Shuru
Apke Nagar Ki App…
SDM काजल मीना रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 4 लाख नकदी भी बरामद
DS7NEWS NETWORK
SDM काजल मीना रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 4 लाख नकदी भी बरामद
More news from राजस्थान and nearby areas
- निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही। उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- 🌹🙏✨️SRI LAKSHMINATH ♥️ BHAGVAN SIV ♥️ SANKAR JI VASAKRAJ ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH 🌺 🙏🏽 ♥️ JI AAPKI JAY ♥️ HO SDA SARVDA AAP HI AAP HO HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI OM 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🌹 🌷 🙏🏽 🕉 SIVAY NAMAH ♥️1
- Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR1
- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- छोटी सादड़ी मेवाड़ मालवा की धरती पर गोकुलधाम सोसायटी निंबाहेड़ा रोड छोटी सादड़ी में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया स्थानीय युवाओं बुजुर्गों द्वारा तक प्रयास के बाद लगभग 40 जोड़ों का पंजीयन हुआ सुबह से ही मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया था पंडित द्वारा मंत्र आचार्य द्वारा पाणिग्रहण संस्कार करवाया गया इस अवसर पर उदयपुर नीमच निंबाड़ा प्रतापगढ़ मनासा आदि गांव से शिक्षाविद समाजसेवी राजनीति के से जुड़े एवं समाज से जुड़े वरिष्ठ जन् मौजूद रहे4
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बिलोट गांव के किसान मांगीलाल मेघवाल के जीवन संघर्ष, किसान आंदोलनों और अफीम किसानों की समस्याओं पर बनी 82 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हूं, अमल (I Poppy)’ पहली बार कनाडा में लॉन्च हुई। गांव से ग्लोबल मंच तक पहुँची यह प्रेरणादायक कहानी हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।1