Shuru
Apke Nagar Ki App…
सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया
Arun Lodhi
सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया सही तो कहा था भारतवासियों के लिए पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने लेकिन अंध भक्तों को अभी तक समझ नहीं आया1
- रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश। हेडलाइन — इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी बनी खूनी साजिश की वजह! बृजपुर के कथित प्रेमी हत्या काण्ड का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका का मामा निकला प्रेमी का कातिल, इंस्टाग्राम प्रेम के दर्दनाक अंत का मास्टर माइंड को पन्ना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे। एंकर — पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। लापता युवक संदीप गौड़ का शव जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच दबा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और कथित प्रेम प्रसंग इस वारदात की वजह बना। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी से जुड़ा है। 10 सितंबर को माया गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र संदीप गौड़ 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी पत्थर रखे गए थे। पोस्टमार्टम और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में हत्या की धारा बढ़ाई और जांच तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि संदीप की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के मामा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उन्होंने संदीप से बातचीत करने के लिए लड़की को मना किया था। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाली रात संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों को गांव के बाहर छोड़ने के बाद वह लड़की के बताए स्थान पर पहुंचा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पहले से बनाई गई योजना के तहत लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थु गौड़ ने अपने साथी राजबहादुर गौड़ के साथ मिलकर संदीप को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या कर दी गई और शव को पत्थरों के बीच छिपाकर ऊपर से पत्थर रख दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नत्थु गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया है। एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक परिवार के लिए मातम और एक युवक की जिंदगी के अंत का कारण बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक व्यक्ति की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल बृजपुर पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- dekhiaega aage hai tum khana panchayat dekh sakte hain aap log isiliye like Karen follow Karen subscribe Karen aapki support se Banega hai aur1
- मझगाय बांध से धधक उठीं चिताएं, चौथे दिन भी भीषण गर्मी में जारी रहा चिता आंदोलन मझगाय बांध से धधक उठीं चिताएं, चौथे दिन भी भीषण गर्मी में जारी रहा चिता आंदोलन *मुआवजा और पुनर्वास की मांग पर पानी में चिता पर लेटकर जताया विरोध, बोले अमित भटनागर—“न्याय दो या मार दो”* *एंकर:+* पन्ना/अजयगढ़। केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगाय, रूंझ बांध और सिंगरौली–ललितपुर रेल मार्ग से प्रभावित विस्थापितों का चिता आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार और आदिवासी महिलाएं बच्चों के साथ आंदोलन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पानी में चिताओं पर लेटकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने कहा कि प्रभावितों ने कभी विकास का विरोध नहीं किया, बल्कि ग्रामसभा, पारदर्शिता, उचित मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग की थी। आंदोलनकारियों का आरोप है कि कई परिवारों को अब तक पूरा मुआवजा और पुनर्वास राशि नहीं मिली है। उनका कहना है कि कई गांवों में पानी पहुंच चुका है और कुछ मकान लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। प्रभावित किसानों ने सिंचित भूमि को रिकॉर्ड में असिंचित किए जाने से मुआवजा प्रभावित होने का भी आरोप लगाया। आंदोलनकारियों के अनुसार पहले पुनर्वास पैकेज ₹5 लाख था, जबकि जुलाई के चिता आंदोलन के बाद ₹12.50 लाख पैकेज की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद कई परिवार पुराने पैकेज की राशि के लिए भी इंतजार कर रहे हैं। अमित भटनागर ने कहा कि बिना उचित मुआवजा और पुनर्वास के घरों को डूब क्षेत्र में छोड़ना गंभीर मानवीय और कानूनी सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि निषेधात्मक कार्रवाई और मुकदमों के बावजूद प्रभावित परिवार लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि घर, जमीन और गांव डूब रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि सरकार विकास कर रही है तो विस्थापितों के भविष्य की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। चिता आंदोलन में विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित लोग एक मंच पर नजर आए। मझगाय बांध, केन-बेतवा, रूंझ बांध और सिंगरौली–ललितपुर रेल मार्ग के प्रभावितों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। प्रदर्शनकारियों ने “न्याय दो या मार दो” का नारा लगाते हुए अपना आक्रोश जताया। आंदोलनकारियों ने डूब क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का तत्काल सत्यापन कराने की मांग की। साथ ही लंबित मुआवजा, मकान एवं परिसंपत्तियों का उचित मूल्यांकन और सिंचित-असिंचित भूमि संबंधी शिकायतों के निराकरण की मांग की। अमित भटनागर ने कहा कि यह लड़ाई किसी अधिकारी के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रभावितों के अधिकार और सम्मानजनक पुनर्वास के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विस्थापितों को न्याय, मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलता, चिता आंदोलन जारी रहेगा। *Bite अमित भटनागर*3
- अतिवृष्टि से फसलों की हानि एवं मुवावजे को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसने की फैसले क्षतिग्रस्त हो गई है किसान दाने-दाने को मोहताज हो गया है जिसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर मिलन कुशवाहा के नेतृत्व में एवं देवेंद्र नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर महा महिम राज्यपाल के नाम पर देवेंद्र नगर तहसीलदार को सोपा ज्ञापन1
- दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में1
- hello guys Kya hota Hai isliye support mein Bane hain aur aage dekhne ke liye aage dekhne ke liye hello hi subscribe Karen follow like Karen share Karen jyada Se jyada1
- पन्ना में विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹12.65 लाख की ठगी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बृजपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों से ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आशु चौधरी और दिल्ली के करावल नगर से आदिल उर्फ अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने फर्जी वीजा लगे पासपोर्ट देकर पीड़ितों को विदेश भेजने की तैयारी कराई थी, लेकिन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वीजा फर्जी निकला। पुलिस ने ₹9.50 लाख नगद, 14 पासपोर्ट, 4 स्मार्टफोन और करीब ₹10 लाख कीमत की हुंडई वेन्यू कार बरामद की है। पुलिस अब गिरोह के बैंक खातों और अन्य संभावित एजेंटों की भूमिका की जांच कर रही है! .....👉 #Panna #PannaNews #MPNews #MadhyaPradesh #PannaPolice #FraudCase #FakeVisa #CyberCrime #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews1