प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी आपूर्ति जिले, प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की जा रही है तथा उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसान श्री राम कुरेरिया ने कहा मेहता फॉर्म में टीम के माध्यम से जैविक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैविक उत्पाद सामान्य उत्पादों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं। इस दौरान किसान समीर अहिरवार ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी तथा किसान छड़ी और रोबोट जैसे कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिले के प्रभारी मंत्री तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने 'बलराम कृषि महोत्सव' के अवसर पर वर्चुअली जुड़कर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के उन्नतिशील किसानों से संवाद में उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना

- स्वच्छता अभियान को केवल प्रशासनिक गतिविधि तक सीमित न रखते हुए बच्चों और ग्रामीणों को भी सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल सेवा, स्वच्छता अभियान के तहत् गॉवो को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने पर जोर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह एनआईसी से राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियो के साथ की स्वच्छता गतिविधियो की समीक्षा1
- दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। सुबह रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें और शाम 7 बजे 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर सेवा व संकल्प का संदेश दें।1
- हटा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार,प्लास्टिक के थैलों में छुपाकर ला रहे थे गांजा 3 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद.. एंकर्/- हटा थाना पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक पुरुष और एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 60 हजार रुपए आंकी जा रही है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में की गई है। दरअसल मामले का खुलासा करते हुए हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 15 सितंबर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक पुरुष और एक महिला प्लास्टिक के थैलों में अवैध गांजा लेकर चिरौल तिराहा से हटा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने चिरौल तिराहा पर एक पुरुष और एक महिला को प्लास्टिक की थैलियों के साथ देखा।1
- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- रैपुरा _ग्राम बघवार कला में 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम प्रारंभ1
- पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।2
- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। सुबह रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें और शाम 7 बजे 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर सेवा व संकल्प का संदेश दें।1
- कुछ चंद्र पल में नल का रूप ले लिया हटा यह हटा की सड़क है जहां बारिश के कारण तहसील हटा का मामला है1