*गणपति विसर्जन को लेकर आबूरोड में भव्य शोभायात्रा आज* *शिवसेना के नेतृत्व में निकलेगी विशाल यात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ होगा प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार, 18 सितंबर को शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार आबूरोड शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 से 80 गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। शिवसेना के राज्य उपप्रमुख उमेश छंगाणी, जिला प्रमुख रमेश रावल, शहर प्रमुख लालाराम खारवाल एवं तहसील प्रमुख नरेश लोढ़ी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गणपति विसर्जन के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। आयोजकों ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी आयोजित करने की बात कही है। राज्य उपप्रमुख बनने पर उमेश छंगाणी का स्वागत शिवसेना के राज्य उपप्रमुख का पदभार संभालने पर उमेश छंगाणी का शिवसैनिकों की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार मिलने पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लालाराम खारवाल, नरेश लोढ़ी, सुरेंद्र सिंह कच्छावा, छोटू जोगी, बादल जोगी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, नरेश कुमार, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
*गणपति विसर्जन को लेकर आबूरोड में भव्य शोभायात्रा आज* *शिवसेना के नेतृत्व में निकलेगी विशाल यात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ होगा प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार, 18 सितंबर को शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा के साथ किया
जाएगा। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार आबूरोड शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 से 80 गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। शिवसेना के राज्य उपप्रमुख उमेश छंगाणी, जिला प्रमुख रमेश रावल, शहर प्रमुख लालाराम खारवाल एवं तहसील प्रमुख नरेश लोढ़ी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गणपति विसर्जन के अवसर
पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। आयोजकों ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी आयोजित करने की बात कही है। राज्य उपप्रमुख बनने पर उमेश छंगाणी का स्वागत शिवसेना के राज्य उपप्रमुख का पदभार संभालने पर उमेश छंगाणी
का शिवसैनिकों की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार मिलने पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लालाराम खारवाल, नरेश लोढ़ी, सुरेंद्र सिंह कच्छावा, छोटू जोगी, बादल जोगी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, नरेश कुमार, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
- मंडवाड़ा |* आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित परिवार के द्वारा अपने घर पर दीपक व रंगोली बनाई गई मंडवाड़ा |* आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित परिवार के द्वारा अपने घर पर दीपक व रंगोली बनाई गई इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर खुशी जाहिर की कार्यक्रम में *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी* व लाभान्वित परिवार की महिलाओं ने मिलकर दीपक जलाए और रंगोली सजाई3
- *नामांकन कायम, अटकलों पर विराम: अब सभापति चुनाव के समीकरण पर संयम लोढ़ा का बड़ा बयान* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन का नामांकन कायम रहने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। नामांकन को लेकर दिनभर चले घटनाक्रम के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और उन्होंने नामांकन को लेकर आपत्ति के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया था। अब सभापति चुनाव की अगली तस्वीर पार्षदों के समर्थन पर निर्भर होगी। 35 सदस्यीय सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस ने 23 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के 10 और निर्दलीय 2 पार्षद विजयी हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा 18 है। रितु जैन के नामांकन के कायम रहने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह है। रितु जैन वार्ड 25 से कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद हैं। उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 59 मतों से हराया था। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का कहना है कि नामांकन को लेकर पैदा हुई स्थिति अब स्पष्ट हो गई है और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने सभापति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षदों के बीच समन्वय बनाए रखने तथा नगर परिषद में कांग्रेस की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने की बात कही। अब निगाहें सभापति चुनाव के मतदान पर टिकी हैं। कांग्रेस के पास घोषित परिणामों के आधार पर बहुमत से अधिक पार्षद हैं, जबकि भाजपा और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रहेगी।2
- विकसित भारत जन सेवा अभियान में बाली जिला अस्पताल में रक्तदान, 26 यूनिट रक्त संग्रहित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों ने किया सहयोग, रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी1
- गौशाला में 350 गौ माता को खिलाई 500 रोटियां, भूपेंद्र मेहता व विनोद खिमावत ने किया सेवा कार्य खिमेल। सेठ श्री वालचंद प्रताप जी पारेख गौशाला ट्रस्ट खिमेल में गुरुवार को गौसेवा का विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान भूपेंद्र जी मेहता और विनोद जी खिमावत ने गौशाला में मौजूद गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा की। गौशाला में करीब 350 गौ माता मौजूद हैं, जिनमें छोटे बछड़े और बड़ी गायें शामिल हैं। दोनों सेवाभावियों ने लगभग 500 रोटियां और गुड़ गौ माता को खिलाया। इस दौरान गौ माता की सेवा करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया। गौसेवा के बाद भूपेंद्र मेहता और विनोद खिमावत ने इस सेवा कार्य से मिली खुशी और आत्मिक शांति को साझा किया। विनोद जी खिमावत ने कहा कि जीवन में किया गया दान-पुण्य ही मनुष्य के साथ जाता है। उन्होंने कहा, “खाया-पिया अंग लगेगा, दान दिया संग चलेगा और बाकी सब जंग लगेगा।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों को जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए। गौ माता को भोजन कराने के इस सेवा कार्य ने गौशाला में मौजूद लोगों के बीच भी सेवा और दान-पुण्य की भावना को मजबूत किया।1
- जालौर सनातन युवा मंडल द्वारा गणपति महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित जालौर शहर में सनातन युवा मंडल द्वारा गणपति महोत्सव के तहत धूमधाम के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं युवा मंडल टीम द्वारा गणपति भगवान की विशेष पूजा अर्चना के साथ शाम को महा आरती का आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या मे मोहल्ले वासी श्रद्धा पूर्वक भाग लेकर गणपति भगवान से जालौर शहर सहित देश प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना कर रहे हैं युवा मंडल के कृष वैष्णव ने बताया कि रविवार को धूमधाम के साथ गणपति प्रतिमान का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा1
- गाँव खारड़ा का वरगोडा व डे जे नाशने का दृश्य रामदेव मित्र मण्डल का देव छठ दिनांक 17.9.2026 के उपल्क्ष् मे दिन वरगोडा व रात्री भजन प्रागोम होगा विभिन्न कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत करेंगे और भोजन प्रसादी का भी रामदेव मित्र मण्डल की तरफ रखा गया है1
- *सभापति चुनाव पर संग्राम: नामांकन आपत्तियों के बीच कलेक्ट्रेट में हंगामा* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन पर भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के बीच पूर्व विधायक संयम लोढ़ा कांग्रेस समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से रितु जैन के नामांकन के खिलाफ कई आपत्तियां दर्ज कराए जाने के बाद नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्रदर्शन के दौरान संयम लोढ़ा ने भाजपा पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। वहीं भाजपा की ओर से दर्ज आपत्तियों पर प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया जारी रही। मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सिरोही सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल बुलाया गया और भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया कराई गई। चुनावी माहौल के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। अब निगाहें नामांकन आपत्तियों पर प्रशासन के निर्णय और आगे की चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।1
- चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब के 51 कार्टून जब्त, पिकअप सहित एक आरोपी गिरफ्तार। आबूरोड। आबूरोड रीको पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बॉडी पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 51 कार्टून जब्त किए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात मावल चौकी पर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात की ओर जा रही बंद बॉडी पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप में घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के 51 कार्टून जब्त कर पिकअप चालक संदीप पुत्र रायसाहब, उम्र 31 वर्ष, निवासी तलवंडी, थाना आजाद नगर, हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से शराब कहां से लाई गई और गुजरात में किसे सप्लाई की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई भवानीसिंह सहित पुलिस थाना आबूरोड रीको के जवान शामिल रहे।1