जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, मौके से नौ जुआरी किये गिरफ्तार जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, मौके से नौ जुआरी किये गिरफ्तार 5,300 रुपये की नकदी और ताश की गड्डी बरामद, शास्त्री नगर में मोंटी के घर चल रहा था जुए का खेल अमांपुर। हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को अमांपुर थाना पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 5,300 रुपये की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के शास्त्री नगर में मोंटी के घर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कस्बा इंचार्ज राकेश यादव, एसआई अमर सिंह और एसआई मनोज शर्मा पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुए में लगाई गई नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पाल पुत्र गंगा सिंह फौजी, शाकिर पुत्र नवी हसन, लवकुश पुत्र सुरेश चंद्र, जयदेव पुत्र रामस्वरूप, टीटू पुत्र राजाराम, भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, अमन पुत्र राजकुमार, मनोज गोयल पुत्र मुकेश गोयल और शिवम शर्मा पुत्र मुनीश शर्मा, निवासी अमांपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में खलबली मची रही।

- कासगंज जिले के गंजडुंडवारा के पास ग्राम पछपोखरा में सड़क की जरजर हालत देखिए।1
- कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सेवा, अब सवाल—आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?1
- लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन गंगीरी। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महत्व बताया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपक पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग का पर्व है। भाई बहन की ताकत है, वहीं बहन भी भाई के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। ऐसे पर्व बच्चों को रिश्तों की अहमियत और संस्कारों का संदेश देते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।1
- एटा बिग ब्रेकिंग.... नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया। वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया। कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई। सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील की डीजे, बाजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील, जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर नहीं लगाने की अपील, नकली तलवारों के प्रदर्शन और ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज करने को कहा, तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने और जुलूस को अनुशासित रखने की अपील, भारतीय झंडा और तिरंगा लगाने की मौलाना ने की अपील, दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम से बचने की अपील, 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी।1
- Post by Amit Kumar1
- जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।1