ललितपुर: गिरार जी में नमोकार मंत्र के श्रवण के दौरान विषधर भी हुआ शांत, श्रद्धालुओं ने बताया संतत्व की शक्ति का अद्भुत दृश्य ललितपुर। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पावन तट स्थित जैन अतिशय क्षेत्र गिरार जी में चल रहे मंगल चातुर्मास के दौरान रविवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पूज्य आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी द्वारा प्रातःकालीन प्रवचन एवं णमोकार (नमोकार) मंत्र का उच्चारण किया जा रहा था। इसी दौरान एक विषधर सर्प वहां दिखाई दिया, लेकिन श्रद्धालुओं के अनुसार वह किसी प्रकार का आक्रामक व्यवहार किए बिना शांत अवस्था में वहीं ठहरा रहा। उपस्थित लोगों ने इसे संतों की करुणा, अहिंसा और आध्यात्मिक प्रभाव का प्रतीक बताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि "अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि संतों का जीवन है। आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी की करुणामयी वाणी के आगे विषधर भी शांत हो गया। यही संतत्व की वास्तविक शक्ति है।" गिरार जी में आर्यिका संघ का मंगल चातुर्मास श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान प्रवचन, नमोकार मंत्र का जाप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पूज्य आर्यिका संघ के श्रीचरणों में बारम्बार नमोस्तु अर्पित करते हुए इस घटना को सनातन एवं जैन धर्म की अहिंसा, करुणा और आध्यात्मिक साधना की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

- *बम्हौरी कलाँ: मेचोरों के हौसले बुलंद* *1 महीने में तीसरी बड़ी चोरी, विद्युत मंडल कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर पार* *थाने से 400 मीटर दूर वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश* *कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* *बम्हौरी कलाँ: मेचोरों के हौसले बुलंद* *1 महीने में तीसरी बड़ी चोरी, विद्युत मंडल कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर पार* *थाने से 400 मीटर दूर वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश* *बम्हौरी कलाँ, टीकमगढ़* - थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। *एक महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी चोरी* है। ताजा वारदात में चोरों ने *थाना परिसर से महज 400 मीटर दूर* स्थित *विद्युत मंडल कार्यालय* को निशाना बनाया। *ताला तोड़कर ले गए सामान* जतारा-मऊरानीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर *कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य कीमती सामान* चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। *कानून व्यवस्था पर उठे सवाल* लगातार हो रही चोरी से *ग्रामीणों में भारी आक्रोश* है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और पुलिस अब तक किसी भी मामले का *प्रभावी खुलासा नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी की खबरें प्रकाशित होने पर पुलिस पत्रकारों से नाराजगी जताती है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि शिकायत करने पर फरियादियों से कहा गया कि "जाकर पत्रकारों से ही जांच करा लीजिए"। यदि यह सच है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी *निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। *बढ़ाई जाए गश्त, पकड़े जाएं दोषी: ग्रामीण* घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि - 1. चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए 2. क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाईजाए 3. लोगों में सुरक्षा का विश्वास बहाल किया जाए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ललितपुर ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर जल्द घर पहुंचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 हजार की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त साइबर शिकायत संख्या 33702260015207 की जांच साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पीडि़त से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। बताया कि एक व्यक्ति ने उसका ऑनलाइन ऑर्डर शीघ्र डिलीवर कराने का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर फोनपे के माध्यम से उससे 7 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल द्वारा तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम आरोपी के फोनपे खाते में स्थानांतरित हुई थी। जांच में आरोपी की पहचान ग्राम लागौन निवासी अंकित सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 49 एवं 317 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेम शंकर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- टीकमगढ़ जिले में लूट के संदिग्ध आरोपियों की फोटो आई सामने, पुलिस को दें सूचना1
- दतिया का रिजल्ट कैसे बदलेगा mp की राजनीति: बीजेपी जीती बीजेपी जीती तो मोहन - खंडेलवाल का कद बढ़ेगा कांग्रेस जीते तो जीतू पटवारी मजबूत होगे1
- ललितपुर में सूने मकान में बदमाशों का तांडव, लोहे के शटर व गेट उखाड़े, 1.5 लाख की चोरी और भारी तोड़फोड़। ललितपुर ब्रेकिंग ललितपुर में सूने मकान में बदमाशों का तांडव, लोहे के शटर व गेट उखाड़े, 1.5 लाख की चोरी और भारी तोड़फोड़। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी निवासी कृपाल साहू ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर दर्ज कराई आपबीती। गनवनिर्मित दुकानों और मकान में घुसकर बदमाशों ने शटर, लोहे का गेट, सरिया व गाटर किया पार पीड़ित ने लगाए आरोप। विरोध करने और यूपी 112 पुलिस को बुलाने पर बदमाश अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर हुए फरार। पीड़ित ने बांसी चौकी के पड़ोसी गांव के 2 नामजद व 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग।4
- वन विभाग की टीम ने टीकमगढ़ जिले में अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ा1
- टीकमगढ़ सव्जी मंडी मे पाकिग मे वाहन नहीं रखने वालों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, टीकमगढ़ सव्जी मंडी मे पाकिग मे वाहन नहीं रखने वालों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई,2
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बने रहे हमारे चैनल के साथ स्कूल में बच्चों के साथ क्या क्या हो रहा है प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ किया गलत काम1