Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। 124 पीड़ितों की सूची SP साहब को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि करीब ₹50–60 लाख की रकम लेकर आरोपी फरार है। यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं, बल्कि टीकमगढ़ के भोले-भाले युवाओं के भरोसे के साथ विश्वासघात है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और हर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए।
Baseem Khan Patrakaar
टीकमगढ़ के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। 124 पीड़ितों की सूची SP साहब को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि करीब ₹50–60 लाख की रकम लेकर आरोपी फरार है। यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं, बल्कि टीकमगढ़ के भोले-भाले युवाओं के भरोसे के साथ विश्वासघात है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और हर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में। Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh SP Tikamgarh1
- खरगापुर तहसील की देरी गांव के एक युवा के को रास्ते में चार नकाब पुरुषों द्वारा 14 सितंबर को की गई थी मारपीट जिसको लेकर आज विभाग द्वारा पूरी जानकारी बताई गई1
- *दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* *दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* टीकमगढ़ - समीपस्थ दिगंबर जैन मंदिर लार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। इस विशेष दिन भक्तों ने भगवान का अभिषेक विनोद जैन एवं जगत कल्याण की कामना के लिये वृहत महाशांतिधारा करने का डॉक्टर शिखर चंद्र जैन,विपिन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। और सभी ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में संयम धारण करने का संकल्प लिया।दोपहर में उत्तम संयम धर्म के साथ-साथ धूप दशमी का पर्व बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जैन मंदिर में पहुँचकर भगवान के चरणों में धूप अर्पित की,जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण सुगंधित और भक्तिमय हो उठा।अभिषेक और शांतिधारा: सुबह के समय श्रावक-श्राविकाओं ने पारंपरिक केसरिया और धार्मिक परिधान धारण कर तीर्थंकर प्रतिमाओं का विधि-विधान से अभिषेक किया और विश्व कल्याण के लिए शांतिधारा प्रवाहित की।संगीतमय पूजन और जयकारे: मंत्रोच्चारण और घंटनाद के बीच भगवान की सामूहिक आरती की गई। मंदिर मे भक्तों ने प्रभु भक्ति में झूमते हुए नृत्य भी किए।मुकेश जैन लार ने उत्तम संयम धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मन, वचन और काय (शरीर) पर नियंत्रण रखना ही वास्तविक संयम है। जीवन में सही मार्ग पर चलने और आत्मा की शुद्धि के लिए संयम बेहद जरूरी है।शाम के समय मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे तम्बोला प्रतियोगोता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।1
- *टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश* *07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद* *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल* के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री *विक्रम सिंह* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री *राहुल कटरे* के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी *निरीक्षक रवि भूषण पाठक* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति *अनगढ़ा बाईपास* के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और *07 आरोपियों को पकड़ा*। आरोपियों से पूँछताँछ के दौरान उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तथा मोटरसाइकिलों को काटने एवं खोलने में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग *₹3.90 लाख* है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से *02 मोटरसाइकिलें थाना कोतवाली टीकमगढ़ के प्रकरणों से संबंधित* पाई गईं। इसके अतिरिक्त टीकमगढ़ जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के साथ-साथ *झांसी एवं महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिलें* भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*:- 1. अमन खान पिता समद खान उम्र 23 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल उम्र 19 साल बीडी कोलोनी टीकमगढ 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल बंशकार उम्र 22 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू उम्र 19 साल निवासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा उम्र 19 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मन प्रजापति उम्र 19 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ थाना कोतवाली 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 35 साल निबासी रोरईया मोहल्ला टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ (कबाङ खरीददार ) *बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों का विवरण*:- 1. UP 93 AV 2926 – HF Deluxe 2. MP 16 MQ 4536 – TVS Sport 3. MP 36 MB 6815 – Hero Splendor 4. UP 94 AH 4911 – Bajaj Pulsar 5. UP 95 K 0785 – TVS Apache 6. MP 15 NE 4662 – Black Pulsar 7. MP 36 MN 3602 8. UP 93 BJ 1565 9. MP 36 MN 8067 – HF Deluxe ➡️ *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक,सउनि. सतीशचन्द्र त्रिपाठी,सउनि. राहत खान,प्रआर. 20 मनोज नायक,प्रआर. 30 गौरीशंकर,प्रआर. 117 नरेन्द्र लोधी,प्रआर. 02 रतिराम अहिरवार,प्रआर. 162 अरविन्द,प्रआर. 434 संजीव यादव,प्रआर. 178 गजाधर,प्रआर. 98 धर्मदास अहिरवार,आर. 19 अर्जुन सिंह तोमर,आर. 534 रजित दांगी,आर. 623 कमल, आर. 326 संजय, आर. 586 रवि विमल, आर. 721 सूरज, आर. 805 रूपसिंह, आर. 767 जितेन्द्र एवं आर. चालक 66 दीपचन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 'शिवाजी फिजिकल एकेडमी' टीकमगढ़ । एकेडमी डायरेक्टर शिवा दीक्षित का संकल्प देश के हर गांव, हर जिले और हर राज्य से अग्निवीर और थल सेना में जवानों को तैयार कर देश सेवा के लिए भेजना 'शिवाजी फिजिकल एकेडमी' टीकमगढ़1
- जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर धमकी देने की शिकायत टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार टीकमगढ़ से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला ने पड़ोस के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामला टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वार्ड नंबर 7, नगर परिषद कारी निवासी सावित्री वंशकार पत्नी रामकिशन वंशकार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 13 सितंबर 2026 को वह अपने घर में बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान सूरज वंशकार और अन्य लोग उनके घर पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए उन्हें घर से बाहर ले जाने की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, शोर सुनकर महिला का पुत्र मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आवेदन में गुड्डी वंशकार, लली वंशकार, कल्पना वंशकार, अशोक वंशकार, सूरज वंशकार, प्रमोद वंशकार, संता वंशकार सहित अन्य लोगों पर लात-घूंसों से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान सूरज वंशकार ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार को आगे भी नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की शिकायत स्वीकार कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।1
- पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा पुलिस ने आज दो अलग अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से इनको जेल भेज दिया गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ #टीकमगढ़ के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। 124 पीड़ितों की सूची SP साहब को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि करीब ₹50-60 लाख की रकम लेकर आरोपी फरार है। यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं, बल्कि टीकमगढ़ के भोले-भाले युवाओं के भरोसे के साथ विश्वासघात है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और हर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए। अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करती है, तो बहुत बड़े गैंग का और बड़े बड़े लोगों का नाम उजागर हो सकता है जो छात्रों के साथ ठगी करते आ रहे हैं। SP Tikamgarh Collector Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh1
- टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद.... टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद.... पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें व औजार बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को 21 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनके कब्जे से 9 बाइक, 1 नंबर प्लेट और बाइक खोलने के औजार बरामद हुए। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकरणों की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़ जिले के अन्य थानों, झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन खान पिता समद खान (23) ढोंगा रोड 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल (19) बीड़ी कॉलोनी 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल (22) बीड़ी कॉलोनी 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू (19) ढोंगा रोड 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम (19) ढोंगा रोड 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण (19) बीड़ी कॉलोनी 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार (35) रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीदार) बरामद बाइकें: UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067 पुलिस टीम: निरीक्षक रवि भूषण पाठक, सउनि सतीशचंद्र त्रिपाठी, राहत खान, प्रआर मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव, गजाधर, धर्मदास, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, रजित दांगी, कमल, संजय, रवि विमल, सूरज, रूपसिंह, जितेन्द्र व चालक दीपचंद की सराहनीय भूमिका रही।2