Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कॉलेज में आज से 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन* निवाली - नगर के शासकीय कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव 19, 20 और 21 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी डॉ. फूलचंद किराडे ने दी। कार्यक्रम के प्रथम और द्वितीय दिवस खेल गतिविधियां केश सज्जा, मेहंदी, रंगोली और तृतीय दिवस समापन समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा l समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्याम बरडे रहेंगे। प्राचार्य डॉ के तावड़े के मार्गदर्शन में यह आयोजन होगा। प्राचार्य डॉ के तावड़े ने सभी समितियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस उत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक और सांगीतिक गतिविधियाँ होंगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
Sunil Soni
*कॉलेज में आज से 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन* निवाली - नगर के शासकीय कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव 19, 20 और 21 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी डॉ. फूलचंद किराडे ने दी। कार्यक्रम के प्रथम और द्वितीय दिवस खेल गतिविधियां केश सज्जा, मेहंदी, रंगोली और तृतीय दिवस समापन समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा l समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्याम बरडे रहेंगे। प्राचार्य डॉ के तावड़े के मार्गदर्शन में यह आयोजन होगा। प्राचार्य डॉ के तावड़े ने सभी समितियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस उत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक और सांगीतिक गतिविधियाँ होंगी। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी। जिले के समीपस्थ ग्राम पिपलुद में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। भांजे की शादी में मेहंदी की रस्म के दौरान स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के मामा घनश्याम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव ग्राम वझरा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, मेहंदी कार्यक्रम के दौरान वे अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी डांस कर रहे थे। परिवारजन और रिश्तेदार भी जश्न में शामिल थे। इसी दौरान अचानक घनश्याम यादव की तबीयत बिगड़ गई और वे स्टेज पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने संभालने की कोशिश की, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई और संगीत की गूंज थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घनश्याम यादव को मौत से कुछ सेकंड पहले अपनी पत्नी के साथ हंसते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक का पार्थिव शरीर गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया1
- Post by रामकरण पटेल पाटीदार2
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर आत्मा से माफी के लिए काला जादू... इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पीयूष 10 फरवरी को छात्रा के साथ आते हुए दिखाई दिया. लगभग ढाई घंटे बाद वह अकेले एक बैग लेकर जाते हुए नजर आया. इंदौर: मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.1
- विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा के द्वारा अखाड़ा भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग हमारे साथ बना रहता है4
- Post by Remen wakillah4
- इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव जनता की चौपाल में शामिल होने गए थे जहां एक महिला ने उनकी ही क्लास लगा दी और काम करने का तरीका सिखा दिया, देखिए पूरा वीडियो #indore #BJP4MP #advpushyamitra #viral #madhyapradesh1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- Mata ji mobile ranapur bus stop mein1