Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। सुबह रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें और शाम 7 बजे 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर सेवा व संकल्प का संदेश दें।
Reeport 100
दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। दमोह -कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अपील — 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ में सहभागी बनें। सुबह रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें और शाम 7 बजे 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर सेवा व संकल्प का संदेश दें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- प्रभारी मंत्री श्री परमार वर्ष 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ दमोह जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हुआ राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव संपन्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली हुए शामिल, किसानो से किया संवाद दमोह -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही मध्यप्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले के किसानो से राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक तथा सिंचाई सुविधाओं सहित कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का दायरा क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आयेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड अंचल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त जल एवं बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव और समृद्धि आयेगी। दमोह जिले में सिंचाई का रकबा 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यहॉ जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होने कहा विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दमोह जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिलों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही सम्मान निधि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का सीधे अंतरण सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही किसानों को राहत प्रदान करते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि कार्यों में आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है। खरीफ फसलों के MSP पर पंजीयन शुरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आज से प्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धान, ज्वार, बाजरा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद कर उत्साहवर्धन किया मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक, जैविक खेती, पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के दौरान उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। किसान थम्मन सिंह लोधी ने बताया कि वे 6 प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी आपूर्ति जिले, प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की जा रही है तथा उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसान श्री राम कुरेरिया ने कहा मेहता फॉर्म में टीम के माध्यम से जैविक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैविक उत्पाद सामान्य उत्पादों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं। इस दौरान किसान समीर अहिरवार ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी तथा किसान छड़ी और रोबोट जैसे कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिले के प्रभारी मंत्री तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने 'बलराम कृषि महोत्सव' के अवसर पर वर्चुअली जुड़कर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के उन्नतिशील किसानों से संवाद में उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना1
- कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने उठाई अवैध शराब बंद करने की मांग, प्रशासन को घेरा बकस्वाहा में अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने उठाई अवैध शराब बंद करने की मांग, प्रशासन को घेरा1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग के विरोध में सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग के विरोध में सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी समाज ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन पन्ना। अजयगढ़ थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किए गए एक मामले के विरोध में सवर्ण अधिकारी कर्मचारी सामान्य उत्थान परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद के सदस्यों एवं सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय पहुँचकर पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष व गहन जाँच कराने की माँग की। झूठे मामले में फंसाने का आरोप ज्ञापन सौंपने पहुंचे परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि अजयगढ़ थाने में दर्ज किया गया यह मामला पूर्वाग्रह और द्वेष भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट का दुरुपयोग कर निर्दोष व्यक्ति/कर्मचारी को मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने की मंशा से यह एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। निष्पक्ष जाँच और कार्रवाई की माँग ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज और संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि: अजयगढ़ थाने में दर्ज मामले की किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच कराई जाए। बिना ठोस सबूत और प्राथमिक जाँच के किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। यदि जाँच में आरोप असत्य या झूठे पाए जाते हैं, तो दुर्भावनापूर्वक शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी परिषद के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई और निष्पक्ष जाँच के बिना कोई एकतरफा कदम उठाया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सवर्ण अधिकारी कर्मचारी सामान्य उत्थान परिषद के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले में नियमानुसार व निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया1
- hello Hardik Satyam is video mein hota hai isiliye aage badhen aur isiliye like Karen photo frame share Karen subscribe Karen1
- सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया1
- हटा हटा पुलिस की कार्रवाई: 3 किलो 980 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार1
- बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं ,दमोह. बारिश होने से असाटी वार्ड-1 में नदी की तरह रोड पर बह रहा पानी ही पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल हुई नजर आती है आखिर नगर पालिका के द्वारा रखरखाव पर ध्यान दिया गया होता तो ऐसी स्थिति बरसात में निर्मित नहीं होती दमोह में हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हुआ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया1
- न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार विकास के दावों की खुली पोल: रस्सी के सहारे नाला पार करने को मजबूर 60 से ज्यादा ग्रामीण छतरपुर में सिस्टम की तस्वीर आई सामने, 50 साल से पुलिया का इंतजार कर रहे ग्रामीण रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी का सफर, चंदन पुरवा के ग्रामीण बोले- हर बारिश में जान का खतरा न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार1