logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौशाला में 350 गौ माता को खिलाई 500 रोटियां, भूपेंद्र मेहता व विनोद खिमावत ने किया सेवा कार्य खिमेल। सेठ श्री वालचंद प्रताप जी पारेख गौशाला ट्रस्ट खिमेल में गुरुवार को गौसेवा का विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान भूपेंद्र जी मेहता और विनोद जी खिमावत ने गौशाला में मौजूद गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा की। गौशाला में करीब 350 गौ माता मौजूद हैं, जिनमें छोटे बछड़े और बड़ी गायें शामिल हैं। दोनों सेवाभावियों ने लगभग 500 रोटियां और गुड़ गौ माता को खिलाया। इस दौरान गौ माता की सेवा करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया। गौसेवा के बाद भूपेंद्र मेहता और विनोद खिमावत ने इस सेवा कार्य से मिली खुशी और आत्मिक शांति को साझा किया। विनोद जी खिमावत ने कहा कि जीवन में किया गया दान-पुण्य ही मनुष्य के साथ जाता है। उन्होंने कहा, “खाया-पिया अंग लगेगा, दान दिया संग चलेगा और बाकी सब जंग लगेगा।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों को जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए। गौ माता को भोजन कराने के इस सेवा कार्य ने गौशाला में मौजूद लोगों के बीच भी सेवा और दान-पुण्य की भावना को मजबूत किया।

1 hr ago
user_PMF NEWS
PMF NEWS
Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

गौशाला में 350 गौ माता को खिलाई 500 रोटियां, भूपेंद्र मेहता व विनोद खिमावत ने किया सेवा कार्य खिमेल। सेठ श्री वालचंद प्रताप जी पारेख गौशाला ट्रस्ट खिमेल में गुरुवार को गौसेवा का विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान भूपेंद्र जी मेहता और विनोद जी खिमावत ने गौशाला में मौजूद गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा की। गौशाला में करीब 350 गौ माता मौजूद हैं, जिनमें छोटे बछड़े और बड़ी गायें शामिल हैं। दोनों सेवाभावियों ने लगभग 500 रोटियां और गुड़ गौ माता को खिलाया। इस दौरान गौ माता की सेवा करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया। गौसेवा के बाद भूपेंद्र मेहता और विनोद खिमावत ने इस सेवा कार्य से मिली खुशी और आत्मिक शांति को साझा किया। विनोद जी खिमावत ने कहा कि जीवन में किया गया दान-पुण्य ही मनुष्य के साथ जाता है। उन्होंने कहा, “खाया-पिया अंग लगेगा, दान दिया संग चलेगा और बाकी सब जंग लगेगा।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों को जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए। गौ माता को भोजन कराने के इस सेवा कार्य ने गौशाला में मौजूद लोगों के बीच भी सेवा और दान-पुण्य की भावना को मजबूत किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देव छठ के उपल्क्ष मेघवालो के वास खारडा से वरगोडा निकाला। गया रामदेव जी मन्दिर ओरण ध्वजा चढाया गया मेघवालो के वास से रामदेवजी मन्दिर ओरण तक वरगोडा निकाला व ध्वजा चढाया समस्त रामदेव मित्र मण्डल खारडा के सहयोग से धुम धाम से वरगोड़ा निकाला गाँव खारड़ा मे देव छठ के उपल्क्ष् मे
    1
    देव छठ के उपल्क्ष मेघवालो के वास खारडा से वरगोडा निकाला। गया रामदेव जी मन्दिर ओरण ध्वजा चढाया गया
मेघवालो के वास से रामदेवजी मन्दिर ओरण तक वरगोडा निकाला व ध्वजा चढाया समस्त रामदेव मित्र मण्डल खारडा के सहयोग से धुम धाम से वरगोड़ा निकाला गाँव खारड़ा मे देव छठ के उपल्क्ष् मे
    user_RAJ BAHADUR MEGHWAL
    RAJ BAHADUR MEGHWAL
    Photographer रानी, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास नाडोल पर्युषण महापर्व के दिन बिजोवा गांव में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओ ने गांव के धार्मिक आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।आयोजन समिति के ताराचंद जैन एवं भंवरलालपूनमिया ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जन्म वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वाचन करते हुए उनके जन्म से जुड़े 14 शुभ सपनों का वर्णन किया गया ।इस दौरान विभिन्न धार्मिक बोलियां भी लगाई गई ।पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन की तरह उपवास एवं विभिन्न तपस्या की जा रही है साध्वीराजप्रज्ञाश्रीव कैवल्य प्रज्ञाश्रीमहाराज सा के सानिध्य में नियमित रूप से प्रवचन धार्मिक व्याख्यान एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्ति में माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव के अवसर पर सुकनबेन सायर मल पूनमिया परिवार की ओर से शाम को श्री संघ के कायमी लाभार्थी कीओरसे स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया रविवार को।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्युषण महापर्व के आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तैयारी भी जोर-जोर से की जा रही है समाज के प्रवासी एवं स्थानीय श्रावक- श्राविकाए इन आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    1
    पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास                         
पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास                         
नाडोल   पर्युषण महापर्व के  दिन  बिजोवा गांव में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओ ने गांव के धार्मिक आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया       ।आयोजन समिति के ताराचंद जैन एवं भंवरलालपूनमिया ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जन्म वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वाचन करते हुए उनके जन्म से जुड़े 14 शुभ सपनों का वर्णन किया गया ।इस दौरान विभिन्न धार्मिक बोलियां भी लगाई गई ।पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन की तरह      उपवास एवं विभिन्न तपस्या की जा रही है साध्वीराजप्रज्ञाश्रीव कैवल्य प्रज्ञाश्रीमहाराज सा के सानिध्य में नियमित रूप से प्रवचन धार्मिक व्याख्यान एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्ति में माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव के अवसर पर सुकनबेन सायर मल पूनमिया परिवार की ओर से शाम को श्री संघ के   कायमी लाभार्थी कीओरसे स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया रविवार को।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्युषण महापर्व के आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तैयारी भी जोर-जोर से की जा रही है समाज के प्रवासी एवं स्थानीय श्रावक-  श्राविकाए  इन आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *सभापति चुनाव पर संग्राम: नामांकन आपत्तियों के बीच कलेक्ट्रेट में हंगामा* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन पर भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के बीच पूर्व विधायक संयम लोढ़ा कांग्रेस समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से रितु जैन के नामांकन के खिलाफ कई आपत्तियां दर्ज कराए जाने के बाद नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्रदर्शन के दौरान संयम लोढ़ा ने भाजपा पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। वहीं भाजपा की ओर से दर्ज आपत्तियों पर प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया जारी रही। मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सिरोही सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल बुलाया गया और भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया कराई गई। चुनावी माहौल के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। अब निगाहें नामांकन आपत्तियों पर प्रशासन के निर्णय और आगे की चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
    1
    *सभापति चुनाव पर संग्राम: नामांकन आपत्तियों के बीच कलेक्ट्रेट में हंगामा*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन पर भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के बीच पूर्व विधायक संयम लोढ़ा कांग्रेस समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से रितु जैन के नामांकन के खिलाफ कई आपत्तियां दर्ज कराए जाने के बाद नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्रदर्शन के दौरान संयम लोढ़ा ने भाजपा पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। वहीं भाजपा की ओर से दर्ज आपत्तियों पर प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया जारी रही। मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सिरोही सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल बुलाया गया और भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया कराई गई। चुनावी माहौल के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
अब निगाहें नामांकन आपत्तियों पर प्रशासन के निर्णय और आगे की चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • कालंद्री परगना क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, चडुआल बना विजेता* *चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज पंच-पटेल व युवा साथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। *कालंद्री परगना क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, चडुआल बना विजेता* *चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज पंच-पटेल व युवा साथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला *कालंद्री व चडुआल* के बीच खेला गया, जिसमें *चडुआल की टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।* कालंद्री की टीम उपविजेता रही। *विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।* इसी दौरान *अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी भामाशाह के द्वारा सम्मानित किया गया।*अंपायर की भूमिका फाइनल मैच में- विदेश इसरा, व चोथाराम खाम्बल ने कि* *फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच अशोक चडुआल रहै* समस्त पंच पटेल (11 गांव) कालंद्री, कार्यक्रम में मोजुद रहे मंच संचालन *अशोक आलिका मंडवाड़ा* और *दिलीप चडुआल* ने किया।
    4
    कालंद्री परगना क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, चडुआल बना विजेता*
*चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज पंच-पटेल व युवा साथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
*कालंद्री परगना क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, चडुआल बना विजेता*
*चडुआल |* कालंद्री परगना के 11 गांवों का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज पंच-पटेल व युवा साथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
फाइनल मुकाबला *कालंद्री व चडुआल* के बीच खेला गया, जिसमें *चडुआल की टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।* कालंद्री की टीम उपविजेता रही।
*विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।*
इसी दौरान *अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी भामाशाह के द्वारा सम्मानित किया गया।*अंपायर की भूमिका फाइनल मैच में- विदेश इसरा, व चोथाराम खाम्बल  ने कि*
*फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच अशोक चडुआल रहै*
समस्त पंच पटेल (11 गांव) कालंद्री,
कार्यक्रम में मोजुद रहे मंच संचालन *अशोक आलिका मंडवाड़ा* और *दिलीप चडुआल* ने किया।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • निम्बाडा में गणपति आरती में उमड़ा जनसैलाब बच्चों को बांटी पेन्सिल बच्चे खुश निम्बाडा। गांव में गणपति महोत्सव के तहत गुरुवार को गणपति बप्पा की आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। सामूहिक आरती के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणपति महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और शाम को आरती में उमड़े जनसैलाब ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।इस मौके नारायण सिंह राजपुरोहित,भंवरलाल सैन, नरेश मालवीय, श्रवणकुमार, बलदेव सुआरा, हितेश कुमार, गजेन्द्र जोशी, भीमाराम मालवीय, मांगीलाल, मंगनी राम,पुनाराम, राधेश्याम सिह, शक्ती सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा
    2
    निम्बाडा में गणपति आरती में उमड़ा जनसैलाब
बच्चों को बांटी पेन्सिल बच्चे खुश 
निम्बाडा। गांव में गणपति महोत्सव के तहत गुरुवार को गणपति बप्पा की आरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। सामूहिक आरती के दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
गणपति महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और शाम को आरती में उमड़े जनसैलाब ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।इस मौके नारायण सिंह राजपुरोहित,भंवरलाल सैन, नरेश मालवीय, श्रवणकुमार, बलदेव सुआरा, हितेश कुमार, गजेन्द्र जोशी, भीमाराम मालवीय, मांगीलाल, मंगनी राम,पुनाराम, राधेश्याम सिह, शक्ती सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत निम्बाडा
    user_Hadmat Singh Kumpawat
    Hadmat Singh Kumpawat
    Local News Reporter Pali, Rajasthan•
    49 min ago
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान, जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ* पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    2
    विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पाली में 167 यूनिट रक्तदान,
जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ली रक्तदान की ऑनलाइन शपथ*
पाली,/ विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पाली जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा जरूरतमन्द मरीजो के लिये पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिले के बाली जिला अस्पताल बाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर, सोजत जिला अस्पताल तथा पाली के मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इन रक्तदान शिविरों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सेवा भाव की सराहना की। 
सीएमएचओ डॉ मारवाल ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। 
उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित चारों रक्तदान शिविरों में कुल 167 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इनमें राजकीय जिला अस्पताल बाली में 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी नगर में 46, सोजत सिटी जिला अस्पताल में 33 तथा पाली मेडिकल कॉलेज में 38 लोगों ने रक्तदान किया। 
डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदान्त गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली। उन्होंने कहा कि आमजन की यह भागीदारी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है। शिविरों में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। रक्तदान से पूर्व रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया गया। बाली के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हरिलाल पालीवाल, लैब सहायक निखिल जोशी एवं पाली ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीएमएचओ डॉ.मारवाल ने रक्तदान शिविरों में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संबंधित चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों ने ऑनलाइन रक्तदान की शपथ लेने वाले नागरिकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *गणपति विसर्जन को लेकर आबूरोड में भव्य शोभायात्रा आज* *शिवसेना के नेतृत्व में निकलेगी विशाल यात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ होगा प्रतिमाओं का विसर्जन* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार, 18 सितंबर को शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार आबूरोड शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 से 80 गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। शिवसेना के राज्य उपप्रमुख उमेश छंगाणी, जिला प्रमुख रमेश रावल, शहर प्रमुख लालाराम खारवाल एवं तहसील प्रमुख नरेश लोढ़ी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गणपति विसर्जन के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। आयोजकों ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी आयोजित करने की बात कही है। राज्य उपप्रमुख बनने पर उमेश छंगाणी का स्वागत शिवसेना के राज्य उपप्रमुख का पदभार संभालने पर उमेश छंगाणी का शिवसैनिकों की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार मिलने पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लालाराम खारवाल, नरेश लोढ़ी, सुरेंद्र सिंह कच्छावा, छोटू जोगी, बादल जोगी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, नरेश कुमार, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
    4
    *गणपति विसर्जन को लेकर आबूरोड में भव्य शोभायात्रा आज*
*शिवसेना के नेतृत्व में निकलेगी विशाल यात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ होगा प्रतिमाओं का विसर्जन*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
आबूरोड। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार, 18 सितंबर को शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार आबूरोड शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 60 से 80 गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
शिवसेना के राज्य उपप्रमुख उमेश छंगाणी, जिला प्रमुख रमेश रावल, शहर प्रमुख लालाराम खारवाल एवं तहसील प्रमुख नरेश लोढ़ी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गणपति विसर्जन के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। आयोजकों ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी आयोजित करने की बात कही है। राज्य उपप्रमुख बनने पर उमेश छंगाणी का स्वागत शिवसेना के राज्य उपप्रमुख का पदभार संभालने पर उमेश छंगाणी का शिवसैनिकों की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार मिलने पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लालाराम खारवाल, नरेश लोढ़ी, सुरेंद्र सिंह कच्छावा, छोटू जोगी, बादल जोगी, विजय कुमार, पिंटू कुमार, नरेश कुमार, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को ​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। ​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे। ​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा। ​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें। ​शिविर की मुख्य जानकारी: ​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) ​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली ​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    1
    पाली सेवा मण्डल अस्पताल में निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर रविवार को
​पाली। नया गाँव स्थित पाली सेवा मण्डल अस्पताल में आगामी रविवार, 20 सितम्बर 2026 को निःशुल्क विशाल सर्जिकल एवं निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
​शिविर के दौरान 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' (MAA योजना) के तहत पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया एवं पाइल्स के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा निःशुल्क किए जाएँगे।
​सर्जिकल परामर्श के लिए जोधपुर कमला नगर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राम गोयल, डॉ. दिनेश सारड़ा एवं डॉ. श्रीराम चौधरी अपनी सेवाएँ देंगे। वहीं, निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श के लिए निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गोयल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
​समिति के प्रमोद जेथलिया का आग्रह है कि रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लें, ताकि ऑपरेशन से पूर्व की सभी आवश्यक जाँचें समय पर की जा सकें।
​शिविर की मुख्य जानकारी:
​तिथि व समय: रविवार, 20 सितम्बर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक)
​स्थान: पाली सेवा मण्डल अस्पताल, रेनबो स्कूल व एम.एस. कवाड़ स्कूल के पास, नया गाँव, पाली
​सम्पर्क सूत्र: 9461029900, 9928367266, 6350585455, 7014633781, 9414205700
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में भारी उठा पाठक चार पार्षद फिर लौट तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में नया भूचाल, तीन जीते हुए भाजपा पार्षदों के करीबी रिश्तेदार का हार्ट अटैक से निधन, मृतक के परिजनों ने बाड़े बंदी से सदस्यों को मुक्त करने की मांग की, तीनों पार्षदों के नहीं आने तक अस्पताल में शव उठाने से किया इनकार,
    1
    नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में भारी उठा पाठक चार पार्षद फिर लौट
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में नया भूचाल, 
तीन जीते हुए भाजपा पार्षदों के करीबी रिश्तेदार का हार्ट अटैक से निधन, 
मृतक के परिजनों ने बाड़े बंदी से सदस्यों को मुक्त करने की मांग की, 
तीनों पार्षदों के नहीं आने तक अस्पताल में शव उठाने से किया इनकार,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.